Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    संविधान हत्या दिवस पर भाजपा की संगोष्ठी, आपातकाल को बताया लोकतंत्र का सबसे काला अध्याय

    June 25, 2026

    BALCO में स्थानीय ठेकेदारों के हितों की अनदेखी पर पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने जताई चिंता

    June 25, 2026

    शादीशुदा असलम के साथ लिव इन में रह रहीं आप नेता नंदिनी ने की आत्महत्या, पिता ने हत्या का लगाया आरोप

    June 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, June 25
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»समाज सेवा और सशक्तीकरण का संगम : NSS का सात दिवसीय शिविर
    Featured

    समाज सेवा और सशक्तीकरण का संगम : NSS का सात दिवसीय शिविर

    Deepak SahuBy Deepak SahuApril 3, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Compress 20250403 225012 2433
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    कोरबा/स्वराज टुडे:  डाइट कोरबा की महिला इकाई द्वारा 22 से 28 मार्च 2025 तक चुइया गांव में सात दिवसीय एनएसएस शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। शिविर का नेतृत्व कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती जसप्रीत कौर फ्लोरा और प्राचार्य श्री रामहरि शर्राफ ने किया।

    उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सरपंच श्रीमती पूजा शिवराज सिंह राठिया, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व सरपंच श्री शिवराज सिंह राठिया और उप सरपंच श्रीमती साजिया इरफान मेमन शामिल हुईं।

    IMG 20250403 WA0041

    शिविर के दौरान, विधिक साक्षरता के लिए कानूनी सलाहकारों के रूप मे श्रीमती विजयलक्ष्मी सोनी, श्री रविशंकर सागर श्री उपेंद्र राठौर एवं श्री अहमद खान , साइबर सुरक्षा एवं जागरूकता के लिए साइबर तकनीकी विशेषज्ञ श्री डेमन ओगरे पुलिस विभाग से अतिथि वक्ता के रूप में उपस्थित हुए जिन्होंने साइबर क्राइम डिजिटल अरेस्ट , फिशिंग , ऑनलाइन धोखाधड़ी आदि के बारे में जानकारी दी और जागरूक रहने एवं बचाव के उपाय बताए, वित्तीय साक्षरता हेतु वित्त और बैंकिंग विशेषज्ञ ग्लोबल पुरस्कार विजेता श्री जसमीत सिंह छाबड़ा ने युवाओं को वित्तीय सुरक्षा एवं स्वतंत्रता की जानकारी दी, व्याख्याता श्रीमती उपासना पाठक ओझा ने युवाओं में नेतृत्व क्षमता का विकास , जल संरक्षण में युवाओं की भूमिका पर चर्चा परिचर्चा की, योग एवं प्राकृतिक चिकित्सक डॉक्टर श्री संतोष यादव ने युवा एवं स्वस्थ जीवन शैली और युवाओं को स्वस्थ रहने के लिए उचित आहार एवं योगासन बताए।इन बौद्धिक परिचर्चाओं का उद्देश्य छात्राओं को जीवन के विभिन्न पहलुओं पर शिक्षित और सशक्त बनाना था।
    शिविर के तृतीय दिवस जिला संगठक राष्ट्रीय सेवा योजना श्री वाय. के .तिवारी जी का आगमन हुआ उन्होंने शिविर में स्वयं सेविकाओं को राष्ट्रीय सेवा योजना का जीवन में महत्व अनुशासित और संयमित व्यवहार करना और आजीवन समाज सेवा से जुड़े रहने के बारे में बताया।

    यह भी पढ़ें :  दिल्ली कैपिटल्स के इस स्टार खिलाड़ी पर लगा शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

    Compress 20250403 225139 9089 1

    शिविर के पांचवें दिवस में अटल बिहारी वाजपेई विश्वविद्यालय से राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम समन्वयक श्री मनोज सिन्हा जी का आगमन हुआ। उन्होंने शिविर स्थल का निरीक्षण किया और स्वयं सेविकाओं के साथ महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की। परिसर में ही स्थित आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों से भी मिले।
    दिनांक 26 मार्च 2025 को शिवरात्रियों एवं ग्राम वासियों के लिए निशुल्क रक्त एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया जिसमें जिला स्वास्थ्य विभाग से सी एच ओ श्रीमती यामिनी जायसवाल, आर एच ओ श्री सोमनाथ साहू, आर एच ओ श्री शिव राठौर, फार्मासिस्ट श्री सुरेंद्र खरे, वेदांता चिकित्सालय से क्षेत्र समन्वयक कुमारी शिखा श्रीवास ने स्वास्थ्य जांच और दवा उपलब्ध कराने सहयोग किया।

