Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    जन सेवा मानव सेवा : नवरात्रि के अवसर पर अधिवक्ता राजेन्द्र साहू ने किया 59 वीं बार रक्तदान

    October 11, 2026

    राशिफल 11 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 11, 2026

    New Delhi: कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर जंतर-मंतर मार्च, दिल्ली-पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा दीपके-सौरव दास की हिरासत का मामला

    October 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, October 12
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»मुंबई में सम्पन्न हुए ग़ज़ल कॉन्टेस्ट में ओसडन ग़ज़ल किंग और सुप्रिया बनी ग़ज़ल क्वीन
    Featured

    मुंबई में सम्पन्न हुए ग़ज़ल कॉन्टेस्ट में ओसडन ग़ज़ल किंग और सुप्रिया बनी ग़ज़ल क्वीन

    Deepak SahuBy Deepak SahuSeptember 10, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20250910 WA0003
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    मुंबई/स्वराज टुडे: मुंबई में पहली बार ग़ज़ल को प्रमोट करने के इरादे से ताल म्यूजिक एंड फिल्म्स ने मेगा ग़ज़ल सिंगिंग कॉन्टेस्ट आयोजित किया, जिसके फिनाले में 20 गायकों ने अपनी गायिकी का हुनर दिखाया। वर्षों से नए टेलेंट को आगे लाने का काम करने वाले वरिष्ठ पत्रकार, लेखक निर्देशक देवेंद्र खन्ना ने वंदना असवानी और विशाल रासकार के सहयोग से इस शो का आयोजन किया। इस शो का उद्देश्य कराओके सिंगर को ट्रेंड कर लाइव शो तक ले जाना भी है।

    IMG 20250910 WA0006 IMG 20250910 WA0005

    शो की शुरुआत जैन समाज के लीजेंड गायक आयोजक बाबूलाल जी कोठारी द्वारा दीप प्रज्वलित कर की गई, इसी दौरान गायिका नीलम नारायण ने उनका हालिया रिलीज हुआ गणपति का गाना गा कर कार्यक्रम को आगे बढ़ाया।

    इस शो में जहां जाने माने गीतकार सुधाकर शर्मा जी अतिथि के रूप में पहुंचे वही इनके साथ गायक संगीतकार कीर्ति अनुराग जी और सतीश देहरा जी भी विशेष रूप से पहुंचे। सुधाकर जी के बारे में जरूर बताना चाहेंगे कि ये हजारों गीत लिख चुके है और 187 गीत तो ये चुनरी पर ही लिख चुके है,जिसकी वजह से लोग इन्हें चुनरी गीतकार भी कहते है।

    IMG 20250910 WA0007

    ये सारेगमा रियल्टी शो के जूरी सदस्य भी रहे है। इन दिनों ये अपने सबसे बड़े प्रोजेक्ट रामचरित मानस पर काम कर रहे है, जिसके मुख्य गायक अमित कुमार है और संगीतकार सतीश देहरा है। कीर्ति जी और सतीश देहरा जी भी बतौर गायक संगीतकार अपनी एक खास पहचान रखते है। इनके अलावा एड मेकर किशोर यशोद जी, एसीपी संजय पाटिल सहित कई गणमान्य हस्तियां इस शो का हिस्सा बनी।
    शो को विशेष सहयोग राज ज्योतिषी जोशी जी महाराज और मांगीलाल जी जैन जी का रहा।

    यह भी पढ़ें :  संत प्रेमानंद महाराज को फेमस करने विराट कोहली को 5 करोड़ देकर बुलाया गया, फलाहारी महाराज के दावे से मचा हड़कंप

    IMG 20250910 WA0004

    ग़ज़ल किंग एंड क्वीन के फिनाले में जहां ग़ज़ल किंग ओसडन बने वहीं सुप्रिया ग़ज़ल क्वीन का खिताब जीतने में कामयाब रही। बाकी पुरुष गायकों में मुकुल माथुर जी, विशाल जी, दिलीप जी, शब्बीर जी, राजेंद्र लूथरा ने और महिला गायकों में आयशा जी, स्मिता जी मंजू जी कला जी ने भी अच्छा प्रयास किया। इस शो को जज करने के लिए जानेमाने गायक अतुल श्रीवास्तव, गायिका अनुपमा चक्रवर्ती श्रीवास्तव और गायिका नीलम नारायण उपस्थित थे। इन्होंने कहा कि कुछ गायक जीत के काफी करीब थे, इसीलिए निर्णय लेने में हमें काफी मुश्किल हुई। बाकी हमारी और से सभी विनर है सभी को शुभकामनाएं।

    कार्यक्रम में लोकप्रिय गायिका रचना चोपड़ा जी की दिवंगत माता जी को 1 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि भी दी गई। बता दे कि रचना जी ने इस शो के ऑडिशन को जज किया था, दो दिन पूर्व ही उनकी माता जी का निधन हो गया है। अंत में ग़ज़ल किंग एंड क्वीन को ट्रॉफी सर्टिफिकेट मेडल और गिफ्ट हैंपर दे कर उनका सम्मान किया गया। साथ ही सभी प्रतिभागी गायकों को भी मेडल और सर्टिफिकेट दिए गए।
    शो को होस्ट किया वर्षा दागट जी ने।

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    जन सेवा मानव सेवा : नवरात्रि के अवसर पर अधिवक्ता राजेन्द्र साहू ने किया 59 वीं बार रक्तदान

    October 11, 2026

    राशिफल 11 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 11, 2026

    New Delhi: कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर जंतर-मंतर मार्च, दिल्ली-पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा दीपके-सौरव दास की हिरासत का मामला

    October 11, 2026

    पति और तीन बच्चों को छोड़कर प्रेमी के पास गई महिला का खौफनाक अंत…जिसके लिए सबकुछ छोड़ा उसी ने मौत के घाट उतारा

    October 11, 2026

    एसईसीएल गेवरा हाउस में गूंजे विरोध के नारे, चेयरमैन के घेराव के बीच भू-स्थापितों और श्रमिकों ने उठाई हक-अधिकार की आवाज

    October 11, 2026

    Korba: भारी वाहनों पर प्रतिबंध का आदेश कागजों तक सीमित, सड़कों पर धड़ल्ले से दौड़ रहे वाहन

    October 11, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,013 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,543 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,408 Views
    Don't Miss

    जन सेवा मानव सेवा : नवरात्रि के अवसर पर अधिवक्ता राजेन्द्र साहू ने किया 59 वीं बार रक्तदान

    October 11, 2026

    ● शिक्षा डिप्लोमा प्राइवेट इन्वेस्टिगेशन, एक्सपोर्ट मैनेजमेंट, पत्रकारिता ● 1 राष्ट्रीय स्तर = समाज रत्न=…

    राशिफल 11 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 11, 2026

    New Delhi: कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर जंतर-मंतर मार्च, दिल्ली-पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा दीपके-सौरव दास की हिरासत का मामला

    October 11, 2026

    पति और तीन बच्चों को छोड़कर प्रेमी के पास गई महिला का खौफनाक अंत…जिसके लिए सबकुछ छोड़ा उसी ने मौत के घाट उतारा

    October 11, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.