Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Kolkata: कौन है UP का ठाकुर राज सिंह, कोलकाता पुलिस ने शुभेंदु अधिकारी के पीए की हत्या के आरोप में किया गिरफ्तार

    May 12, 2026

    प्लेसमेंट कैंप के माध्यम से युवाओं को मिलेगा रोजगार, विभिन्न जनपद पंचायतों में होगा आयोजन

    May 12, 2026

    Bhopal: मुस्लिम प्रेमी के साथ होटल में पकड़ाई हिंदू युवती, बजरंग दल ने युवक को अर्धनग्न कर पीटा, मुंह पर भी पोता गोबर

    May 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, May 12
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»अगस्त्य मुनि आश्रम में हिन्दू बॉयफ्रेंड संग लिए सात फेरे, फिर एक मुस्लिम लड़की ने अपनाया सनातन धर्म, पुलिस से मांगी सुरक्षा
    Featured

    अगस्त्य मुनि आश्रम में हिन्दू बॉयफ्रेंड संग लिए सात फेरे, फिर एक मुस्लिम लड़की ने अपनाया सनातन धर्म, पुलिस से मांगी सुरक्षा

    Deepak SahuBy Deepak SahuApril 11, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Compress 20250411 131940 0662
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    उत्तरप्रदेश
    अलीगढ़/स्वराज टुडे: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के इगलास थाना क्षेत्र के गांव सहारा कलां की रहने वाली एक मुस्लिम युवती ने अपना धर्म परिवर्तन कर लिया. रूबा नाम की लड़की ने अपना धर्म परिवर्तन किया और अपना नाम रूबा से रूबी रख लिया है. उसने बरेली के शाही कस्बे के रहने वाले युवक राजेश से अगस्त्य मुनि आश्रम में सात फेरे लेकर हिंदू रीति-रिवाज से विवाह कर लिया. ये शादी आश्रम के महंत केके शंखधार की मौजूदगी में हुई.

    रूबी ने खुद वीडियो जारी कर बताया कि उसने अपनी मर्जी से धर्म बदला है और शादी की है. अब उसने पुलिस प्रशासन से अपनी और अपने पति की सुरक्षा की गुहार लगाई है. रूबी ने बताया कि उसके गांव के ही एक युवक की दोस्ती बरेली के शाही निवासी राजेश से थी. राजेश कई बार गांव आता-जाता रहा. इसी दौरान उसकी जान-पहचान रूबा से हो गई. शुरुआत में सिर्फ बातचीत होती थी, लेकिन वक्त के साथ-साथ दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ती गईं. उन्होंने एक-दूसरे के मोबाइल नंबर लिए और फोन पर लंबी-लंबी बातें होने लगीं.

    धर्म परिवर्तन कर रचाई शादी

    रूबा और राजेश दोनों चार साल से एक-दूसरे को जानते हैं. रूबा को हिंदू धर्म के संस्कार शुरुआत से अच्छे लगते थे. धीरे-धीरे उसके मन में सनातन धर्म के लिए आस्था जागी और फिर उसने जीवन भर साथ निभाने के लिए राजेश को अपना जीवनसाथी चुन लिया. रूबी ने पूरी तरह से अपनी मर्जी से धर्म परिवर्तन किया और फिर बरेली के प्रसिद्ध अगस्त्य मुनि आश्रम में राजेश के साथ हिंदू रीति-रिवाज से शादी कर ली. शादी में परंपरागत विधियों का पालन हुआ और सात फेरे लेकर दोनों एक-दूजे के हो गए.

    यह भी पढ़ें :  Korba: रेड क्रॉस सोसायटी द्वारा शासकीय ई. वि. स्नातकोत्तर महाविद्यालय में "लू प्रबंधन एवं बचाव" विषय पर जागरूकता कार्यक्रम

    वीडियो जारी कर मांगी सुरक्षा

    इस शादी में आश्रम के महंत केके शंखधार खुद मौजूद थे. उन्होंने बताया कि दोनों बालिग हैं और उन्होंने किसी दबाव या डर के बिना आपसी सहमति से शादी की है. शादी के बाद रूबी ने एक वीडियो जारी किया, जिसमें उसने कहा मैं बालिग हूं. मैंने अपनी मर्जी से हिंदू धर्म अपनाया और राजेश से शादी की है. किसी ने मुझ पर कोई दबाव नहीं बनाया. मैं अब रूबी बन चुकी हूं और एक हिंदू महिला के रूप में जीवन बिताना चाहती हूं. रूबी ने आगे कहा कि उसे और उसके पति को कुछ लोगों से खतरा है. इसलिए उसने पुलिस प्रशासन से सुरक्षा देने की मांग की है ताकि वो दोनों अच्छे से अपनी जिंदगी जी सकें.

