छत्तीसगढ़
रायपुर/स्वराज टुडे: छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध सर्जन डॉ. सुनील कालड़ा, गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज हो गए हैं। यह छत्तीसगढ़ के लिए गौरव की बात है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के हाथों उन्हें इसका प्रमाण पत्र सौंपा गया।
डॉ कालड़ा पहले भी दो बार बना चुके हैं वर्ल्ड रिकॉर्ड
डॉ. कालड़ा पूर्व में भी दो बार 2017 एवं 2010 में वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज हो चुके हैं। अब उन्होंने 210 ट्रांसजेंडर व्यक्तियों का लिंग परिवर्तन करने के लिए नि:शुल्क सर्जरी करने का रिकॉर्ड बनाया है। इसके लिए गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की टीम ने उनसे सभी सर्जरी के फोटोग्राफ्स और डॉक्यूमेंट्स हासिल किए तथा एक टीम ने सर्जरी से लाभ ले रहे मरीजों से मुलाकात भी की। उसके बाद गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की टीम ने उन्हें प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।
डॉ. कालड़ा को इसका प्रमाणपत्र मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की प्रमुख श्रीमती सोनल शर्मा के साथ प्रदान किया गया। श्री साय ने डा कालड़ा को शुभकामनाएं दीं और उनके कार्यों की प्रशंसा की।
डॉ कालड़ा की योग्यता का कायल है पूरा देश
डॉ. कालड़ा ने 210 ट्रांसजेंडर व्यक्तियों का लिंग परिवर्तन करने के लिए नि:शुल्क सर्जरी की। इसके पहले डॉक्टर डॉ कालड़ा कई नि:शुल्क सर्जरी अभियान चला चुके हैं । खासकर दीपावली और होली के अवसर पर गरीब मरीजों के लिए निःशुल्क सर्जरी कैंप आयोजित करते हैं। सर्जरी की विशेषज्ञता के चलते देश के अन्य महानगरों में भी उन्हें आमंत्रित किया जाता है। उन्हें कई संस्थानों से पुरस्कृत किया जा चुका है।
यह भी पढ़ें: बंगाल में 9 करोड़ के जाली नोट बरामद, होटल में रखी हुई थी नोट छापने की मशीन; ऐसे खुली मामले की पोल
यह भी पढ़ें: कांवड़ियों ने बेटे के सामने सीआरपीएफ जवान की लात-घूसों से की पिटाई, 4 नाबालिगों समेत सात गिरफ्तार

Editor in Chief







