Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर श्री सप्तदेव मंदिर बना वृंदावन धाम

    September 6, 2026

    कोरबा भाजपा की बैठक में पवन साय ने दिए संगठन मजबूती के मंत्र, बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने के निर्देश

    September 6, 2026

    बालको ने ‘वरदान’ अपार्टमेंट का किया उद्घाटन, युवा कर्मचारियों को मिला नया आवास

    September 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, September 7
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»लूंड्रा में SDO राज !10 साल से एक ही कुर्सी पर जमे अधिकारी एक RES SDO पूरे प्रशासन पर भारी ?
    Featured

    लूंड्रा में SDO राज !10 साल से एक ही कुर्सी पर जमे अधिकारी एक RES SDO पूरे प्रशासन पर भारी ?

    Deepak SahuBy Deepak SahuMarch 13, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20260313 WA0649
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    ● एक RES SDO पूरे प्रशासन पर भारी ❓️

    ● लूंड्रा में 2016 से एक ही जगह पदस्थ SDO, क्या ट्रांसफर नीति यहां लागू नहीं होती ❓️

    ● लगातार 9 साल से लूंड्रा में पदस्थ RES SDO — ट्रांसफर नीति पर उठ रहे बड़े सवाल 

    सरगुजा/स्वराज टुडे: छत्तीसगढ़ में सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति और प्रशासनिक पारदर्शिता की बात करती है। वर्तमान में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की जिम्मेदारी गृह मंत्री Vijay Sharma के पास है जो अपने साफ-सुथरे प्रशासनिक अंदाज़ और कड़े फैसलों के लिए जाने जाते हैं। लेकिन सरगुजा जिले के लूंड्रा जनपद में ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (RES) विभाग का एक मामला इन दावों पर सवाल खड़ा करता नजर आ रहा है।

    लगभग दस साल से एक ही जगह पर पदस्थ है RES SDO लुंड्रा

    जानकारी के अनुसार RES विभाग के एक SDO 1 अगस्त 2016 से लगातार लूंड्रा में ही पदस्थ हैं। यानी करीब 9 साल से अधिक समय से एक ही जगह उनकी पोस्टिंग बनी हुई है। सामान्य प्रशासनिक व्यवस्था के तहत शासन समय-समय पर अधिकारियों का ट्रांसफर और फेरबदल करता है, ताकि प्रशासनिक पारदर्शिता बनी रहे और कार्य प्रणाली प्रभावी ढंग से चल सके।
    आमतौर पर यह माना जाता है कि एक ही स्थान पर अधिकतम लगभग 3 साल से ज्यादा पदस्थापना नहीं होनी चाहिए।

    फिर क्यों नहीं हुआ ट्रांसफर ?

    ऐसे में अब कई सवाल खड़े हो रहे हैं —
    क्या RES विभाग में ट्रांसफर नीति लागू नहीं होती ?
    क्या किसी विशेष आदेश (Special Exemption) के तहत उन्हें यहीं पदस्थ रखा गया है ?
    या फिर उन्हें किसी प्रकार का राजनीतिक या प्रशासनिक संरक्षण प्राप्त है ?
    EE सरगुजा ने क्या कहा–
    जब इस मामले में RES विभाग के कार्यपालन अभियंता (EE) सरगुजा से बात की गई तो उन्होंने कहा कि इस मामले में ज्यादा कुछ करना उनके स्तर पर संभव नहीं है, क्योंकि यह शासन स्तर का मामला है।
    उनका कहना था कि समय-समय पर शासन से यह जानकारी मांगी जाती है कि कौन-कौन अधिकारी एक ही स्थान पर लंबे समय से पदस्थ हैं ! फिर क्यों नहीं होता transfer ❓️

    यह भी पढ़ें :  राशिफल 1 सितंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    क्या एक SDO पूरे प्रशासन पर भारी ❓️

