Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Meerut: होटल में नाबालिग हिन्दू किशोरी संग आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया फरदीन, मोबाइल से मिले 18 अश्लील वीडियो, हिन्दू संगठनों के हंगामे के बाद दुष्कर्म का केस दर्ज

    August 18, 2026

    सावन के तीसरे सोमवार को गंगा स्नान के दौरान 3 युवक बहे, 2 की मौत

    August 18, 2026

    भगवान शिव के इन 6 मंदिरों का रहस्य आज भी कायम ! कहीं बिजली गिरती है तो कहीं अपने आप बदलता है रंग…इनके आगे विज्ञान भी है नतमस्तक

    August 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, August 18
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»बीमार बच्ची के इलाज के लिए पिता नहीं जुटा सका 20 हजार रुपए, अस्पताल के बाहर गोद में बच्ची ने तोड़ दिया दम, पढ़िए रोंगटे खड़े कर देने वाली खबर
    Featured

    बीमार बच्ची के इलाज के लिए पिता नहीं जुटा सका 20 हजार रुपए, अस्पताल के बाहर गोद में बच्ची ने तोड़ दिया दम, पढ़िए रोंगटे खड़े कर देने वाली खबर

    Deepak SahuBy Deepak SahuJune 22, 2025Updated:June 22, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n6693832781750537547058eaef2d27577d4acecfb5b621b9e019a39ae9ec78af36d9139bdaf4a7dd604b39
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    हापुड़/स्वराज टुडे: उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले से मानवता को शर्मसार करने वाली एक दर्दनाक घटना सामने आई है। एक गरीब मजदूर की 5 वर्षीय मासूम बेटी की मौत महज इसलिए हो गई क्योंकि अस्पताल ने इलाज शुरू करने से पहले 20 हजार रुपये जमा करने की शर्त रख दी।

    पैसे न होने पर न बच्ची को भर्ती किया गया और न ही उसे समय पर इलाज मिल सका। यह हृदयविदारक मामला पिलखुवा के सरस्वती मेडिकल कॉलेज का है।

    मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मजदूरी कर अपने परिवार का पेट पालने वाले पिता ने अपनी 5 साल की बच्ची की तबीयत बिगड़ने पर उसे पिलखुवा स्थित सरस्वती मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। बच्ची को तेज बुखार और सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। परिजनों ने बताया कि अस्पताल प्रशासन ने तुरंत इलाज शुरू करने के बजाय 20 हजार रुपये जमा करने को कहा।

    डॉक्टरों के सामने गिड़गिड़ाता रहा पिता

    गरीब पिता ने जब कहा कि उसके पास इतनी रकम नहीं है और वह कर्ज लेकर भुगतान करेगा, तब भी अस्पताल प्रशासन इलाज शुरू करने को तैयार नहीं हुआ। पिता डॉक्टरों के सामने गिड़गिड़ाता रहा, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।

    5 साल की मासूम ने अस्पताल के बाहर तोड़ा दम

    जब तक परिजन इलाज के लिए इधर-उधर दौड़ते रहे, बच्ची की हालत लगातार बिगड़ती गई। अस्पताल के गेट पर ही बच्ची ने तड़प-तड़पकर दम तोड़ दिया। मां-बाप की चीख-पुकार और रोते-बिलखते चेहरे उस समय बेबस तंत्र और संवेदनहीनता की तस्वीर बन गए।

    मां सदमे में पहुंची

    मृत बच्ची की पहचान पायल (5 वर्ष) के रूप में हुई है। पिता रामनिवास हापुड़ में मजदूरी कर जीवन यापन करते हैं। परिवार में तीन और छोटे बच्चे हैं। पायल परिवार की सबसे छोटी और लाडली संतान थी। मां की हालत सदमे से बेहद खराब है और परिवार अब भी अस्पताल प्रशासन के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहा है।

    यह भी पढ़ें :  Korba: शिवाय हॉस्पिटल में विभिन्न पदों पर निकली भर्तियां, 14 अगस्त को वॉक-इन इंटरव्यू

    “बेटी को बचाने के लिए हाथ-पैर जोड़े, लेकिन किसी ने नहीं सुना”

    पिता रामनिवास ने बताया कि उन्होंने डॉक्टरों और स्टाफ से हाथ जोड़कर कहा कि मेरी बेटी की हालत बहुत खराब है, कुछ करिए। लेकिन उन्होंने साफ कहा- पहले रुपये का इंतजाम करो, तभी इलाज होगा। मेरी जेब में सिर्फ 500 रुपये थे। मैंने कहा कि बाकी का इंतजाम कर दूंगा, लेकिन उन्होंने एक नहीं सुनी। मेरी बेटी मेरी आंखों के सामने मर गई।

    सरस्वती मेडिकल कॉलेज का मामला

    इस घटना ने न केवल सरस्वती मेडिकल कॉलेज की संवेदनहीनता को उजागर किया है, बल्कि पूरे स्वास्थ्य तंत्र पर सवाल खड़े कर दिए हैं। क्या इलाज के लिए पैसा पहले जरूरी है या मरीज की जान? सरकारी और निजी अस्पतालों की प्राथमिकता में इंसानियत कहां है?