    महंत केके शंखधार ने की अपील

    इस प्रेम विवाह और धर्म परिवर्तन को लेकर अलीगढ़ और बरेली दोनों जगहों पर चर्चा का माहौल है. कुछ लोग इसे युवाओं का अपना फैसला बता रहे हैं तो वहीं कुछ इससे नाराज भी नजर आ रहे हैं. रूबी और राजेश दोनों बरेली में अपने नए जीवन की शुरुआत कर चुके हैं. दोनों आश्रम में ही ठहरे हुए हैं. महंत केके शंखधार ने लोगों से अपील की है कि जोड़े को परेशान न किया जाए. उन्होंने कहा कि जब दो बालिग अपनी मर्जी से साथ रहना चाहते हैं, तो समाज को उनका साथ देना चाहिए, न कि विरोध करना चाहिए. उन्होंने प्रशासन से भी अपील की है कि दोनों को पूरी सुरक्षा मुहैया कराई जाए.

    इस रिश्ते को अब कोई नही कहेगा लव जिहाद

    कहते हैं प्रेम कभी रंग रूप जाति धर्म देखकर नहीं किया जाता है । यह एक प्राकृतिक क्रिया है । रूबी और राजेश के बीच प्रेम हुआ फिर दोनों ने दाम्पत्य जीवन में प्रवेश कर लिया । रूबी ने सामाजिक संस्कारों को देखते हुए पति के धर्म को अपना लिया । लेकिन क्या इसे भी लव जिहाद का नाम दिया जाएगा ? आखिर लड़की हिन्दू और लड़का मुस्लिम होने पर ही इसे क्यों लव जिहाद का नाम दिया जाता है । शादी के बाद पति का धर्म अपनाने की संस्कृति तो सनातन काल से चली आ रही है ।

    यह भी पढ़ें :  Mythos AI चमत्कारी भी है और विनाशकारी भी, इसके प्रभावों को लेकर दुनियाभर की सरकारों की नींद उड़ गई है

    शादी के बाद हिन्दू लड़की अपने मुस्लिम पति का धर्म अपनाती है , या अपनाने को बोला जाता है तो धर्मांतरण और अगर मुस्लिम लड़की अपने हिन्दू पति का धर्म अपनाती है तो कुछ नहीं । आखिर ये दोहरी नीति क्यों ?

    यह भी पढ़ें: फर्जी फ्लाइट टिकट बुकिंग रैकेट का भंडाफोड़, सस्ते टिकट के लालच में फंसे अनेक लोग

    यह भी पढ़ें: जेल के बाथरूम में महिला कैदी ने लगाई फांसी, 2 दिन पहले ही आई थी जेल, परिजनों का फूटा गुस्सा

    यह भी पढ़ें: ज्वाइनिंग लेटर लेकर नौकरी करने आए 6 युवक, मेट्रो रेल के ऑफिस पहुंचते ही खिसक गई पैरों तले जमीन

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Kolkata: कौन है UP का ठाकुर राज सिंह, कोलकाता पुलिस ने शुभेंदु अधिकारी के पीए की हत्या के आरोप में किया गिरफ्तार

    May 12, 2026

    प्लेसमेंट कैंप के माध्यम से युवाओं को मिलेगा रोजगार, विभिन्न जनपद पंचायतों में होगा आयोजन

    May 12, 2026

    Bhopal: मुस्लिम प्रेमी के साथ होटल में पकड़ाई हिंदू युवती, बजरंग दल ने युवक को अर्धनग्न कर पीटा, मुंह पर भी पोता गोबर

    May 12, 2026

    मातृ दिवस पर नवप्रभा सेवा समिति द्वारा मातृत्व प्रतिभा, नारी शक्ति एवं महिला सम्मान को समर्पित भव्य आयोजन

    May 12, 2026

    Korba: ई-लाइब्रेरी भवन ही नहीं ज्ञान का बनेगा केंद्र : ज्योत्सना महंत; वरिष्ठ पत्रकार स्व. श्री रामकुमार टमकोरिया की स्मृति में पुस्तकालय का उन्नयन व ई-लाइब्रेरी का हुआ लोकार्पण

    May 12, 2026

    भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की राष्ट्रीय बैठक हेतु अशोक मोदी वृंदावन रवाना हुए

    May 11, 2026
    Top Posts

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 2026964 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026861 Views

    Breaking: सक्ती के वेदांता पावर-प्लांट में भीषण हादसा, 9 की मौत की खबर, अनेक मजदूरों की हालत गंभीर

    April 14, 2026820 Views
    Don't Miss

    Kolkata: कौन है UP का ठाकुर राज सिंह, कोलकाता पुलिस ने शुभेंदु अधिकारी के पीए की हत्या के आरोप में किया गिरफ्तार

    May 12, 2026

    कोलकाता/स्वराज टुडे: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की हत्या में…

    प्लेसमेंट कैंप के माध्यम से युवाओं को मिलेगा रोजगार, विभिन्न जनपद पंचायतों में होगा आयोजन

    May 12, 2026

    Bhopal: मुस्लिम प्रेमी के साथ होटल में पकड़ाई हिंदू युवती, बजरंग दल ने युवक को अर्धनग्न कर पीटा, मुंह पर भी पोता गोबर

    May 12, 2026

    मातृ दिवस पर नवप्रभा सेवा समिति द्वारा मातृत्व प्रतिभा, नारी शक्ति एवं महिला सम्मान को समर्पित भव्य आयोजन

    May 12, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.