Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    राशिफल 4 अप्रैल 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    April 4, 2026

    Prayagraj: शहर के मशहूर न्यूरो सर्जन पर गलत हरकत का आरोप, पीड़ित युवती और उसके परिजनों ने किया जमकर हंगामा

    April 4, 2026

    Kabirdham: 16 वर्षीय नाबालिग किशोर से दुष्कर्म करने वाली महिला गिरफ्तार

    April 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, April 4
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»सीएम नीतीश ने जिस नुसरत प्रवीण का खींचा था हिजाब उनकी फैमिली से आया पहला रिएक्शन, नौकरी पर बना सस्पेंस
    Featured

    सीएम नीतीश ने जिस नुसरत प्रवीण का खींचा था हिजाब उनकी फैमिली से आया पहला रिएक्शन, नौकरी पर बना सस्पेंस

    Deepak SahuBy Deepak SahuDecember 18, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    694117ec8e4b0 cm nitish kumar attempts to remove muslim womans hijab 162718946 16x9 1
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    पटना/स्वराज टुडे: बिहार में इन दिनों एक ही बात की खूब चर्चा हो रही है, और वो है सीएम नीतीश का महिला डॉक्टर का हिजाब खींचना. यह मामला धीरे-धीरे बढ़ते हुए अब विवाद का रूप ले रहा हैं. नीतीश कुमार का महिला डॉक्टर का हिजाब खींचने का वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है और साथ ही विपक्ष के नेता इस पर अपनी कड़ी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं.

    महिला डॉक्टर नुसरत प्रवीण ने दी ऐसी प्रतिक्रिया

    जिस नुसरत के हिजाब को लेकर देश की सियासत गरमाई हुई है, उनका इस पूरे मामले में परिजनों का क्या रिएक्शन है यह सभी जानना चाहते हैं. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक नुसरत अपने भाई के पास कोलकाता चली गई है. साथ ही वे इस घटना से काफी दुखी है. उनका कहना है कि भले ही नीतीश कुमार ने जान-बूझकर हिजाब नहीं हटाया हो, पर ये सबके सामने हुआ जो कि मुझे काफी बुरा लगा है.

    वहीं डॉ नुसरत प्रवीण के भाई ने एक इंग्लिश न्यूज वेबसाइट को दिए एक कथित इंटरव्यू में बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि, वह इस हरकत से काफी आहत हुई है. साथ ही उन्होंने नौकरी जॉइन करने को लेकर भी बात की है. आइए विस्तार से जानते हैं पूरी कहानी.

    डॉ. नुसरत प्रवीण के भाई ने क्या-कुछ कहा?

    डॉ. नुसरत प्रवीण के भाई ने एक मीडिया चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा कि,

    ‘वह नौकरी नहीं जॉइन करने पर अड़ी हुई है. हालांकि मेरे साथ-साथ पूरा परिवार उसे मनाने के लिए जुटा हुआ है. हम लोग उसे समझा रहें है कि गलती दूसरे इंसान की थी, तो तुम्हें उसकी वजह से क्यों बुरा लगाना और भुगतना है.’

    यह भी पढ़ें :  बालको टाउनशिप में ‘फॉरेस्ट वॉकवे’ बना प्रकृति और स्वास्थ्य का नया केंद्र

    मिल रही जानकारी के मुताबिक यह सारी बातें उसके भाई ने कोलकाता में की है, जहां पर वह एक गवर्नमेंट लॉ यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर के पद पर है.

    डॉ. नुसरत की कब है जॉइनिंग?

    मिली जानकारी के मुताबिक डॉ. नुसरत प्रवीण को इसी 20 दिसंबर को नौकरी जॉइन करनी थी, लेकिन अब वह जॉइन नहीं करने की बात पर अड़ी हुई है. वहीं महिला डॉक्टर नुसरत प्रवीण के पति एक कॉलेज में क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट है.

    क्या है पूरा मामला?

    दरअसल 15 दिसंबर को सीएम नीतीश पटना में 1283 आयुष डॉक्टरों को नियुक्ति पत्र(Appointment Letter) देने के लिए कार्यक्रम में पहुंचे थे. इस दौरान उनके साथ दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा, मंत्री विजय कुमार चौधरी और स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय भी मौजूद थे.

