Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Korba: रानी धनराज कुँवर देवी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बाथरूम में मिला मानव भ्रूण, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

    August 24, 2026

    Korba: वर्ल्ड चैंपियन बनी श्रमिक की बेटी अब एशियन गेम्स 2026 में दिखाएंगी दम, छत्तीसगढ़ की पहली महिला कबड्डी वर्ल्ड कप खिलाड़ी का मिल चुका है खिताब

    August 24, 2026

    Korba: हर-हर महादेव से गूंजा कनकेश्वर धाम, कांवरियों की सेवा में समर्पित रहा कोरबा कांवरिया संघ, कनकेश्वर धाम में आयोजित भव्य भंडारा में हजारों श्रद्धालु हुए शामिल

    August 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, August 24
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए दूसरी मंजिल पर चढ़ रहा था बॉयफ्रेंड, पिता ने नीचे से देखा और मार दी गोली, मौके पर मौत
    Featured

    गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए दूसरी मंजिल पर चढ़ रहा था बॉयफ्रेंड, पिता ने नीचे से देखा और मार दी गोली, मौके पर मौत

    Deepak SahuBy Deepak SahuApril 29, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n6622110341745925660022ba5bb417b52be2fd7b29b36cc098832262581292dc95a57ace9d65bc4e50f7de
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    उत्तरप्रदेश
    इटावा/स्वराज टुडे: उत्तर प्रदेश के इटावा से सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचे प्रेमी को गोली मारकर हत्या कर दी. हत्या का आरोप प्रेमिका के पिता पर है, जिसे पुलिस ने मौके से ही गिरफ्तार कर लिया.

    इस घटना से इलाके में कोहराम मच गया. घटना जिले के चौबिया थाना क्षेत्र अंतर्गत खेड़ा हेलू गांव की है. पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. घटना की जांच की जा रही है.

    जानकारी के अनुसार, औरैया जिले के अजीतमल क्षेत्र का निवासी 18 वर्षीय लवकुश पाल पिछले कुछ समय से अपने बहनोई गीतेंद्र पाल के घर खेड़ा हेलू गांव में रह रहा था. वहीं, गांव के ही अनिल यादव की बेटी राखी से उसका प्रेम संबंध चल रहा था. बताया जा रहा है कि सोमवार रात करीब पौने 11 बजे लवकुश, राखी से मिलने के लिए उसके घर पहुंचा.

    दूसरी मंजिल पर चढ़ते देख चलाई गोली

    रात के अंधेरे में जब लवकुश, अनिल यादव के घर की दूसरी मंजिल पर चढ़ने की कोशिश कर रहा था, तभी अनिल ने उसे देख लिया. पहले से सतर्क अनिल ने बिना देर किए लाइसेंसी हथियार से गोली चला दी, जो सीधे लवकुश को लगी. गोली लगते ही लवकुश ने मौके पर ही दम तोड़ दिया.गोलियों की आवाज सुनते ही गांव में हड़कंप मच गया. सूचना पाकर चौबिया थाना प्रभारी विपिन कुमार मलिक पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे.

    बहनोई ने दर्ज कराया मुकदमा

    पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और हत्या के आरोपी अनिल यादव को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया. उसके पास से हत्या में प्रयुक्त अवैध हथियार भी बरामद किया गया है. मृतक के बहनोई राजेश पाल ने पुलिस को घटना की जानकारी दी और तहरीर दी, जिसके आधार पर चौबिया थाने में अनिल यादव के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. राजेश के अनुसार, लवकुश रात करीब 7:45 बजे खाना खाकर दूसरे घर में सोने चला गया था. पौने 11 बजे गोली चलने की आवाज सुनकर जब वे पहुंचे, तब तक लवकुश की मौत हो चुकी थी.

    यह भी पढ़ें :  Korba: राष्ट्रीय गीत के अपमान के विरोध में भाजपा का जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस कार्यालय के सामने गूंजा वंदे मातरम्

    गांव में पसरा सन्नाटा

    इस हत्याकांड के बाद खेड़ा हेलू गांव में गहरी खामोशी छा गई है. गांव के लोग इस घटना को लेकर सहमे हुए हैं और कोई भी खुलकर कुछ बोलने को तैयार नहीं है. पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया गया है.

    यह भी पढ़ें: कनाडा में एक और भारतीय छात्रा की मौत, संदिग्ध परिस्थितियों में मिली लाश, 4 दिन से लापता थी AAP नेता की बेटी

    यह भी पढ़ें: ‘मुस्लिम गैंग’ के मर्द करते थे रेप, औरतें करती थी हिंदू लड़कियों का ब्रेनवॉश: भोपाल कोर्ट में पेशी के दौरान वकीलों ने कूटा, पुलिस ने उठक-बैठक करवाई

    यह भी पढ़ें: “पाकिस्तान जिंदाबाद” का नारा लगाने वाले RJD नेता को पार्टी ने किया निष्कासित, पुलिस ने भी किया गिरफ्तार

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Korba: रानी धनराज कुँवर देवी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बाथरूम में मिला मानव भ्रूण, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

    August 24, 2026

    Korba: वर्ल्ड चैंपियन बनी श्रमिक की बेटी अब एशियन गेम्स 2026 में दिखाएंगी दम, छत्तीसगढ़ की पहली महिला कबड्डी वर्ल्ड कप खिलाड़ी का मिल चुका है खिताब

    August 24, 2026

    Korba: हर-हर महादेव से गूंजा कनकेश्वर धाम, कांवरियों की सेवा में समर्पित रहा कोरबा कांवरिया संघ, कनकेश्वर धाम में आयोजित भव्य भंडारा में हजारों श्रद्धालु हुए शामिल

    August 24, 2026

    Korba: आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बालको की बढ़ती भूमिका

    August 24, 2026

    Breaking: कोरबा के जिला अस्पताल में 13 वर्ष से नाबालिग ने बच्चे को दिया जन्म, हरकत में आया प्रशासन

    August 24, 2026

    जिला कांग्रेस कार्यालय में पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल की विशेष उपस्थिति में बैठक सम्पन्न; स्‍मार्ट मीटर बदली, महंगी बिजली बिल, 400 युनिट पर हॉफ बिजली बिल, सड़कें और शुद्ध पेयजल की माँग को लेकर आंदोलन की बनाई गई रणनीति

    August 24, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,874 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,496 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,359 Views
    Don't Miss

    Korba: रानी धनराज कुँवर देवी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बाथरूम में मिला मानव भ्रूण, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

    August 24, 2026

    कोरबा के रानी धनराज कुंवर देवी अस्पताल (PHC) के बाथरूम में मानव भ्रूण मिलने से…

    Korba: वर्ल्ड चैंपियन बनी श्रमिक की बेटी अब एशियन गेम्स 2026 में दिखाएंगी दम, छत्तीसगढ़ की पहली महिला कबड्डी वर्ल्ड कप खिलाड़ी का मिल चुका है खिताब

    August 24, 2026

    Korba: हर-हर महादेव से गूंजा कनकेश्वर धाम, कांवरियों की सेवा में समर्पित रहा कोरबा कांवरिया संघ, कनकेश्वर धाम में आयोजित भव्य भंडारा में हजारों श्रद्धालु हुए शामिल

    August 24, 2026

    Korba: आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बालको की बढ़ती भूमिका

    August 24, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.