शेयर बाजार धड़ाम: सेंसेक्स 1000 अंक से ज्यादा टूटा, निफ्टी भी फिसला

- Advertisement -

मुम्बई/स्वराज टुडे: ईरान, अमेरिका और इज़राइल के बीच बढ़ते संघर्ष ने शेयर बाजार में आज सेंसेक्स और निफ्टी में ऐतिहासिक गिरावट दर्ज की गई। 2 मार्च 2026 (सुबह 9:24 बजे IST) सप्ताह की शुरुआत भारतीय शेयर बाजार के लिए कमजोर रही।
सोमवार को शुरुआती कारोबार में BSE Sensex 1,009.39 अंक (1.24%) की गिरावट के साथ 80,277.80 पर कारोबार करता दिखा। वहीं Nifty 50 भी 282.35 अंक (1.12%) लुढ़ककर 24,896.30 के स्तर पर आ गया।

वहीं, मिडिल ईस्ट में बढ़ते बारूदी तनाव ने पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था को हिलाकर रख दिया है। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ती सैन्य तकरार अब एक बड़े युद्ध का रूप लेती दिख रही है, जिसमें करीब 10 देश प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से शामिल हो चुके हैं। इस भू-राजनीतिक अस्थिरता का सबसे सीधा और घातक असर एनर्जी मार्केट पर पड़ा है। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को जैसे ही ग्लोबल मार्केट खुले, कच्चे तेल की कीमतों में आग लग गई। ब्रेंट क्रूड ऑयल देखते ही देखते 10 फीसदी की छलांग लगाकर 80 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया। बाजार के जानकारों की मानें तो यदि युद्ध की स्थिति और बिगड़ती है, तो तेल की कीमतें बहुत जल्द 100 डॉलर प्रति बैरल के स्तर को पार कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें: Gaziyabad news: यूपी पुलिस ने एक लाख के इनामी बदमाश जीशान को एनकाउन्टर में किया ढेर, यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर जानलेवा हमला करने का था आरोप, दो पुलिसकर्मी भी घायल

यह भी पढ़ें: Malhar news: युवती की आत्महत्या मामले में प्रेमी को पुलिस ने 24 घंटे में किया गिरफ्तार, तीन साल तक दैहिक शोषण के बाद शादी से कर दिया था इंकार

यह भी पढ़ें :  इजरायल-ईरान में भीषण जंग: भारतीय विदेश मंत्रालय ने अपने नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी, जानें हेल्प लाइन सहित सब कुछ

यह भी पढ़ें: Bilaspur news: हाईकोर्ट ने ‘समान काम समान वेतन’ मामले में नगरसैनिकों के पक्ष में सुनाया फैसला, अन्याय करने वालों को मिला न्याय का करारा जवाब, नगरसैनिकों में हर्ष की लहर

दीपक साहू

संपादक

- Advertisement -

Must Read

- Advertisement -

Related News

- Advertisement -