    तभी वहां पर कई डॉक्टर नीतीश कुमार से नियुक्ति पत्र लेने पहुंचे. इसी कड़ी में जब डॉ. नुसरत प्रवीण पहुंची तो उन्हें नियुक्ति पत्र देते ही नीतीश कुमार ने हिजाब को लेकर पूछा- ‘ये क्या है’, और उसे नीचे की ओर खींच दिया. पीछे खड़े सम्राट चौधरी जब तक उन्हें रोकते तब तक देर हो चुकी थी. नीतीश कुमार के इस हरकत के बाद वहां सभी चौंक गए और इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

    राजद के साथ अखिलेश और महबूबा मुफ्ती ने भी घेरा

    इस मामले के बाद ही राजद ने नीतीश कुमार पर जमकर तंज कसा था और कहा कि वह लगातार महिलाओं का अपमान कर रहें है. वहीं सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने साफ कहा था कि, वे सीएम हैं और उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए था. उन्होंने उनकी उम्र पर निशाना साधते हुए कहा कि, इस उम्र के उनके साथ हेल्पर होना चाहिए, जो समय-समय पर उन्हें समझा सकें. वहीं जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने कहा कि, नीतीश साहब, शायद अब आपके लिए पद छोड़ने का समय आ गया है.

    यह भी पढ़ें :  जलते दीपक की रोशनी में उभरती नेतृत्व की नई पहचान - सुश्री लीला मानिक; समाज सेवा और शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के साथ चुनावी मैदान में

    यह भी पढ़ें: सड़क दुर्घटना पीड़ितों के ₹1.5 लाख तक इलाज का खर्च उठाएगी सरकार, मदद करने वाले को मिलेंगे ₹25000; ये है केंद्र का प्लान

    यह भी पढ़ें: कोरबा मेडिकल कॉलेज की पार्किंग में सुरक्षित नहीं है आपके वाहन, 20 दिन में तीसरी वारदात से मचा हड़कंप

    यह भी पढ़ें: सात बेटियों ने पिता की अर्थी को दिया कंधा, CISF में तैनात बेटी ने पहले अपना मुंडन कराया फिर मुखाग्नि देकर निभाया बेटे का फर्ज, भावुक हुआ माहौल

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    राशिफल 4 अप्रैल 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    April 4, 2026

    Prayagraj: शहर के मशहूर न्यूरो सर्जन पर गलत हरकत का आरोप, पीड़ित युवती और उसके परिजनों ने किया जमकर हंगामा

    April 4, 2026

    Kabirdham: 16 वर्षीय नाबालिग किशोर से दुष्कर्म करने वाली महिला गिरफ्तार

    April 4, 2026

    Korba: 5 लाख लूट का मामला निकला फर्जी, कर्मचारी ने ही पैसा गबन करने की नीयत से पुलिस के सामने बनायी थी लूट की झूठी कहानी

    April 4, 2026

    MP में नर्सिंग ऑफिसर बनने का सुनहरा मौका, 2317 पोस्ट पर निकली भर्ती, अंतिम तिथि 20 अप्रैल 2026

    April 3, 2026

    Bhind: महिला की हत्या मामले में पति समेत तीन गिरफ्तार, आत्महत्या का रूप देने की साजिश को पुलिस ने किया फेल

    April 3, 2026
    Top Posts

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026785 Views

    रातों-रात खाते में पहुंचे 10 करोड़! लेकिन महिला ने जो फैसला लिया, वो कर देगा हैरान

    March 29, 2026641 Views

    मुर्दाघर में युवक का होने ही वाला था पोस्टमार्टम, तभी उठ बैठा मृतक, उसके बाद जो हुआ….

    March 19, 2026635 Views
    Don't Miss

    राशिफल 4 अप्रैल 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    April 4, 2026

    आज का राशिफल: आज 04 अप्रैल का यह विशेष दिन वैशाख कृष्ण पक्ष द्वितीया के…

    Prayagraj: शहर के मशहूर न्यूरो सर्जन पर गलत हरकत का आरोप, पीड़ित युवती और उसके परिजनों ने किया जमकर हंगामा

    April 4, 2026

    Kabirdham: 16 वर्षीय नाबालिग किशोर से दुष्कर्म करने वाली महिला गिरफ्तार

    April 4, 2026

    Korba: 5 लाख लूट का मामला निकला फर्जी, कर्मचारी ने ही पैसा गबन करने की नीयत से पुलिस के सामने बनायी थी लूट की झूठी कहानी

    April 4, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.