Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    नकटी ग्राम में अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही को लेकर कांग्रेस निम्न स्तरीय राजनीति कर रही है – डॉ. नवीन मार्कण्डेय

    July 4, 2026

    Korba: बहुचर्चित सर्राफा व्यवसायी गोपाल राय सोनी हत्याकांड के तीनों आरोपियों को उम्रकैद की सजा

    July 4, 2026

    क्राइम सिटी बना कोरबा, बर्थडे पार्टी के दौरान आपस में भिड़े दोस्त, वाहन से कुचलकर एक दोस्त को उतारा मौत के घाट

    July 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, July 4
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने वर्ष 2025 में जिले में दर्ज अपराध संबंधी डेटा एवं कार्रवाई की दी विस्तृत जानकारी
    Featured

    पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने वर्ष 2025 में जिले में दर्ज अपराध संबंधी डेटा एवं कार्रवाई की दी विस्तृत जानकारी

    Deepak SahuBy Deepak SahuJanuary 3, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20260103 20264050
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    कोरबा/स्वराज टुडे: आज पुलिस अधीक्षक के सभागार में एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने पत्रकार वार्ता लेकर बताया कि बीते वर्ष 2025 में अपराध नियंत्रण पर पुलिस की सक्रियता रही, इसी का अच्छा परिणाम निकला और 2024 की तुलना में 2025 में अपराध कम हुए। पुलिस अधीक्षक श्री तिवारी ने बताया कि बड़े-बड़ेे संगीन मामलों को सुलझाने में टीम सक्रिय रही। अपराध नियंत्रण के साथ मामलों की बेहतर निकासी के लिए भी प्रयास किए गए।

    जानकारी के अनुसार कोरबा जिला में पुलिस द्वारा वर्ष 2025 के दौरान अपराध नियंत्रण एवं त्वरित कार्यवाही के क्षेत्र में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है। कोरबा पुलिस द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2025 में दर्ज कुल अपराधों में से लगभग 88 प्रतिशत मामलों का निराकरण किया गया है, जो पुलिस की सक्रियता और कार्यकुशलता को दर्शाता है।
    पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार वर्ष 2025 में जिले में 7241 अपराध पंजीबद्ध हुए, जिनमें से 6372 मामलों का सफलता पूर्वक निराकरण किया गया। शेष मामलों में भी जांच प्रक्रिया प्रगतिशील अवस्था में है। तुलनात्मक रूप से देखें तो वर्ष 2023 और 2024 की अपेक्षा अपराधों के निराकरण की दर में निरंतर सुधार दर्ज किया गया है। आंकड़ों के अनुसार संपत्ति संबंधी अपराधों में भी पुलिस की कार्रवाई प्रभावी रही। चोरी, नकबजनी एवं लूट जैसे मामलों में आरोपियों की पहचान कर त्वरित गिरफ्तारी की गई। वर्ष 2025 में संपत्ति संबंधी अपराधों में निराकरण प्रतिशत में उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
    संगठित अपराधों पर भी कोरबा पुलिस ने सख्त रुख अपनाया। वर्ष 2024 में जहां ऐसे मामलों की संख्या मात्र 2 थी, वहीं वर्ष 2025 में प्रभावी कार्रवाई करते हुए 38 मामलों में कार्यवाही की गई। कुल मिलाकर दो वर्षों में संगठित अपराधों के 40 मामलों पर पुलिस ने कार्यवाही की है।

    यह भी पढ़ें :  क्राइम सिटी बना कोरबा, बर्थडे पार्टी के दौरान आपस में भिड़े दोस्त, वाहन से कुचलकर एक दोस्त को उतारा मौत के घाट

    बड़ी संख्या में यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध चालान की कार्रवाई की गयी है एवं 3 महीने के लिए उनके ड्राइविंग लाइसेंस को सस्पेंड भी किया गया है । वहीं दूसरी बार उल्लंघन करते पाए जाने पर उनके लाइसेंस को हमेशा के लिए निरस्त कर दिया जाएगा ।

    पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने यह भी कहा कि शहर में ट्रैफिक की समस्या दूर करना सबसे बड़ी चुनौती है। उन्होंने शहरवासियों से अपील की है वे यातायात के नियमों का पालन करें। बेतरतीब ढंग से सड़क पर यहाँ वहाँ वाहन खड़ी ना करें। अपराध नियंत्रण के लिए तीसरी आंख की भूमिका काफी अहम होती है । लिहाजा शहरवासी अपने घर एवं प्रतिष्ठानों के बाहर सीसीटीवी कैमरा अवश्य लगवाएं।

    कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी का कहना है कि अपराध नियंत्रण के लिए लगातार गश्त, तकनीकी संसाधनों का उपयोग, संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी तथा आम जनता के सहयोग से यह सफलता मिली है। आने वाले समय में अपराधों की रोकथाम के लिए और अधिक सख्त एवं प्रभावी कदम उठाए जाएंगे।

    यह भी पढ़ें: गुजरात में हिंदुओं पर पत्थरबाजी, कहा-बांग्लादेश में एक ही हिंदू जला है, हम तुम सबको फूंक देंगे…22 के खिलाफ F.I.R. दर्ज

    यह भी पढ़ें: विधायक प्रतिनिधि की दबंगई, पुलिस चौकी में ही कर दी आरक्षक की पिटाई, ग्रामीणों के साथ भी की मारपीट

    यह भी पढ़ें: 53 साल के न्यूरोसर्जन की मौत ने चौंकाया, 3 दिन पहले करवाया था ECG, नॉर्मल रिपोर्ट के बावजूद मौत की वजह बनी हार्ट अटैक

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    यह भी पढ़ें :  निर्माणाधीन बिलासपुर-उरगा खंड पर आम वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित...NHAI ने सभी एंट्री एवं एग्जिट पॉइंट किए बंद, सीसीटीवी से होगी निगरानी, उल्लंघन पर होगी कानूनी कार्रवाई
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    नकटी ग्राम में अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही को लेकर कांग्रेस निम्न स्तरीय राजनीति कर रही है – डॉ. नवीन मार्कण्डेय

    July 4, 2026

    Korba: बहुचर्चित सर्राफा व्यवसायी गोपाल राय सोनी हत्याकांड के तीनों आरोपियों को उम्रकैद की सजा

    July 4, 2026

    क्राइम सिटी बना कोरबा, बर्थडे पार्टी के दौरान आपस में भिड़े दोस्त, वाहन से कुचलकर एक दोस्त को उतारा मौत के घाट

    July 4, 2026

    गोपाल मोदी के नेतृत्व में भिलाई बाजार मंडल बना डिजिटल प्रशिक्षण का मॉडल, DLP महाअभियान ने पकड़ी रफ्तार

    July 4, 2026

    राशिफल 4 जुलाई 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    July 4, 2026

    भारत में पल रहे जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी नेटवर्क का भंडाफोड़, गुजरात-MP से 8 संदिग्ध गिरफ्तार

    July 4, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,700 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,393 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,103 Views
    Don't Miss

    नकटी ग्राम में अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही को लेकर कांग्रेस निम्न स्तरीय राजनीति कर रही है – डॉ. नवीन मार्कण्डेय

    July 4, 2026

    *कांग्रेस हो चुकी है पीडीएफ याने पर्दा डालो फोर्स *कांग्रेस को गरीबों की नहीं, अपने…

    Korba: बहुचर्चित सर्राफा व्यवसायी गोपाल राय सोनी हत्याकांड के तीनों आरोपियों को उम्रकैद की सजा

    July 4, 2026

    क्राइम सिटी बना कोरबा, बर्थडे पार्टी के दौरान आपस में भिड़े दोस्त, वाहन से कुचलकर एक दोस्त को उतारा मौत के घाट

    July 4, 2026

    गोपाल मोदी के नेतृत्व में भिलाई बाजार मंडल बना डिजिटल प्रशिक्षण का मॉडल, DLP महाअभियान ने पकड़ी रफ्तार

    July 4, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.