Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Amravati: 180 नाबालिगों का यौन शोषण, 350 अश्लील वीडियो, AIMIM से जुड़ा है आरोपी

    April 14, 2026

    Patna: सम्राट चौधरी कल लेंगे सीएम पद की शपथ, जानिए उनके कैबिनेट में किन्हें-किन्हें मिल सकती है जगह

    April 14, 2026

    Career guidance : अब डॉक्टर बनना होगा आसान! Google Gemini से फ्री में सॉल्व करें NEET UG के मॉक टेस्ट

    April 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, April 15
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»रायपुर प्रेस क्लब हुआ भंग: अनियमितताओं के कारण रजिस्ट्रार ने रद्द किया चुनाव
    Featured

    रायपुर प्रेस क्लब हुआ भंग: अनियमितताओं के कारण रजिस्ट्रार ने रद्द किया चुनाव

    Deepak SahuBy Deepak SahuNovember 17, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    image search 1763368591235
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    रायपुर/स्वराज टुडे: छत्तीसगढ़ सोसायटी रजिस्ट्रीकरण अधिनियम-1973 संशोधित 1998 के तहत पंजीकृत संस्था रायपुर प्रेस क्लब के कार्यकारिणी चुनाव को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। रजिस्ट्रार ने एक आदेश जारी कर वर्तमान कार्यवाहक कार्यकारिणी को चुनाव कराने के निर्देश को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया है। कृषि उत्पाद

    अनियमितताओं और वैधानिक प्रावधानों के उल्लंघन की शिकायतों के बाद रजिस्ट्रार ने कलेक्टर रायपुर को एक प्रशासनिक अधिकारी/राजस्व अधिकारी को निर्वाचन अधिकारी नियुक्त करने का निर्देश दिया है।

    रजिस्ट्रार कार्यालय ने 16 सितम्बर 2025 को आदेश (क्रमांक 1269/25) जारी कर कार्यवाहक कार्यकारिणी को साठ दिनों के भीतर पंजीकृत नियमावली और वैधानिक सदस्यों के मध्य निर्वाचन प्रक्रिया पूर्ण करने का निर्देश दिया था। हालांकि कार्यवाहक कार्यकारिणी इस नियत समय-सीमा में निर्वाचन संपन्न कराने में असफल रही। इसके बाद कई सदस्यों ने रजिस्ट्रार कार्यालय में गंभीर शिकायतें दर्ज कराईं।

    शिकायतकर्ता श्री मोहन तिवारी एवं अन्य ने 07 नवंबर 2025 और 10 नवंबर 2025 को शिकायतें प्रस्तुत कीं जिसमें निर्वाचन अधिकारी की नियुक्ति और मतदाता सूची में नए सदस्यों को जोड़कर सूची प्रकाशित करने पर आपत्ति जताई गई। तेरह नवंबर दो हज़ार पच्चीस को शिकायतकर्ताओं ने बताया कि उनकी आपत्तियों का निराकरण किए बिना ही निर्वाचन अधिकारी द्वारा चुनाव की तारीख 23 नवंबर 2025 घोषित कर दी गई है और यह चुनाव अवैध मतदाता सूची के आधार पर कराया जा रहा है। श्री दामू आम्बेडारे ने 13 नवंबर 2025 को दो आवेदन प्रस्तुत किए जिसमें उनका नाम अंतिम मतदाता सूची में दर्ज नहीं होने की शिकायत की गई। उन्होंने मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा जारी मतदाता सूची को निरस्त कर पंजीकृत नियमावली के अनुसार बनी पूर्व मतदाता सूची के आधार पर चुनाव कराने का निवेदन किया।

    यह भी पढ़ें :  मामूली विवाद के बाद 8वीं के छात्र पर 9वीं के छात्र ने किया चाकू से हमला, दूसरे मामले में चाकू लेकर घूमते हुए विधि से संघर्षरत 2 बालकों पर वैधानिक कार्रवाई

    श्री संदीप पुराणिक एवं अन्य आठ सदस्यों ने 13 नवंबर 2025 को आवेदन देते हुए 16 सितंबर 2025 दो हज़ार पच्चीस के कार्यालयीन आदेश के उल्लंघन का उल्लेख किया। उन्होंने आरोप लगाया कि साठ दिन की समय-सीमा के बाद भी नए सदस्य जोड़े गए वैद्य सदस्यों के नाम काटे गए सदस्यता शुल्क निर्धारित सीमा से अधिक लिया गया और चुनाव अधिकारी (श्री आसिफ इकबाल) द्वारा नाम जोड़ने-काटने का विवादास्पद कार्य किया गया। उन्होंने यह भी कहा कि सहायक पंजीयक के निर्देशों को लेने से इनकार किया गया और साठ दिन की समय-सीमा का जानबूझकर उल्लंघन किया गया।

    रजिस्ट्रार का अंतिम फैसला

    इन सभी शिकायतों और कानून व्यवस्था बिगड़ने की आशंका को देखते हुए रजिस्ट्रार ने यह निष्कर्ष निकाला कि कार्यवाहक कार्यकारिणी निर्वाचन कार्यवाही पूर्ण करने में असफल रही है और चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता व निष्पक्षता संदेह के घेरे में आ गई है।

    आदेश के मुख्य बिंदु ….

