Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    माइक्रोसॉफ्ट में नौकरी पाने के लिए आवश्यक कौशल और तैयारी

    May 25, 2026

    खनिज विभाग ने विशेष अभियान के दूसरे दिन भी 5 चैन माउंटेन, 5 हाइवा, 5 ट्रैक्टर व 1 टीपर किया जप्त

    May 25, 2026

    Korba: घर में फाँसी के फंदे से लटकी मिली महिला की लाश, जाँच में जुटी पुलिस

    May 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, May 25
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»ब्रेन ट्यूमर का सफल ऑपरेशन, 7 घंटे की सर्जरी से महिला को मिला नया जीवन
    Featured

    ब्रेन ट्यूमर का सफल ऑपरेशन, 7 घंटे की सर्जरी से महिला को मिला नया जीवन

    Deepak SahuBy Deepak SahuFebruary 9, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20260209 WA0056
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    कोरबा/स्वराज टुडे: ब्रेन ट्यूमर से जुड़ा एक मामला न्यू कोरबा हॉस्पिटल में आया, जिसका सफल ऑपरेशन कर न्यूरोसर्जन डॉ. शिवानी प्रगदा ने मरीज की जान बचा ली। 47 वर्षीय ममता(बदला हुआ नाम) क्स्टसीरा कोरबा निवासी अचानक झटके, बार-बार उल्टी की शिकायत व चक्कर के कारण वह बेहोश हो गयी। परिजन उन्हें बेहोशी की हालत में न्यू कोरबा हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। मरीज की गंभीर स्थिति को देखते हुए आईसीयू में रखा गया। मस्तिष्क का एमआरआई करने पर पता चला कि ब्रेन के दायें हिस्से में गेंद के आकार का बड़ा गांठ बना हुआ था, जिसे मेनिंजियोमा ट्यूमर कहते हैं। जो मस्तिष्क पर अत्याधिक दबाव डाल रहा था। गांठ को परिवार के लोग देखकर हैरान रह गए। परिजनों ने तब राहत की सांस ली जब न्यूरोसर्जन ने ऑपरेशन हो जाने की बात कही। न्यूरोसर्जन ने एनेस्थेटिस्ट व ओटी टीम के साथ 7 घंटे तक ऑपरेशन किया जो पूर्णत: सफल रहा, मरीज़ की हालत में धीरे-धीरे लगातर सुधार आता गया, बातचीत करने लगी और किसी भी प्रकार के दौरे व उल्टी की तकलीफ नहीं हुयी। न्यूरो फिजियोथैरेपिस्ट के प्रयास से मरीज को चलाया-फिराया गया। मरीज को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और अब वह स्वस्थ है। मरीज के परिजनों ने डॉ. शिवानी सहित न्यू कोरबा हॉस्पिटल टीम का आभार जताया है।

    0 ब्रेन ट्यूमर का सफल इलाज न्यू कोरबा हॉस्पिटल में
    न्यूरोसर्जन ने बताया कि न्यू कोरबा हॉस्पिटल अत्याधुनिक संसाधनों से सुसज्जित है, जहां हर प्रकार के ब्रेन संबन्धी समस्याओं का सफल उपचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ब्रेन ट्यूमर का इलाज दवाइयों से संभव नहीं होता, इसका प्रभावी उपचार समय पर सर्जरी है, जिससे बेहतर परिणाम मिलते हैं। अस्पताल में न्यूरो केयर विभाग अंतर्गत न्यूरोसर्जन, न्यूरोलॉजिस्ट, न्यूरो साइकियाट्रिस्ट एवं न्यूरो फिजिशियन विशेषज्ञ उपलब्ध हैं, जिससे न्यूरो से संबंधित सभी उपचार एक ही स्थान पर संभव हो पाते हैं।

    यह भी पढ़ें :  दीपका में भाजपा का दमदार शक्ति प्रदर्शन, ऋषिकांत सिदार के नामांकन में उमड़ी भीड़

    0 NKH हॉस्पिटल में 24×7 न्यूरो केयर शुरू, अब महानगरों पर निर्भरता खत्म
    अस्पताल के डायरेक्टर डॉ. एस. चंदानी ने बताया कि यह केस NKH सुपर-स्पेशियलिटी हॉस्पिटल की उन्नत चिकित्सा सुविधाओं, अनुभवी विशेषज्ञों और आपातकालीन न्यूरोसर्जरी क्षमता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि जिस तरह कोरबा में कैथलैब की शुरुआत कर हृदय रोगियों को राहत दी गई, उसी तरह अब न्यूरो केयर डिपार्टमेंट की शुरुआत की गई है। यहां 24 घंटे न्यूरो से जुड़ी गंभीर समस्याओं का त्वरित निदान और उपचार मिल रहा है। इससे कोरबा एवं आसपास के मरीजों को अब इलाज के लिए महानगरों का रुख नहीं करना पड़ेगा।

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    माइक्रोसॉफ्ट में नौकरी पाने के लिए आवश्यक कौशल और तैयारी

    May 25, 2026

    खनिज विभाग ने विशेष अभियान के दूसरे दिन भी 5 चैन माउंटेन, 5 हाइवा, 5 ट्रैक्टर व 1 टीपर किया जप्त

    May 25, 2026

    Korba: घर में फाँसी के फंदे से लटकी मिली महिला की लाश, जाँच में जुटी पुलिस

    May 25, 2026

    25 मई विश्व थायरॉइड दिवस: जानिए क्या है थायरॉयड, इसके लक्षण और इलाज की प्रक्रिया

    May 25, 2026

    यूपी पुलिस ने कुख्यात अपराधी रवि यादव को एनकाउंटर में किया ढेर, दूल्हे की हत्या कर हो गया था फरार

    May 25, 2026

    मत्स्य नीति के विरोध में बुका में राज्य स्तरीय महासम्मेलन आहूत, विस्थापित आदिवासी मछुआरा समुदाय ने तेज किया आंदोलन

    May 25, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,551 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,001 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026886 Views
    Don't Miss

    माइक्रोसॉफ्ट में नौकरी पाने के लिए आवश्यक कौशल और तैयारी

    May 25, 2026

    आजकल, युवाओं का एक प्रमुख लक्ष्य शीर्ष तकनीकी कंपनियों में नौकरी प्राप्त करना है, जिसमें…

    खनिज विभाग ने विशेष अभियान के दूसरे दिन भी 5 चैन माउंटेन, 5 हाइवा, 5 ट्रैक्टर व 1 टीपर किया जप्त

    May 25, 2026

    Korba: घर में फाँसी के फंदे से लटकी मिली महिला की लाश, जाँच में जुटी पुलिस

    May 25, 2026

    25 मई विश्व थायरॉइड दिवस: जानिए क्या है थायरॉयड, इसके लक्षण और इलाज की प्रक्रिया

    May 25, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.