Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Korba: स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित वृहद् नि:शुल्क आयुर्वेद चिकित्सा परामर्श एवं उपचार शिविर में 135 लोग हुए लाभान्वित

    August 17, 2026

    ‘राष्ट्र निर्माण’ और ‘विकसित भारत’ के संकल्प के साथ बालको में मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

    August 17, 2026

    Korba: पूज्य सिंधी पंचायत कोरबा ने देशभक्ति के रंग में मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस

    August 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, August 17
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»एसईसीएल कोरबा-पश्चिम खदान में ब्लास्टिंग से एक कर्मी की मौत, श्रमिक नेताओ ने विस्फोटक के सुरक्षा मानकों के विपरीत उपयोग व नियमो की अनदेखी का लगाया आरोप
    Featured

    एसईसीएल कोरबा-पश्चिम खदान में ब्लास्टिंग से एक कर्मी की मौत, श्रमिक नेताओ ने विस्फोटक के सुरक्षा मानकों के विपरीत उपयोग व नियमो की अनदेखी का लगाया आरोप

    Deepak SahuBy Deepak SahuJanuary 7, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20260107 WA0015
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    कोरबा/स्वराज टुडे: सार्वजनिक क्षेत्र के वृहद उपक्रम कोल् इंडिया की अनुसांगिक कंपनी एसईसीएल बिलासपुर के अधीन कोरबा-पश्चिम क्षेत्र में स्थापित एवं संचालित खुले मुहाने की राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त गेवरा कोयला परियोजना क्षेत्र अंतर्गत एसईसीएल की मेगा दीपका कोयला खदान परिक्षेत्र में आज पुनः एक अत्यंत ही दर्दनाक हादसे को लेकर गहन अफरा-तफरी सी मच गयी एक और जहा कोयला उत्खनन का कार्य जारी था, उसी समय खदान में प्रयुक्त होने वाले विस्फोट की तेज ध्वनि हुई और वहा एक कर्मी लखन पटेल उसकी चपेट में आ गए। लखन पटेल निकटस्थ ग्राम रेकी निवासी बताया जा रहा हैं उसकी घटना स्थल पर ही दुखद मृत्यु हो गयी।

    इस घटना के कारण और परिणीती के संबंध में अभी तो अधिकृत तौर पर कुछ कहना उचित नहीं क्योकि सब बातो का खुलासा तो विस्तृत एवं अधिकृत जांच पश्चात ही स्पस्ट होगा, किन्तु घटना के बाद वहा विशाल भीड़ एकत्रित हो गयी और इस घटना के संबंध में आरोपित किया गया की कोयला प्रबंधन की अमानक विस्फोटक के बिना किसी व्यवस्था सुचना के प्रयुक्त कर दिया गया वास्तविक तथ्यों की जानकारी जुटाने में अभी समय लगेगा, किन्तु प्रारंभिक तौर पर वहा एकत्रित हुए जमावड़े ने अपने-अपने आंकलन के घोड़े दौड़ाने लगे इस दौरान मुख्य रूप से यह बात कही गयी की कोयला उत्खनन हेतु उपयोग में लाये जाने वाले बारूद के मानक और प्रक्रिया की अनदेखी से यह दुखद घटना घटित हुई हैं। बताया जा रहा है कि सुरक्षा मानकों को दरकिनार कर ब्लास्टिंग कराई जा रही थी, जिसकी चपेट में आकर कर्मी की घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई।

    यह भी पढ़ें :  राशिफल 11 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    इस घटना के बाद खदान क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। कर्मचारियों और श्रमिक संगठनों ने दीपका प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि यहां पहले भी कई बार नियमों की अनदेखी कर उत्पादन के दबाव में जान जोखिम में डाली गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि दीपका खदान में “उत्पादन पहले, सुरक्षा बाद में” की नीति खुलेआम चल रही है। अगर समय रहते अमानक ब्लास्टिंग पर रोक लगाई जाती और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई होती, तो शायद आज एक और परिवार उजड़ने से बच जाता।

