Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    लाठी-डंडा खाएंगे…चाहे जेल जाएंगे, नहीं होने देंगे जनसुनवाई: पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल

    August 18, 2026

    Korba: मानिकपुर जनसुनवाई के विरोध में ग्रामीणों ने केदारनाथ अग्रवाल से की मुलाकात

    August 18, 2026

    Meerut: होटल में नाबालिग हिन्दू किशोरी संग आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया फरदीन, मोबाइल से मिले 18 अश्लील वीडियो, हिन्दू संगठनों के हंगामे के बाद दुष्कर्म का केस दर्ज

    August 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, August 18
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»अब विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर विवादित टिप्पणी, सपा सांसद ने कह दी ये बात
    Featured

    अब विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर विवादित टिप्पणी, सपा सांसद ने कह दी ये बात

    Deepak SahuBy Deepak SahuMay 16, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n66446750617473629538237a8809a427497159227e74ed830953873e820b0a6234c9127599d0ba9089e426
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    उत्तरप्रदेश
    लखनऊ/स्वराज टुडे: ऑपरेशन सिंदूर को लेकर सुर्ख़ियों में आईं कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित टिप्पणी का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ कि अब विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर भी निशाना साधा गया है। यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव के चाचा और सपा सांसद राम गोपाल यादव ने विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर अशोभनीय बयान दिया है।

    मुरादाबाद पहुंचे सपा के राज्यसभा सांसद प्रोफेसर राम गोपाल यादव ने ऑपरेशन सिंदूर की जानकारी देने वाली एयरफोर्स कमांडर व्योमिका सिंह के लिए जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया है। उन्होंने सेना के अन्य अफसरों की जातियों का भी जिक्र किया है। प्रोफेसर राम गोपाल यादव ने यह बयान मुरादाबाद के बिलारी में सपा के कार्यक्रम में दिया।

    विंग कमांडर ने व्योमिका सिंह को दिव्या कहकर संबोधित किया

    समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने मंच से लोगों को संबोधित करते हुए सबसे पहले व्योमिका सिंह को दिव्या सिंह कहकर संबोधित किया। इसके बाद जब मंच पर बैठे सपा सांसद आदित्य यादव ने उन्हें टोका तो उन्होंने व्योमिका सिंह और सोफिया कुरैशी पर टिप्पणी कर दी।

    राम गोपाल यादव ने किया जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल

    समाजवादी पार्टी के सांसद राम गोपाल यादव ने कहा कि वे (विजय शाह) यह भी नहीं जानते थे कि व्योमिका सिंह कौन है या उसकी जाति क्या है, न ही वे एयर मार्शल ए.के. भारती के बारे में जानते थे। अन्यथा, वे उन्हें भी गालियां देते। मैं आपको बता दूं – व्योमिका सिंह हरियाणा की दलित (जातिसूचक शब्द) हैं और एयर मार्शल ए.के. भारती पूर्णिया के यादव हैं। तीनों ही पीडीए सेगमेंट से थे। एक को गाली दी गई क्योंकि उन्हें लगा कि वह मुस्लिम है, एक को राजपूत समझा गया। इसलिए कुछ नहीं कहा गया और दूसरे के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है।

    यह भी पढ़ें :  कलयुगी पिता ने पुल से यमुना नदी में फेंकी 11 महीने की मासूम बेटी, पत्नी को भी फेंकने की कोशिश, आक्रोशित लोगों ने पिता को जमकर पीटा

    मंत्री विजय शाह के खिलाफ दर्ज एफआईआर महज औपचारिकता

    इससे पहले मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह ने कर्नल सोफिया कुरैशी पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। उनके इस बयान पर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने एफआईआर के आदेश दिए थे। वहीं, मंत्री के विवादित बयान पर एमपी हाईकोर्ट ने एफआईआर की भाषा पर आपत्ति जताई है। हाईकोर्ट की डबल बेंच ने गुरुवार को मंत्री विजय शाह के खिलाफ एफआईआर को महज औपचारिकता बताया।

