Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    सहरसा में एक ही परिवार के तीन बच्चे बनेंगे डॉक्टर, एक किराना दुकानदार के तीन बच्चों ने NEET UG 2026 में रचा इतिहास

    July 18, 2026

    24 जुलाई को दिखेगी ‘रामायणम्’ की सबसे भव्य झलक, ‘रामायणम्’ का ट्रेलर करेगा ग्लोबल धमाका

    July 18, 2026

    अपने ही स्कूल के बस ड्राइवर से थी मोहब्बत! मेरठ की दामिनी ने अपने पति को सांप से कटवाकर मार डाला, एक तस्वीर ने कर दिया साजिश का खुलासा

    July 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, July 19
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»फेरे से ठीक पहले मौके पर पहुंच गई पहली पत्नी, पुलिस और वकील को देख मंडप छोड़कर भागा दूल्हा, सन्न रह गए दुल्हन के परिजन
    Featured

    फेरे से ठीक पहले मौके पर पहुंच गई पहली पत्नी, पुलिस और वकील को देख मंडप छोड़कर भागा दूल्हा, सन्न रह गए दुल्हन के परिजन

    Deepak SahuBy Deepak SahuDecember 6, 2025Updated:December 6, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n69194907717649911328544b5245fc9ddf24c69add2e10d31233592bc09acb9d2b8d001fd714a59b5e71c6
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    उत्तरप्रदेश
    बलिया/स्वराज टुडे: जिले के दोकटी थाना क्षेत्र में शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक व्यक्ति की दूसरी शादी उसकी पहली पत्नी ने पुलिस और वकील के साथ पहुंचकर रुकवा दी। मामला सामने आते ही शादी समारोह में हड़कंप मच गया और दूल्हा मंडप से फरार हो गया। पुलिस अब उसकी तलाश कर रही है।

    जानकारी के मुताबिक बैरिया थाना क्षेत्र के भुआलछपरा गांव निवासी राजेश पांडेय पुत्र राज गोपाल पांडेय की शादी दोकटी क्षेत्र की एक युवती से तय थी। विवाह के लिए लॉज में तैयारियां पूरी हो चुकी थीं। दुल्हन पक्ष के लोग भी विवाह स्थल पर पहुंच गए थे और दूल्हे का इंतजार कर रहे थे।

    इसी बीच विवाह स्थल पर एक ऐसी महिला पहुंची जिसने पूरे माहौल को बदल दिया। झारखंड के खरसांवा जिले की रहने वाली लक्ष्मी, अपने वकील और दोकटी पुलिस के साथ लॉज में दाखिल हुई। पहुंचते ही उसने दूल्हे राजेश पर बड़ा आरोप लगाते हुए दावा किया कि उसकी राजेश से 10 साल पहले कोर्ट मैरिज हो चुकी है और वह अभी तक राजेश की कानूनी पत्नी है।

    लक्ष्मी ने बताया कि शादी के बाद कुछ समय तक राजेश उसके साथ रहा, लेकिन बाद में उसने दूरी बना ली और फिर तलाक के लिए बलिया कोर्ट में मुकदमा दायर कर दिया। तलाक की सुनवाई अभी चल रही है और अदालत से किसी भी तरह की वैधानिक अनुमति राजेश को नहीं मिली है। ऐसे में दूसरी शादी पूरी तरह गैरकानूनी है।

    लक्ष्मी ने बताया कि उसे फेसबुक के माध्यम से राजेश की दूसरी शादी की जानकारी मिली। किसी परिचित ने उसे राजेश और दुल्हन के साथ की एक फोटो भेजी, जिसके बाद उसने तुरंत राजेश से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। वह सीधे उसके गांव पहुंची, लेकिन वहां घर बंद मिला। गांववालों से पता चला कि शादी लालगंज के एक लॉज में हो रही है। इसके बाद लक्ष्मी ने पुलिस से संपर्क किया और विवाह स्थल पर पहुंचकर दूसरी शादी रोक दी।

    यह भी पढ़ें :  माय भारत यूथ वालेंटियर्स 18 जुलाई को आयोजित "रन फॉर ग्रीन मैराथन" में जुड़कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित कोरबा का देंगे संदेश