    28 मार्च 2025 को आयोजित समापन समारोह में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती रेणुका राठिया, सरपंच श्रीमती पूजा शिवराज सिंह राठिया शामिल हुईं। पूर्व सरपंच श्री शिवराज सिंह राठिया और पूर्व जनपद सदस्य श्री जगलाल सिंह राठिया विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे।

    समारोह के दौरान श्रीमती रेणुका राठिया ने बालिकाओं को सशक्त बनने और समाज के लिए अच्छा कार्य करने के लिए प्रेरित किया। पूर्व सरपंच श्री शिवराज सिंह राठिया ने शिविर के लिए उनके गांव को चुनने के लिए कार्यक्रम अधिकारी और एनएसएस स्वयंसेवकों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया।

    एनएसएस स्वयंसेवकों ने चुइयां के प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालय के परिसर में एक विशाल कोसम के पेड़ के चारों ओर एक बड़ा मंच भी बनाया। डाइट प्राचार्य ने प्रेरक शब्द कहे और अतिथियों को उनके समर्थन और सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।

    शिविर का समापन मुख्य अतिथियों द्वारा सभी स्वयंसेवकों को प्रमाण पत्र वितरित करने के साथ हुआ, जिसके बाद कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती जसप्रीत कौर फ्लोरा द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया।

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    यह भी पढ़ें :  सिक्योरिटी सर्विसिंग विंग द्वारा मानसिक स्वास्थ्य एवं तनाव प्रबंधन पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    संविधान हत्या दिवस पर भाजपा की संगोष्ठी, आपातकाल को बताया लोकतंत्र का सबसे काला अध्याय

    June 25, 2026

    BALCO में स्थानीय ठेकेदारों के हितों की अनदेखी पर पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने जताई चिंता

    June 25, 2026

    शादीशुदा असलम के साथ लिव इन में रह रहीं आप नेता नंदिनी ने की आत्महत्या, पिता ने हत्या का लगाया आरोप

    June 25, 2026

    विजय अरोरा द्वारा किये गये फुटपाथ पर कथित अवैध ढलाई से जल निकासी हुई बाधित, कार्यवाही नहीं होने पर स्थानीय लोगों में है भारी नाराजगी

    June 25, 2026

    खनिज विभाग कोरबा की लगातार कार्यवाही से खनिज माफियाओं में मचा हड़कंप; 1 टीपर, 2 ट्रेक्टर व 3 स्थानों पर अवैध भण्डारित 1620 घन मीटर रेत की जब्त

    June 25, 2026

    रेलवे सेक्शन कंट्रोलर के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 35400 तक मिलेगा वेतन,जानें कब से कर सकते हैं आवेदन?

    June 25, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,663 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,084 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026927 Views
    Don't Miss

    संविधान हत्या दिवस पर भाजपा की संगोष्ठी, आपातकाल को बताया लोकतंत्र का सबसे काला अध्याय

    June 25, 2026

    आपातकाल ने कुचली थीं लोकतांत्रिक आवाजें : संविधान हत्या दिवस पर भाजपा की संगोष्ठी कोरबा/स्वराज…

    BALCO में स्थानीय ठेकेदारों के हितों की अनदेखी पर पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने जताई चिंता

    June 25, 2026

    शादीशुदा असलम के साथ लिव इन में रह रहीं आप नेता नंदिनी ने की आत्महत्या, पिता ने हत्या का लगाया आरोप

    June 25, 2026

    विजय अरोरा द्वारा किये गये फुटपाथ पर कथित अवैध ढलाई से जल निकासी हुई बाधित, कार्यवाही नहीं होने पर स्थानीय लोगों में है भारी नाराजगी

    June 25, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.