Moradabad News: शादी के नौ साल बाद भी नहीं हुआ बच्चा, आहत पति ने पत्‍नी की हत्‍या के बाद कर ली खुदकुशी

- Advertisement -

उत्तरप्रदेश
मुरादाबाद/स्वराज टुडे: उत्‍तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक दुखद हादसा पेश आया है। शादी के नौ साल बाद भी बच्‍चा नहीं होने से निराश एक पति ने पहले चाकू मारकर पत्‍नी की हत्‍या दी। फिर उसी चाकू से खुद पर वार कर जान दे दी। बताया जा रहा है कि पति बच्‍चे की चाहत में दूसरी शादी करना चाहता था। इस बात को लेकर उसका पत्‍नी से विवाद होता रहता था।

पुलिस ने बताया कि बुधवार शाम सोनकपुर फ्लाईओवर के पास जंगल में खून से लथपथ एक युवक मिला। पुलिस टीम को युवक ने अपना नाम विनोद उर्फ विक्की निवासी नया गांव, नवीन नगर बताया। उसे अस्पताल भिजवाया गया जहां उसकी मौत हो गई। आसपास तलाश लेने पर पुलिस को थोड़ी दूर पर एक बाइक और खून में सना चाकू मिला। कुछ कदम दूरी पर एक महिला का शव भी पड़ा मिला। महिला के शरीर पर चाकू से कई वार के निशान थे। महिला की पहचान विनोद की पत्नी ममता के रूप में हुई है।

दूसरी शादी की बात करता था विनोद

एसपी सिटी रणविजय सिंह ने बताया कि विनोद और ममता की नौ साल पहले शादी हुई थी। उनके कोई बच्चे नहीं थे। इस बात को लेकर उनके बीच अक्सर झगड़ा होता था। विनोद अक्सर दूसरी शादी करने की बात पत्नी से कहता था। बुधवार को दिन में भी इसी बात को लेकर पति-पत्नी में विवाद हुआ था। बुधवार शाम विनोद ममता को बाइक से लेकर ससुराल जाने के लिए घऱ से निकला था।

जंगल में लेकर चला गया बाइक

जांच में पता चला कि विनोद अपनी ससुराल मुरादाबाद शहर के हरथला कालोनी में न जाकर सोनकपुर फ्लाईओवर की तरफ चला गया। जंगल में उसने पत्नी की चाकू से कई वार कर हत्या कर दी और खुद पर भी कई वार चाकू से कर लिए। मायके वालों का आरोप है कि विनोद दूसरी शादी करना चाहता था। इसके लिए ममता को प्रताड़ित कर रहा था।

यह भी पढ़ें :  Raipur news: पुलिस कमिश्नर डॉ संजीव शुक्ला के करकमलों से नए पुलिस कमिश्नर कार्यालय का शुभारंभ

दो महीने के लिए मायके में छोड़ गया था बेटी को: मां शीला

ममता की मां शीला का कहना है कि बच्चा नहीं होने को लेकर दामाद विनोद और बेटी ममता के बीच विवाद होता था। कुछ दिन पहले दामाद ने ममता को दो महीने के लिए मायके में ही छोड़ दिया था। स्टांप पर लिखकर दे दिया था कि मैं ममता को नहीं रखूंगा। इसके बाद पंचायत बैठी। इसके बाद विनोद ममता को अपने साथ ले गया था। पुलिस ने ममता के भाई की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर ली हैं।

बच्‍चा गोद लेना चाहता था भाई, विवाद की बात गलत: राजकुमार

वहीं, आरोपी विनोद के भाई राजकुमार का कहना है कि भाई और भाभी के बीच विवाद की बात गलत है। विनोद बच्चा गोद लेने पर सहमत हो गया था। उसने गोद लेने के लिए बच्चे की खोज भी शुरू कर दी थी।

दीपक साहू

संपादक

- Advertisement -

Must Read

- Advertisement -

Related News

- Advertisement -