Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Breaking: कोरबा के जिला अस्पताल में 13 वर्ष से नाबालिग ने बच्चे को दिया जन्म,

    August 24, 2026

    जिला कांग्रेस कार्यालय में पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल की विशेष उपस्थिति में बैठक सम्पन्न; स्‍मार्ट मीटर बदली, महंगी बिजली बिल, 400 युनिट पर हॉफ बिजली बिल, सड़कें और शुद्ध पेयजल की माँग को लेकर आंदोलन की बनाई गई रणनीति

    August 24, 2026

    Mujaffarpur: संपत्ति विवाद को लेकर छोटे भाई ने बड़े भाई और भाभी को उतारा मौत के घाट, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

    August 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, August 24
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»तीन अलग-अलग मामलों में अपने बच्चों के साथ गुमशुदा महिलाओं को मुंगेली पुलिस ने सुरक्षित किया दस्तयाब
    Featured

    तीन अलग-अलग मामलों में अपने बच्चों के साथ गुमशुदा महिलाओं को मुंगेली पुलिस ने सुरक्षित किया दस्तयाब

    Deepak SahuBy Deepak SahuApril 30, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Compress 20250430 002931 1259
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * मुंगेली पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन में अलग-अलग गुम इंसान को सुरक्षित वापस लाने मिली बड़ी सफलता

    * थाना सिटी कोतवाली मुंगेली में दर्ज विभिन्न गुम इंसान महिलाओं के द्वारा अपने बच्चों को भी अपने साथ लेकर गये थे।*

    मुंगेली/स्वराज टुडे: मुंगेली पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) द्वारा जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को गुम इंसान व अपहरण के प्रकरणों की त्वरित निराकरण कर दस्तायाबी कर कार्यवाही करने हेतु निर्देश दिया गया है।

    पहला केस – दिनांक 22.04.2025 को प्रार्थी चन्द्र कुमार साहू पिता नकुल साहू उम्र 33 साल निवासी शिक्षक नगर मुंगेली थाना सिटी कोतवाली मुंगेली थाना में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसकी पत्नी श्रीमति भगवती साहू उम्र 32 साल अपने 02 बच्चे एक लड़का एवं एक लड़की को लेकर बिना बताये घर से चली गयी है। आसपास एवं रिश्तेदारी में पता किया तो उनका कहीं कोई पता नहीं चला जिसकी रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली मुंगेली में गुम इंसान क्रमांक 37/2025 कायम कर जांच पतासाजी में लिया गया।

    उक्त घटना के संबंध में श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री भोजराम पटेल (भापुसे) एवं वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा थाना प्रभारी मुंगेली गिरजाशंकर यादव के नेतृत्व में गुम महिला की शीघ्र पतासाजी हेतु थाना मुंगेली की विशेष टीम गठित कर त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री नवनीत कौर छाबड़ा एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मुंगेली श्री मयंक तिवारी से मार्गदर्शन प्राप्त कर पुलिस टीम द्वारा पतासाजी के दौरान मुखबीर एवं तकनीकी साक्ष्य के आधार पर गुम इंसान के पता तलाश हेतु पुलिस टीम को जालंधर (पंजाब) भेजकर पता तलाश किया गया जहां पर गुम व्यक्ति श्रीमति भगवती साहू को उसके 02 बच्चे लडका एवं लड़की सहित पता तलाश कर सकुशल मुंगेली लाया गया तथा उसके परिजन चन्द्र कुमार साहू को सौपा गया।

    यह भी पढ़ें :  Breaking: कोरबा के जिला अस्पताल में 13 वर्ष से नाबालिग ने बच्चे को दिया जन्म,

    IMG 20250429 WA0060

    दूसरा केस- इसी प्रकार दिनांक 25.04.2025 को प्रार्थी सुरेश कुमार साहू पिता रामदयाल साहू उम्र 34 साल निवासी टिंगीपुर चमारी का थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसकी पत्नी लता बाई साहू उम्र 33 साल एवं 05 वर्षीय पुत्र को लेकर बिना बताये घर से कहीं चले जाने की रिपोर्ट पर गुम इंसान क्रमांक 40/2025 पंजीबद्ध कर पता तलाश के दौरान मुखबीर एवं तकनीकी साक्ष्य के आधार पर गुम इंसान श्रीमती लता बाई साहू को उसके 05 वर्षीय पुत्र सहित 02 घण्टे के भीतर पता तलाश कर दस्तयाब कर गुम महिला एवं उसके 05 वर्षीय पुत्र को परिजन को सौपा गया।

