Singrauli: नवब्याहता पत्नी के बुलावे पर हँसी खुशी ससुराल पहुंचा पति, उसके बाद हो गया बड़ा कांड, पढ़िए एक और ‘सोनम’ की कहानी

- Advertisement -

मध्यप्रदेश
सिंगरौली/स्वराज टुडे: मेरठ की ‘मुस्कान’ और इंदौर की ‘सोनम रघुवंशी’ ने अपने हमसफर के साथ जो दरिंदगी की उससे आज पूरा देश वाकिफ है। हालांकि इन दोनों के अलावा भी अनेक पत्नियों ने अपने पतियों को बेरहमी से मौत के घाट उतारा है और आज सभी अपने प्रेमियों समेत जेल की सजा भुगत रहे हैं । अपराध कभी छिपता नहीं और देर सबेर पुलिस हत्यारों के गिरेबान तक जरूर पहुंचती है बावजूद इसके हत्यारिन पत्नियों की खबरें लगातार सामने आती रहती हैं। ताजा मामला मध्यप्रदेश के सिंगरौली का है जहां एक पत्नी ने शादी के महज 23 दिन बाद ही प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या की साजिश रच डाली।

8 मार्च को सड़क किनारे मिली थी युवक की लाश

घटना जिले के मझौली थाना इलाके की है जहां 8 मार्च को रजिनिया कटरा जंगल के पास सड़क किनारे एक युवक का शव बाइक के नीचे दबा मिला था। शुरूआत में मामला हादसा लग रहा था लेकिन पुलिस की तफ्तीश में आरोपियों के जुर्म का पर्दाफाश हो गया। पुलिस ने हत्या के आरोप में मृतक की पत्नी उसके प्रेमी व एक दोस्त को गिरफ्तार किया है।

मझौली थाना इलाके के रजिनिया कटरा जंगल के पास 8 मार्च को एक युवक का शव सड़क किनारे बाइक के नीचे दबा मिला। घटनास्थल को देखकर शुरुआत में पुलिस को हादसा लगा लेकिन शव पर चोट के निशान और परिस्थितियों ने हत्या की आशंका बढ़ा दी। ये इसके बाद पुलिस ने जांच तेज की। मृतक की पहचान खंतरा गांव के रहने वाले 24 वर्षीय अजय वैश्य के तौर पर हुई थी। जिसकी शादी 12 फरवरी को गननई गांव की रहने वाली उमा के साथ हुई थी।

यह भी पढ़ें :  महिला दिवस पर न्यू कोरबा हॉस्पिटल की अनूठी पहल, महिलाओं ने लिया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का लाभ

नवब्याहता पत्नी ने मिलने बुलाया और प्रेमी को दी ‘लोकेशन’

पुलिस ने मामले की जांच तेज की तो पता चला कि शादी से पहले से ही अजय की पत्नी उमा का शादी के पहले से अमर बहादुर नाम के युवक से प्रेम संबंध था। शादी के बाद भी दोनों एक दूसरे के संपर्क में थे। इसी आधार पर जब पुलिस ने पत्नी उमा से पूछताछ की तो जुर्म की साजिश का पर्दाफाश हो गया। आरोपी पत्नी उमा ने बताया कि उसने 7 मार्च को पति अजय को मायके बुलाया था। अजय बाइक से मायके गननई गांव के लिए निकला। इसी बीच आरोपी पत्नी उमा ने अपने प्रेमी अमर बहादुर को पति के आने के बारे में बता दिया।

हत्या कर शव बाइक के नीचे दबाया

आरोपी प्रेमी अमर बहादुर ने साथी चंद्रप्रताप के साथ रजिनिया कटरा जंगल में अजय को रोका और फिर पहले तो गमछे से उसका गला दबाया और फिर पत्थर से सिर कुचलकर हत्या की। अजय की हत्या करने के बाद आरोपियों ने पुलिस को गुमराह करने के लिए अजय के शव को उसकी ही बाइक के नीचे सड़क किनारे दबा दिया। जिससे पुलिस को लगे कि अजय की मौत सड़क हादसे में हुई है, लेकिन पुलिस की तफ्तीश में आरोपियों का जुर्म बेनकाब हो गया। पुलिस ने आरोपी पत्नी उमा उसके प्रेमी अमर बहादुर व उसके साथी चंद्रप्रताप को गिरफ्तार कर लिया है।

शादी के नाम से लड़कों में दहशत

शादी एक पवित्र संस्कार है लेकिन पिछली कुछ घटनाओं ने पूरे समाज को झकझोर कर रख दिया है जिसके चलते अब लड़के शादी से खौफ खाने लगे हैं। ये घटनाएं लड़कों के मन में डर पैदा कर रही हैं, कि शादी के बाद वे किसी साजिश का शिकार ना हो जाएं।

यह भी पढ़ें :  होटल में मटन खा रहे थे महंत जी, वायरल वीडियो देख भड़क उठे भक्त, बीच सड़क पर जमकर पीटा

लड़कों के मन में शादी को लेकर डर को दूर करने के लिए, जरूरी है कि वे अपने डर और चिंताओं के बारे में अपने माता पिता से खुलकर बात करें और शादी से पूर्व होने वाली दुल्हन के साथ मिलकर एकदूसरे की इच्छाओं पसंद नापसंद की चर्चा अवश्य करें । इसके अलावा, समाज में भी शादी के प्रति एक सकारात्मक दृष्टिकोण होना चाहिए, ताकि लड़के लड़की शादी को एक खुशी का अवसर मानें। दो परिवारों के मिलन में वर वधु के पालकों और बड़े बुजुर्गों की अहम भूमिका होती है । इस बात का उन्हें ध्यान रखने की जरूरत है कि उनके किसी भी फैसले से उन्हें बाद में पछताना न पड़े । बच्चों की सहमति के बिना अपनी इच्छा जबरन उनपर ना थोपें अन्यथा शादी किसी बड़ी वारदात की वजह बन सकती है।

यह भी पढ़ें: Kanpur: 15 वर्षीय किशोर की हत्या की गुत्थी पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सुलझाई, रिश्ते का मामा ही निकला हत्यारा, सामने आई हैरान कर देने वाली वजह

यह भी पढ़ें: Sidhi: CM के कहने पर मिला था एडमिशन, फिर भी भोजन को तरसी अनामिका, न लैपटॉप मिला और न मोबाइल

यह भी पढ़ें: Ujjain: महामंडलेश्वर शांति स्वरूपानंद महाराज को रेप केस में फंसाने की साजिश का पर्दाफ़ाश, 50 हजार में तय हुआ था सौदा, पढिए पूर्व महामंडलेश्वर के महापाप की कहानी

दीपक साहू

संपादक

- Advertisement -

Must Read

- Advertisement -

Related News

- Advertisement -