Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    पुजारी की प्रेमिका से दिल लगाना पड़ा भारी; मंदिर में ही दो दोस्तों की हो गयी हत्या, आग की धूनी के नीचे गड़ा मिला दोनों का शव

    August 25, 2026

    राशिफल 25 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    August 25, 2026

    New Delhi: सरप्राइज धरने से Gen-Z तक: राहुल गांधी की राजनीति का बदल गया अंदाज, आप भी कहेंगे वाह क्या बात है…

    August 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, August 25
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»अंबेडकरनगर में एक माह में 40 नाबालिग समेत 56 लड़कियां लापता, हिन्दू संगठनों में आक्रोश, पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल
    Featured

    अंबेडकरनगर में एक माह में 40 नाबालिग समेत 56 लड़कियां लापता, हिन्दू संगठनों में आक्रोश, पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल

    Deepak SahuBy Deepak SahuSeptember 7, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    hq720
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    उत्तरप्रदेश
    अम्बेडकरनगर/स्वराज टुडे: यूपी के अंबेडकरनगर में बीते एक महीने में लड़कियों के अपहरण के 56 मामले दर्ज होने से हड़कंप मच गया है. इनमें से 49 लड़कियों को पुलिस ने बरामद कर लिया है, जिनमें 40 नाबालिग हैं. पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने बताया कि अधिकतर मामले प्रेम प्रसंग से जुड़े हैं, और 5 मामले अलग-अलग समुदायों से संबंधित हैं.

    इनमें तीन मामले हिंदू लड़कियों और मुस्लिम आरोपियों से जुड़े हैं, जबकि दो में हिंदू आरोपी और मुस्लिम लड़कियां शामिल हैं. सभी मामलों में वैधानिक कार्रवाई की गई है.

    क्या है पूरा मामला ?

    दरअसल अगस्त महीने में जनपद के 18 थानों में 56 अपहरण के मुकदमे दर्ज हुए, जिसमें अकबरपुर कोतवाली में सर्वाधिक 11 मामले शामिल हैं. कई परिवारों ने सामाजिक लोकलाज के डर से शिकायत दर्ज नहीं की, जिससे वास्तविक आंकड़ा और अधिक हो सकता है. इन घटनाओं ने जिले में कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. सोशल मीडिया पर यह मुद्दा तेजी से ट्रेंड कर रहा है, और कुछ लोग इसे धर्मांतरण और लव जिहाद से जोड़कर देख रहे हैं.

    पुलिस की सफाई और कार्रवाई

    पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने स्पष्ट किया कि कोई संगठित गिरोह इन मामलों में शामिल नहीं पाया गया है. उन्होंने कहा कि 56 मुकदमों में से 49 लड़कियों को बरामद किया जा चुका है, और साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है. पुलिस का कहना है कि ज्यादातर मामले प्रेम प्रसंग से जुड़े हैं, और जांच में प्रलोभन या जबरन मतांतरण के कोई पुख्ता सबूत नहीं मिले हैं.

    यह भी पढ़ें :  जिला कांग्रेस कार्यालय में पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल की विशेष उपस्थिति में बैठक सम्पन्न; स्‍मार्ट मीटर बदली, महंगी बिजली बिल, 400 युनिट पर हॉफ बिजली बिल, सड़कें और शुद्ध पेयजल की माँग को लेकर आंदोलन की बनाई गई रणनीति

    हिंदूवादी संगठनों में आक्रोश

    विश्व हिंदू परिषद के अवध प्रांत प्रमुख अरविंद पांडे ने इन घटनाओं को लव जिहाद का हिस्सा बताया. उन्होंने आरोप लगाया कि जिले में सुनियोजित तरीके से हिंदू लड़कियों को प्रेम जाल में फंसाकर धर्मांतरण का खेल चल रहा है. हिंदूवादी संगठनों ने प्रशासन से कठोर कार्रवाई की मांग की है, जिससे जिले में तनाव का माहौल है.

    मामले में सियासत शुरू

    सांसद लालजी वर्मा ने महिला अपराधों में वृद्धि पर चिंता जताते हुए कहा कि कमजोर वर्ग की लड़कियां निशाना बन रही हैं. उन्होंने सरकार से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की.

    यह भी पढ़ें: पति गया दुबई, पत्नी देवर से लगा बैठी दिल, फिर एक दिन आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए दोनों, उसके बाद जो हुआ….

    यह भी पढ़ें: अपनी शादी के लिए तैयार नहीं थी बेटी, गुस्साए पिता ने गला दबाकर कर दी हत्या, मचा हड़कंप

    यह भी पढ़ें: क्लास-2 की छात्रा को मैडम ने कराई इतनी उठक-बैठक….मसल्स हुआ क्रैक, हड्डियां भी टूटी, खड़े होना हुआ मुश्किल

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    पुजारी की प्रेमिका से दिल लगाना पड़ा भारी; मंदिर में ही दो दोस्तों की हो गयी हत्या, आग की धूनी के नीचे गड़ा मिला दोनों का शव

    August 25, 2026

    राशिफल 25 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    August 25, 2026

    New Delhi: सरप्राइज धरने से Gen-Z तक: राहुल गांधी की राजनीति का बदल गया अंदाज, आप भी कहेंगे वाह क्या बात है…

    August 25, 2026

    Ayodhya: अयोध्या में संत समाज की बड़ी बैठक, दान चोरी केस में CBI जांच की मांग, चंपत राय का नार्को एवं पॉलीग्राफी टेस्ट की भी मांग

    August 25, 2026

    Korba: रानी धनराज कुँवर देवी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बाथरूम में मिला मानव भ्रूण, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

    August 24, 2026

    Korba: वर्ल्ड चैंपियन बनी श्रमिक की बेटी अब एशियन गेम्स 2026 में दिखाएंगी दम, छत्तीसगढ़ की पहली महिला कबड्डी वर्ल्ड कप खिलाड़ी का मिल चुका है खिताब

    August 24, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,876 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,498 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,359 Views
    Don't Miss

    पुजारी की प्रेमिका से दिल लगाना पड़ा भारी; मंदिर में ही दो दोस्तों की हो गयी हत्या, आग की धूनी के नीचे गड़ा मिला दोनों का शव

    August 25, 2026

    बागपत/स्वराज टुडे: उत्तर प्रदेश के बागपत ज़िले में दो दोस्तों की हत्या का एक ऐसा…

    राशिफल 25 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    August 25, 2026

    New Delhi: सरप्राइज धरने से Gen-Z तक: राहुल गांधी की राजनीति का बदल गया अंदाज, आप भी कहेंगे वाह क्या बात है…

    August 25, 2026

    Ayodhya: अयोध्या में संत समाज की बड़ी बैठक, दान चोरी केस में CBI जांच की मांग, चंपत राय का नार्को एवं पॉलीग्राफी टेस्ट की भी मांग

    August 25, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.