    प्रशासन ने लिया संज्ञान, जांच के आदेश

    घटना के बाद सोशल मीडिया और स्थानीय मीडिया में मामले के वायरल होने पर हापुड़ जिला प्रशासन ने संज्ञान लिया है। जिलाधिकारी ने कहा कि प्राथमिक जांच के आदेश दे दिए गए हैं और यदि अस्पताल की लापरवाही पाई जाती है तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, स्वास्थ्य विभाग की एक टीम को भी अस्पताल भेजा गया है।

    यह भी पढ़ें:समग्र शिक्षा राज्य कार्यालय रायपुर द्वारा नई शिक्षा नीति के तहत fln प्रोजेक्ट के अंतर्गत 41Dpmu भर्ती में चला जमकर लेनदेन का खेल 

    यह भी पढ़ें: समग्र शिक्षा के डीएमसी मनोज पांडेय के विरुद्ध प्रताड़ना एवं चारित्रिक हनन सहितअन्य गंभीर आरोप,संयुक्त शिक्षक संघ कलेक्टर से की हटाने की मांग, नही हटाए गए तो होगा वृहद आंदोलन – ओमप्रकाश बघेल

    यह भी पढ़ें :  लोगों को एक दूसरे से लड़ाना ही कल्चरल मार्क्सवाद का बुनियादी सिद्धांत: कैलाश चंद्र; अग्रसेन कन्या महाविद्यालय में व्याख्यान, चुनौतियों पर हुई चर्चा

    यह भी पढ़ें: इजरायल संग छिड़ी जंग के बीच ईरान ने खोला एयरस्पेस, 1000 भारतीय छात्र लौटेंगे वतन, जानिए ईरान में कितने भारतीय

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Meerut: होटल में नाबालिग हिन्दू किशोरी संग आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया फरदीन, मोबाइल से मिले 18 अश्लील वीडियो, हिन्दू संगठनों के हंगामे के बाद दुष्कर्म का केस दर्ज

    August 18, 2026

    सावन के तीसरे सोमवार को गंगा स्नान के दौरान 3 युवक बहे, 2 की मौत

    August 18, 2026

    भारत में रहकर भारत से ही गद्दारी! मदरसे के नाम पर चंदा लेकर पाकिस्तान में फंडिंग, जैश-ए-मुहम्मद का आतंकी गिरफ्तार

    August 17, 2026

    Korba: मिनीमाता हसदेव बांगो बांध का अधीक्षण अभियंता ने किया निरीक्षण

    August 17, 2026

    Korba: रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर खाद्य प्रतिष्ठानों में सघन निरीक्षण एवं नमूना संकलन जारी

    August 17, 2026

    Dewas: नागपंचमी पर घर-घर जाकर नागराज के दर्शन करा रहा था सपेरा, पूजा करते समय महिला को डसा, गंभीर हालत में अस्पताल दाखिल

    August 17, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,854 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,489 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,343 Views
    Don't Miss

    Meerut: होटल में नाबालिग हिन्दू किशोरी संग आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया फरदीन, मोबाइल से मिले 18 अश्लील वीडियो, हिन्दू संगठनों के हंगामे के बाद दुष्कर्म का केस दर्ज

    August 18, 2026

    उत्तरप्रदेश मेरठ/स्वराज टुडे: सदर बाजार के थापरनगर स्थित रंजीत होटल के अंदर से हिंदू संगठनों…

    सावन के तीसरे सोमवार को गंगा स्नान के दौरान 3 युवक बहे, 2 की मौत

    August 18, 2026

    भगवान शिव के इन 6 मंदिरों का रहस्य आज भी कायम ! कहीं बिजली गिरती है तो कहीं अपने आप बदलता है रंग…इनके आगे विज्ञान भी है नतमस्तक

    August 18, 2026

    भारत में रहकर भारत से ही गद्दारी! मदरसे के नाम पर चंदा लेकर पाकिस्तान में फंडिंग, जैश-ए-मुहम्मद का आतंकी गिरफ्तार

    August 17, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.