    यदि समय-समय पर शासन को जानकारी भेजी जाती है कि कौन अधिकारी लंबे समय से एक ही स्थान पर पदस्थ हैं, तो फिर लूंड्रा के इस RES SDO का आज तक फेरबदल क्यों नहीं हो सका?
    ऐसे में यह सवाल उठना स्वाभाविक है कि —
    क्या एक RES SDO पूरे प्रशासन पर भारी पड़ रहे हैं ?
    क्या लूंड्रा से ही होगी रिटायरमेंट ?
    स्थानीय स्तर पर अब यह चर्चा भी होने लगी है कि लूंड्रा में ज्वाइन करने वाले इस RES SDO की शायद यहीं से रिटायरमेंट हो जाए।
    आम तौर पर प्रशासन हर 2–3 साल में अधिकारियों का फेरबदल करता है ताकि कार्यप्रणाली में पारदर्शिता बनी रहे। लेकिन RES विभाग में और खासकर लूंड्रा जैसे जनपद में यह संभव होता नजर नहीं आया।
    बताया जाता है कि संबंधित अधिकारी की ज्वाइनिंग को करीब एक दशक का समय बीत चुका है, लेकिन अब तक न तो बड़ा फेरबदल हुआ और न ही प्रभावी ट्रांसफर।
    सबसे बड़ा सवाल–
    अब बड़ा सवाल यही है —
    क्या इनके लिए नियम अलग हैं ?
    या फिर प्रशासन की इनके सामने चलती ही नहीं ?
    लूंड्रा में वर्षों से एक ही स्थान पर पदस्थ RES SDO का मामला अब प्रशासनिक व्यवस्था पर बड़ा सवाल बनता जा रहा है। अब देखना होगा कि छत्तीसगढ़ में जीरो टॉरलेंस की सरकार इस मामले पर किस तरह की प्रतिक्रिया अपनाती है।

    यह भी पढ़ें: गैस खत्म होने वाली है? फोन पर बुक नहीं हो रहा सिलेंडर, तो ये तरीके मिनटों में कर देंगे बुकिंग

    यह भी पढ़ें :  राशिफल 31 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    यह भी पढ़ें: Korba: पवन जनरल स्टोर्स में छापामार कार्रवाई, 15 घरेलू गैस सिलेंडर जप्त

    यह भी पढ़ें: Patna: एसवीयू ने DGM के घर मारा छापा, हड़बड़ाहट में घर के बाहर फेंके 1.25 करोड़ के जेवरात और 32 लाख कैश

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर श्री सप्तदेव मंदिर बना वृंदावन धाम

    September 6, 2026

    कोरबा भाजपा की बैठक में पवन साय ने दिए संगठन मजबूती के मंत्र, बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने के निर्देश

    September 6, 2026

    बालको ने ‘वरदान’ अपार्टमेंट का किया उद्घाटन, युवा कर्मचारियों को मिला नया आवास

    September 6, 2026

    शोक संदेश : कोरबा प्रेस क्लब के सदस्य एवं वरिष्ठ पत्रकार संजीत सिन्हा को मातृशोक, कल दोपहर 2 बजे पोड़ीबहार मुक्तिधाम में किया जाएगा अंतिम संस्कार

    September 6, 2026

    राशिफल 6 सितंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    September 6, 2026

    Chandigarh: जिस बेटे का 20 दिन पहले कर दिया अंतिम संस्कार, वो जेल में जीवित मिला, आखिर किसका था वो शव ?

    September 6, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,912 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,507 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,372 Views
    Don't Miss

    श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर श्री सप्तदेव मंदिर बना वृंदावन धाम

    September 6, 2026

    ●33वें जन्माष्टमी महोत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब, 40 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए…

    कोरबा भाजपा की बैठक में पवन साय ने दिए संगठन मजबूती के मंत्र, बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने के निर्देश

    September 6, 2026

    बालको ने ‘वरदान’ अपार्टमेंट का किया उद्घाटन, युवा कर्मचारियों को मिला नया आवास

    September 6, 2026

    शोक संदेश : कोरबा प्रेस क्लब के सदस्य एवं वरिष्ठ पत्रकार संजीत सिन्हा को मातृशोक, कल दोपहर 2 बजे पोड़ीबहार मुक्तिधाम में किया जाएगा अंतिम संस्कार

    September 6, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.