    IMG 20250429 WA0059

    तीसरा केस– दिनांक 25.04.2025 को ही प्रार्थी दीपक बघेल पिता दिलबोध बघेल उम्र 33 वर्ष निवासी चिल्फी घाटी थाना चिल्की घाटी जिला कबीरधाम छ.ग. ने अपनी पत्नी करूणा बघेल एवं 04 माह के बच्ची के साथ अपने ससुराल नुनियाकछार से अपने घर ग्राम चिल्फी घाटी जिला कबीरधाम जाने बस स्टैण्ड पहुंचकर बस स्टाप मुंगेली में बस निकलने का इंतजार कर रहे थे। उसी दौरान प्रार्थी की पत्नी श्रीमती करूणा बघेल अपनी 09 माह की बच्ची को लेकर बाथरूम जाना है बोलकर गयी और वापस नहीं आयी । आसपास पता तलाश किया गया किन्तु पता नहीं चलने पर प्रार्थियों की रिपोर्ट पर गुम इंसान क्रमांक 39/2025 पंजीबद्ध कर पता तलाश के दौरान मुखबीर एवं तकनीकी साक्ष्य के आधार पर गुम इंसान श्रीमती करूणा बघेल को उसके 09 माह के पुत्री सहित 02 घण्टे के भीतर पता तलाश कर दस्तयाब कर गुम महिला एवं उसके 09 माह के पुत्री सहित परिजन को सौपा गया।

    यह भी पढ़ें :  Hisar: किसान संघर्ष समिति ने की हरियाणा के मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग...सुरेश कोथ और 40 किसानों को तत्काल रिहा करे सरकार, 24 घंटे का अल्टीमेटम

    IMG 20250429 WA0058

    इस कार्रवाई में इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका

    उक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक गिरीजाशंकर यादव, प्रआर. दिलीप साहू, राजेश बंजारे, प्रमोद वर्मा, चंद्रकुमार ध्रुव, भुवन डिंडोरे आरक्षक जलेश्वर कश्यप, मनोज टंडन, रवि श्रीवास, भागवत साहू, राधे लाल ध्रुव, अजय चंद्राकर एवं योगेश यादव की अहम भूमिका रही।

    पुलिस ने की लोगों से ये अपील

    अपील है कि किसी भी प्रकार से महिलाओं एवं बच्चों की गुम होने की सूचना तत्काल पुलिस को दें एवं किसी भी प्रकार की भ्रामक खबरों के प्रचार-प्रसार से बचें।

    *दिलीप कुमार की रिपोर्ट*

    यह भी पढ़ें: राजभवन में जालसाजी करने वाला आरोपी महामंडलेश्वर अजय रामदास रायपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा, 5 साल से चल रहा था फरार

    यह भी पढ़ें: कार की छत पर सवार होकर स्टंट करने वाले बिगड़ैल नवाबों को गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश

    यह भी पढ़ें: गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए दूसरी मंजिल पर चढ़ रहा था बॉयफ्रेंड, पिता ने नीचे से देखा और मार दी गोली, मौके पर मौत

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Breaking: कोरबा के जिला अस्पताल में 13 वर्ष से नाबालिग ने बच्चे को दिया जन्म,

    August 24, 2026

    जिला कांग्रेस कार्यालय में पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल की विशेष उपस्थिति में बैठक सम्पन्न; स्‍मार्ट मीटर बदली, महंगी बिजली बिल, 400 युनिट पर हॉफ बिजली बिल, सड़कें और शुद्ध पेयजल की माँग को लेकर आंदोलन की बनाई गई रणनीति

    August 24, 2026

    Mujaffarpur: संपत्ति विवाद को लेकर छोटे भाई ने बड़े भाई और भाभी को उतारा मौत के घाट, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

    August 24, 2026

    राजस्थान में हिंदुओं के पलायन के खिलाफ प्रदर्शन, जयपुर में निकाली गई विशाल ‘भगवा रैली’

    August 24, 2026

    Korba: सीजी दिव्यांग प्रतिभा एवं सम्मान 2026 कार्यक्रम का भव्य आयोजन, कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन बतौर मुख्यातिथि हुए शामिल

    August 24, 2026

    राशिफल 24 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    August 24, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,873 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,496 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,359 Views
    Don't Miss

    Breaking: कोरबा के जिला अस्पताल में 13 वर्ष से नाबालिग ने बच्चे को दिया जन्म,

    August 24, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से सामने आई एक हृदयविदारक घटना ने देश…

    जिला कांग्रेस कार्यालय में पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल की विशेष उपस्थिति में बैठक सम्पन्न; स्‍मार्ट मीटर बदली, महंगी बिजली बिल, 400 युनिट पर हॉफ बिजली बिल, सड़कें और शुद्ध पेयजल की माँग को लेकर आंदोलन की बनाई गई रणनीति

    August 24, 2026

    Mujaffarpur: संपत्ति विवाद को लेकर छोटे भाई ने बड़े भाई और भाभी को उतारा मौत के घाट, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

    August 24, 2026

    राजस्थान में हिंदुओं के पलायन के खिलाफ प्रदर्शन, जयपुर में निकाली गई विशाल ‘भगवा रैली’

    August 24, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.