Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    एसटीएफ जवान की गर्लफ्रेंड ने घर में घुसकर खेला खूनी खेल, चाकुओं से गोदकर पत्नी और बच्चे को उतारा मौत के घाट, बाल- बाल बच गईं दो बेटियां, आरोपिया गिरफ्तार

    June 3, 2026

    राशिफल 3 जून 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    June 3, 2026

    देसी कॉमेडी और इमोशनल ड्रामे का तड़का है ‘रजनी की बारात’…प्यार के लिए खुद बारात लेकर निकली रजनी, ट्रेलर में दिखा इमोशन

    June 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, June 3
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»एसटीएफ जवान की गर्लफ्रेंड ने घर में घुसकर खेला खूनी खेल, चाकुओं से गोदकर पत्नी और बच्चे को उतारा मौत के घाट, बाल- बाल बच गईं दो बेटियां, आरोपिया गिरफ्तार
    Featured

    एसटीएफ जवान की गर्लफ्रेंड ने घर में घुसकर खेला खूनी खेल, चाकुओं से गोदकर पत्नी और बच्चे को उतारा मौत के घाट, बाल- बाल बच गईं दो बेटियां, आरोपिया गिरफ्तार

    Deepak SahuBy Deepak SahuJune 3, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n7146514691780471264234fb72e4c9db58fedf7ec4b1c85b3db3c8fcadbf5d69126342b048dc2aec579713
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    दुर्ग/स्वराज टुडे: छत्तीसगढ़ के दुर्ग में एक कांस्टेबल की प्रेमिका ने उसकी पत्नी और 8 साल के बेटे की चाकू मारकर हत्या कर दी. जब कांस्टेबल घर पर नहीं था, तब आरोपी महिला ने इस खूनी वारदात को अंजाम दिया. अवैध संबंध के चलते जवान की हँसती खेलती गृहस्थी उजड़ गयी.

    छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से शनिवार सुबह एक सनसनीखेज और दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई. जहां एक आरक्षक की कथित गर्लफ्रेंड ने उसके घर में घुसकर पत्नी और 8 साल के बेटे पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. इस हमले में मां-बेटे की मौत हो गई, जबकि दो बेटियां गंभीर रूप से घायल हो गईं. हमला इतना भयावह था कि आरोपी महिला ने पत्नी पर 18 और सो रहे मासूम बच्चे पर 14 बार वार किए.

    क्या है पूरा मामला?

    जानकारी के मुताबिक, ललितेश यादव बीजापुर में एसटीएफ के पद पर तैनात हैं और फिलहाल 15 दिनों की छुट्टी पर घर आए हुए थे. शनिवार सुबह करीब 8 बजे ललितेश रेलवे रिजर्वेशन कराने के लिए स्टेशन गए थे. इसी बीच उनकी कथित गर्लफ्रेंड सरोजिनी भारद्वाज (25 वर्ष) उनके घर पहुंची. सरोजिनी अपने साथ सामान लेकर आई थी और घर में घुसते ही उसने सब्जी काटने वाले चाकू से ललितेश की पत्नी रीना यादव और बेटे आदित्य पर हमला बोल दिया.

    मां ने खुद को कुर्बान कर बचाई दो बेटियों की जान

    हमले के दौरान घायल रीना ने बहादुरी दिखाते हुए आरोपी महिला का पैर पकड़ लिया और अपनी बेटियों तान्या और नैना को वहां से भागने को कहा. तान्या भागकर पड़ोसियों को बुला लाई, जबकि नैना ने खुद को बाथरूम में बंद कर अपनी जान बचाई. पड़ोसियों ने मौके पर पहुंचकर आरोपी महिला को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले किया. अस्पताल ले जाते समय रीना और आदित्य ने दम तोड़ दिया.

    यह भी पढ़ें :  कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग के जिला अध्‍यक्ष गजानंद साहु को पुन: अध्‍यक्ष नियुक्‍त किया गया

    फेसबुक से शुरू हुई लव स्टोरी का खौफ़नाक अंत

    पुलिस जांच में सामने आया है कि जांजगीर की रहने वाली सरोजिनी और ललितेश की दोस्ती फेसबुक पर हुई थी. ललितेश ने ही उसे दुर्ग में किराए का कमरा दिला रखा था. चर्चा है कि दोनों ने गुपचुप शादी भी कर ली थी. वारदात से एक दिन पहले भी वह घर आई थी, तब ललितेश ने उसे समझाकर भेज दिया था, लेकिन शनिवार सुबह वह कत्ल के इरादे से ही पहुंची थी. फिलहाल पुलिस आरोपी महिला को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है.

     

    यह भी पढ़ें: देसी कॉमेडी और इमोशनल ड्रामे का तड़का है ‘रजनी की बारात’…प्यार के लिए खुद बारात लेकर निकली रजनी, ट्रेलर में दिखा इमोशन

    यह भी पढ़ें: पटना में खान सर की कोचिंग के बाहर पथराव और फायरिंग, भारी पुलिस बल तैनात

    यह भी पढ़ें: 

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    राशिफल 3 जून 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    June 3, 2026

    देसी कॉमेडी और इमोशनल ड्रामे का तड़का है ‘रजनी की बारात’…प्यार के लिए खुद बारात लेकर निकली रजनी, ट्रेलर में दिखा इमोशन

    June 3, 2026

    पटना में खान सर की कोचिंग के बाहर पथराव और फायरिंग, भारी पुलिस बल तैनात

    June 3, 2026

    चाय नास्ता के ठेले की आड़ में गांजा बेचने वाली महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 1लाख 70 हजार का गांजा बरामद

    June 3, 2026

    दुष्कर्म के आरोप में आईआईटियन ढोंगी बाबा गिरफ्तार, शिक्षित युवतियों का ब्रेनवाश कर बनाता था सम्बन्ध

    June 2, 2026

    डीजल चोर गैंग के मास्टरमाइंड जिलाबदर नवीन कश्यप सहित तीन आरोपी गिरफ्तार

    June 2, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,592 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,048 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026900 Views
    Don't Miss

    एसटीएफ जवान की गर्लफ्रेंड ने घर में घुसकर खेला खूनी खेल, चाकुओं से गोदकर पत्नी और बच्चे को उतारा मौत के घाट, बाल- बाल बच गईं दो बेटियां, आरोपिया गिरफ्तार

    June 3, 2026

    छत्तीसगढ़ दुर्ग/स्वराज टुडे: छत्तीसगढ़ के दुर्ग में एक कांस्टेबल की प्रेमिका ने उसकी पत्नी और…

    राशिफल 3 जून 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    June 3, 2026

    देसी कॉमेडी और इमोशनल ड्रामे का तड़का है ‘रजनी की बारात’…प्यार के लिए खुद बारात लेकर निकली रजनी, ट्रेलर में दिखा इमोशन

    June 3, 2026

    पटना में खान सर की कोचिंग के बाहर पथराव और फायरिंग, भारी पुलिस बल तैनात

    June 3, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.