    सुप्रीम कोर्ट ने बीजेपी नेता विजय शाह को फटकारा

    कर्नल सोफिया कुरैशी पर एमपी के मंत्री विजय शाह द्वारा की गई अशोभनीय टिप्पणी के मामले पर सर्वोच्च न्यायालय ने सख्त लहजे में कहा कि आप संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति हैं। आपको अपनी जिम्मेदारी का एहसास होना चाहिए। मालूम हो कि मंत्री विजय शाह ने एमपी हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। सुप्रीम कोर्ट ने मंत्री विजय शाह की याचिका स्वीकार कर ली है।

    देश का दुर्भाग्य, ऐसे आस्तीन के सांप बने हैं जनप्रतिनिधि

    इसे देश का दुर्भाग्य ही कहना ज्यादा उचित होगा जहां ऐसे ऐसे जनप्रतिनिधि चुनकर आते हैं जिनकी वाणी में संयम नाम की चीज नहीं । किसी के सम्मान में 4 शब्द भले ही ना निकले लेकिन आत्मसम्मान को ठेस पहुंचाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ते । देश का सीना गर्व से ऊंचा करने वाली महान वीरांगनाओ पर आपत्तिजनक टीका टिप्पणी करके मीडिया में सुर्खियां बटोरना सस्ती लोकप्रियता से ज्यादा कुछ नहीं । पहले विवादित टिप्पणी करना और बाद में माफी मांग लेना यह थूक कर चाटने वाली बात है । यहां सवाल उठना लाजिमी है कि बड़बोले मंत्रियों और सांसदों को जब पता है कि बाद में अपना ही थूक चाटना पड़ेगा तो फिर थूकते ही क्यों है ?

    यह भी पढ़ें :  सावन के तीसरे सोमवार को गंगा स्नान के दौरान 3 युवक बहे, 2 की मौत

    यह भी पढ़ें: शोक संदेश: आपातकाल के दौरान मिसाबन्दी रहे हेतराम कर्ष का निधन, “गार्ड ऑफ ऑनर” के सम्मान के साथ किया गया अंतिम संस्कार

    यह भी पढ़ें: बदायूं में दो सहेलियों ने की मंदिर में शादी, पुरुषों से धोखा मिलने पर उठाया कदम

    यह भी पढ़ें: सीवान के जवान रामबाबू सिंह को नहीं माना जाएगा शहीद, ऐसे पलट गया पूरा मामला

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    लाठी-डंडा खाएंगे…चाहे जेल जाएंगे, नहीं होने देंगे जनसुनवाई: पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल

    August 18, 2026

    Korba: मानिकपुर जनसुनवाई के विरोध में ग्रामीणों ने केदारनाथ अग्रवाल से की मुलाकात

    August 18, 2026

    Meerut: होटल में नाबालिग हिन्दू किशोरी संग आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया फरदीन, मोबाइल से मिले 18 अश्लील वीडियो, हिन्दू संगठनों के हंगामे के बाद दुष्कर्म का केस दर्ज

    August 18, 2026

    सावन के तीसरे सोमवार को गंगा स्नान के दौरान 3 युवक बहे, 2 की मौत

    August 18, 2026

    भारत में रहकर भारत से ही गद्दारी! मदरसे के नाम पर चंदा लेकर पाकिस्तान में फंडिंग, जैश-ए-मुहम्मद का आतंकी गिरफ्तार

    August 17, 2026

    Korba: मिनीमाता हसदेव बांगो बांध का अधीक्षण अभियंता ने किया निरीक्षण

    August 17, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,854 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,492 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,347 Views
    Don't Miss

    लाठी-डंडा खाएंगे…चाहे जेल जाएंगे, नहीं होने देंगे जनसुनवाई: पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल

    August 18, 2026

    पूर्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल ने कहा, मानिकपुर विस्तार से पहले न्याय हो, 62 साल…

    Korba: मानिकपुर जनसुनवाई के विरोध में ग्रामीणों ने केदारनाथ अग्रवाल से की मुलाकात

    August 18, 2026

    Meerut: होटल में नाबालिग हिन्दू किशोरी संग आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया फरदीन, मोबाइल से मिले 18 अश्लील वीडियो, हिन्दू संगठनों के हंगामे के बाद दुष्कर्म का केस दर्ज

    August 18, 2026

    सावन के तीसरे सोमवार को गंगा स्नान के दौरान 3 युवक बहे, 2 की मौत

    August 18, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.