सिरमिना में अवैध भंडारित 20 क्विंटल धान पर हुई जब्ती की कार्यवाही, प्रशासन द्वारा उपार्जन केंद्रों में अवैध धान के आवक पर नियंत्रण हेतु की जा रही निरंतर कार्यवाही

- Advertisement -

छत्तीसगढ़
कोरबा/स्वराज टुडे: छत्तीसगढ़ शासन के मंशानुरूप धान उपार्जन केंद्रों में अवैध धान के आवक पर रोक लगाने कलेक्टर श्री अजीत वसंत के निर्देशन में जिला प्रशासन द्वारा गंभीरता से कार्य किया का रहा है।
जिला प्रशासन द्वारा समितियों का निरीक्षण कर विक्रय हेतु आने वाले धान की मॉनिटरिंग की जा रही है। साथ ही गोदाम, दुकानों का जांच कर अवैध रूप से भंडारित धान पर भी जब्ती कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में पोड़ी उपरोड़ा विकासखण्ड के ग्राम सिरमिना में नायब तहसीलदार श्री सुमन मानिकपुरी, सहायक खाद्य अधिकारी सरोज उरेती, मंडी सब-इंस्पेक्टर आकाश भारद्वाज एवं दिनेश कुमार के संयुक्त टीम द्वारा संतोष जायसवाल के घर से अवैध भंडारित 20 क्विंटल (50 बोरी) धान जब्त किया गया है। साथ ही आगे की कार्यवाही की जा रही है। जिससे इस धान का समिति में पंजीकृत किसान के खाते से विक्रय ना हो पाए एवं पंजीकृत किसान अपने वास्तविक उपज को केंद्र में विक्रय कर सके।

धान खरीदी केंद्र कोरबी का किया निरीक्षण

इस दौरान टीम द्वारा विकासखण्ड के दूरस्थ धान खरीदी केंद्र कोरबी का निरीक्षण कर खरीदी कार्य की जानकारी ली। टीम द्वारा समिति में पंजीकृत किसानो के ही धान क्रय करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ रजक कार्ड बोर्ड के अध्यक्ष प्रह्लाद रजक (छ.ग. राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त) का गरिमामय आगमन कोरबा में, किया गया आत्मीय स्वागत

यह भी पढ़ें: फोरम द्वारा अमेजन को पीड़ित ग्राहक को नया लैपटाप देने अथवा उसके समतुल्य राशि देने का आदेश, शिकायतकर्ता की ओर से अधिवक्ता धनेश कुमार सिंह ने की पैरवी, जानें क्या है पूरा मामला

यह भी पढ़ें :  जाति प्रमाण पत्र सत्यापन मामला: विधायक शकुन्तला सिंह को छानबीन समिति के समक्ष उपस्थित होने के निर्देश

यह भी पढ़ें: 10 रु वाली चिप्स की पैकेट बनी 4 साल के मासूम की मौत की वजह, इसकी अनदेखी हुई तो किसी भी बच्चे के साथ हो सकता है ऐसा दर्दनाक हादसा

दीपक साहू

संपादक

- Advertisement -

Must Read

- Advertisement -

Related News

- Advertisement -