    घटनास्थल पर मौजूद लोगों के अनुसार, जैसे ही पहली पत्नी और पुलिस मौके पर पहुंची, दूल्हा राजेश पांडेय घबराकर मंडप से भाग निकला। लोगों ने उसे पकड़ने की कोशिश की लेकिन वह भीड़ का फायदा उठाकर फरार होने में सफल रहा। विवाह स्थल पर अचानक हुए इस घटनाक्रम के कारण सैकड़ों की भीड़ जमा हो गई। दुल्हन पक्ष पूरी तरह हैरान रह गया। परिजन गुस्से में थे और दूल्हे पर गंभीर आरोप लगाते हुए उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे थे।

    उधर, दुल्हन पक्ष ने कहा कि राजेश ने सभी को धोखा दिया है और वह न सिर्फ कानूनी अपराध का दोषी है बल्कि सामाजिक रूप से भी बड़े विश्वासघात का आरोप उसके ऊपर साबित हो रहा है। दोकटी पुलिस ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और फरार दूल्हे राजेश पांडेय की तलाश की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि क्या शादी की जानकारी पहले से किसी को थी और राजेश ने दुल्हन पक्ष को जानबूझकर गुमराह किया या नहीं।

    यह भी पढ़ें: SP ऑफिस में महिला द्वारा आत्महत्या की कोशिश से मचा हड़कंप, डिप्टी जेल सुप्रीटेंडेंट पर लगाया है यौन शोषण का आरोप, कार्रवाई नहीं होने से आहत थी पीड़िता

    यह भी पढ़ें: एक शिक्षिका की हत्या की थी सुपारी, गलतफहमी में शूटरों ने दूसरी शिक्षिका को मार दी गोली, पढ़िए पूरी ख़बर

    यह भी पढ़ें: इंस्टाग्राम का प्यार, स्टेशन पर इंतज़ार और बैरंग लौटी बारात: सहारनपुर के दूल्हे के साथ हो गया बड़ा ‘खेल’

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    यह भी पढ़ें :  मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में दर्ज शिकायत से खुलासा, एक महिला अपने 3 वर्षीय बेटे के साथ लापता, पुलिस ने दर्ज किया गुमशुदगी का मामला
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    सहरसा में एक ही परिवार के तीन बच्चे बनेंगे डॉक्टर, एक किराना दुकानदार के तीन बच्चों ने NEET UG 2026 में रचा इतिहास

    July 18, 2026

    24 जुलाई को दिखेगी ‘रामायणम्’ की सबसे भव्य झलक, ‘रामायणम्’ का ट्रेलर करेगा ग्लोबल धमाका

    July 18, 2026

    अपने ही स्कूल के बस ड्राइवर से थी मोहब्बत! मेरठ की दामिनी ने अपने पति को सांप से कटवाकर मार डाला, एक तस्वीर ने कर दिया साजिश का खुलासा

    July 18, 2026

    “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत मैराथन, वृक्षारोपण और स्वच्छता अभियान का हुआ भव्य आयोजन….पर्यावरण संरक्षण का जनआंदोलन बना “रन फॉर ग्रीन” : हजारों कदम हरित कोरबा की ओर

    July 18, 2026

    7 साल पहले मां, फिर पिता की मौत, अब अनाथ मासूम को जिंदा चबा गया मगरमच्छ, क्षत-विक्षत लाश मिली तो रो पड़ा पूरा गांव

    July 18, 2026

    23 वर्षीय बहु को 67 वर्षीय ससुर अक्सर करता था बैड टच, बार-बार समझाने से भी नहीं माना तो बहु ने कर दिया ये कांड….

    July 18, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,761 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,442 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,130 Views
    Don't Miss

    सहरसा में एक ही परिवार के तीन बच्चे बनेंगे डॉक्टर, एक किराना दुकानदार के तीन बच्चों ने NEET UG 2026 में रचा इतिहास

    July 18, 2026

    बिहार सहरसा/स्वराज टुडे: सपनों को सच करने के लिए मेहनत और हौसला बहुत मायने रखता…

    24 जुलाई को दिखेगी ‘रामायणम्’ की सबसे भव्य झलक, ‘रामायणम्’ का ट्रेलर करेगा ग्लोबल धमाका

    July 18, 2026

    अपने ही स्कूल के बस ड्राइवर से थी मोहब्बत! मेरठ की दामिनी ने अपने पति को सांप से कटवाकर मार डाला, एक तस्वीर ने कर दिया साजिश का खुलासा

    July 18, 2026

    “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत मैराथन, वृक्षारोपण और स्वच्छता अभियान का हुआ भव्य आयोजन….पर्यावरण संरक्षण का जनआंदोलन बना “रन फॉर ग्रीन” : हजारों कदम हरित कोरबा की ओर

    July 18, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.