    जारी आदेश में कार्यवाहक कार्यकारिणी द्वारा साठ दिवस के भीतर निर्वाचन कराये जाने के निर्देश निरस्त किए जाते हैं। छत्तीसगढ़ सोसायटी रजिस्ट्रीकरण अधिनियम-1973 की धारा तैंतीस (ग )का प्रयोग करते हुए संस्था की कार्यकारिणी का विधिवत् और पारदर्शी निर्वाचन कराने के लिए कलेक्टर जिला रायपुर द्वारा नामित प्रशासनिक अधिकारी/राजस्व अधिकारी को निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया जाता है। नियुक्त अधिकारी को निर्वाचन कार्य संपादित कराने संबंधी समस्त आवश्यक शक्तियाँ प्राप्त होंगी। अध्यक्ष/सचिव रायपुर प्रेस क्लब को निर्देशित किया गया है कि वे नामित प्रशासनिक अधिकारी के पर्यवेक्षण में कार्यकारिणी का पारदर्शी निर्वाचन करवाना सुनिश्चित करें।कृषि उत्पाद

    इस आदेश की प्रति कलेक्टर रायपुर सहायक रजिस्ट्रार रायपुर संभाग रायपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष/सचिव पूर्व निर्वाचन अधिकारी श्री आसिफ इकबाल और शिकायतकर्ताओं को सूचनार्थ प्रेषित की गई है।

    यह भी पढ़ें :  Kolkata: पश्चिम बंगाल में इस बार सिर्फ़ दो चरणों में क्यों हो रहा मतदान और जानिए अब तक क्या रहे विवाद ? क्या ममता बनर्जी चौथी बार बनाएंगी सरकार ?

    यह भी पढ़ें:पारदर्शिता के साथ हो धान खरीदी की प्रक्रिया-कलेक्टर अजीत वसंत; धान खरीदी प्रक्रिया में बाधा पहुँचाने वालों पर एस्मा के तहत कार्यवाही के निर्देश

    यह भी पढ़ें:अंधविश्वास की भेंट चढ़े मासूम, झाड़-फूँक और झोलाछाप डॉक्टर के इलाज से एक ही परिवार के तीन बच्चों की मौत, गांव में फैली दहशत

    यह भी पढ़ें:रक्षक बना भक्षक: दारोगा ने गैंगरेप पीड़िता के साथ 2 दिन में 5 बार किया रेप, पति को रिहा करने के बदले 50 हजार रिश्वत भी ली

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Amravati: 180 नाबालिगों का यौन शोषण, 350 अश्लील वीडियो, AIMIM से जुड़ा है आरोपी

    April 14, 2026

    Patna: सम्राट चौधरी कल लेंगे सीएम पद की शपथ, जानिए उनके कैबिनेट में किन्हें-किन्हें मिल सकती है जगह

    April 14, 2026

    Career guidance : अब डॉक्टर बनना होगा आसान! Google Gemini से फ्री में सॉल्व करें NEET UG के मॉक टेस्ट

    April 14, 2026

    Indore: कांग्रेस पार्षद रुबीना इकबाल खान ने कहा था, ‘किसी के बाप में दम हो तो ‘वंदे मातरम’ कहलवाकर दिखाएं’…पार्टी ने दी नसीहत तो दी AIMIM जॉइन करने धमकी

    April 14, 2026

    Korba: डॉ.भीमराव अंबेडकर जयंती पर मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने अर्पित की पुष्पांजलि, विचारों को जीवन में उतारने का किया आह्वान

    April 14, 2026

    वेदांता हादसे पर कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन ने दिया का बड़ा बयान, दिए जांच के निर्देश, दोषियों पर होगी सख्त कार्यवाही

    April 14, 2026
    Top Posts

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026819 Views

    Mumbai: 38 साल की लेडी टीचर के जाल में कैसे फंसा 11वीं का छात्र ! पढ़िए एक शिक्षिका की डर्टी स्टोरी

    April 6, 2026751 Views

    रातों-रात खाते में पहुंचे 10 करोड़! लेकिन महिला ने जो फैसला लिया, वो कर देगा हैरान

    March 29, 2026667 Views
    Don't Miss

    Amravati: 180 नाबालिगों का यौन शोषण, 350 अश्लील वीडियो, AIMIM से जुड़ा है आरोपी

    April 14, 2026

    अमरावती/स्वराज टुडे: महाराष्ट्र के अमरावती में नाबालिग लड़कियों से जुड़े गंभीर अपराध का मामला सामने…

    Patna: सम्राट चौधरी कल लेंगे सीएम पद की शपथ, जानिए उनके कैबिनेट में किन्हें-किन्हें मिल सकती है जगह

    April 14, 2026

    Career guidance : अब डॉक्टर बनना होगा आसान! Google Gemini से फ्री में सॉल्व करें NEET UG के मॉक टेस्ट

    April 14, 2026

    Indore: कांग्रेस पार्षद रुबीना इकबाल खान ने कहा था, ‘किसी के बाप में दम हो तो ‘वंदे मातरम’ कहलवाकर दिखाएं’…पार्टी ने दी नसीहत तो दी AIMIM जॉइन करने धमकी

    April 14, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.