    भू-विस्थापित किसान कल्याण समिति के अध्यक्ष ​सपुरन कुलदीप ने इस घटना पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए एसईसीएल प्रबंधन और खान सुरक्षा निदेशालय को आड़े हाथों लेते हुए कहा हैं कि यह कोई दुर्घटना नहीं बल्कि प्रबंधन द्वारा की गई घोर लापरवाही का परिणाम हैं, खदानों में ब्लास्टिंग के दौरान निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया जा रहा है, रिहायशी इलाकों और सार्वजनिक सड़कों के इतने करीब बिना उचित घेराबंदी और सुरक्षा चेतावनी के हैवी ब्लास्टिंग करना सीधे तौर पर लोगों की जान से खिलवाड़ है।
    ​

    भू-विस्थापित किसान कल्याण समिति ने मांग करते हुए कहा हैं कि खान सुरक्षा निदेशालय और एसईसीएल के संबंधित लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ तत्काल दंडात्मक कार्यवाही और एफआईआर दर्ज की जाए। मृतक लखन पटेल के परिजनों को तत्काल 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाए। परिवार के एक सदस्य को योग्यतानुसार एसईसीएल में स्थायी नौकरी दी जाए। दीपका क्षेत्र में चल रही ब्लास्टिंग की तत्काल समीक्षा की जाए ताकि भविष्य में ऐसी पुनरावृत्ति न हो।
    अध्यक्ष सपुरन कुलदीप ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि प्रबंधन और प्रशासन जल्द ही हमारी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लेते तो संगठन उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगा जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। समिति ने मांग की है कि घटना स्थल का निरीक्षण कर उच्च स्तरीय जांच कमेटी गठित की जाए और जब तक न्याय नहीं मिलता सुवाभोंड़ी फेस का कार्य बंद रखा जाए।

    यह भी पढ़ें :  नागपंचमी पर वन्य जीव संरक्षण की अपील, जानें क्या करें और क्या ना करें...

    यह भी पढ़ें: न्यायालय में गवाही के दौरान गवाह को आया पैनिक अटैक, न्यायाधीश ने पेश की मानवीय संवेदना की मिसाल

    यह भी पढ़ें: खाटू श्याम मंदिर ट्रस्ट तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग! पूर्व कोषाध्यक्ष के बेटे से मांगी 3 करोड़ की रंगदारी

    यह भी पढ़ें: नौकर, ड्राइवर सब करोड़पति…सपा नेता का ऐसा जलवा, चौंक गए DM साहब भी

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Korba: स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित वृहद् नि:शुल्क आयुर्वेद चिकित्सा परामर्श एवं उपचार शिविर में 135 लोग हुए लाभान्वित

    August 17, 2026

    ‘राष्ट्र निर्माण’ और ‘विकसित भारत’ के संकल्प के साथ बालको में मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

    August 17, 2026

    Korba: पूज्य सिंधी पंचायत कोरबा ने देशभक्ति के रंग में मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस

    August 17, 2026

    वार्ड क्रमांक 51 के स्याहीमुड़ी ऊपरपारा में 13 घंटे से अधिक समय तक बिजली गुल, ग्रामीण परेशान, पार्षद पर भी अनदेखी का आरोप

    August 17, 2026

    3653 दिनों की निःस्वार्थ सेवा पूर्ण — भारत मां की रसोई ने मनाया 10 वर्ष का सेवा उत्सव

    August 17, 2026

    काशी का रहस्यमयी नागकूप, इसमें छिपे हैं 7 कुएं! 100 फीट नीचे शिवलिंग और नागलोक से जुड़ी मान्यता

    August 17, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,851 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,486 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,339 Views
    Don't Miss

    Korba: स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित वृहद् नि:शुल्क आयुर्वेद चिकित्सा परामर्श एवं उपचार शिविर में 135 लोग हुए लाभान्वित

    August 17, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे:  स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर 15 अगस्त 2026 शनिवार को आयुष…

    ‘राष्ट्र निर्माण’ और ‘विकसित भारत’ के संकल्प के साथ बालको में मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

    August 17, 2026

    Korba: पूज्य सिंधी पंचायत कोरबा ने देशभक्ति के रंग में मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस

    August 17, 2026

    वार्ड क्रमांक 51 के स्याहीमुड़ी ऊपरपारा में 13 घंटे से अधिक समय तक बिजली गुल, ग्रामीण परेशान, पार्षद पर भी अनदेखी का आरोप

    August 17, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.