Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    बाइक की सीट के अंदर छिपा मिला खूबसूरत पीले रंग का रैट स्नेक, वन विभाग की टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

    October 13, 2026

    राशिफल 13 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 13, 2026

    Mumbai: कैंसर पीड़ित बहन के इलाज के लिए काले जादू का सहारा ! बाबाओं के चक्कर में महिला ने गंवा दिए 69.30 लाख रु

    October 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, October 13
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»देश»मिलिए इंदौर के ‘करोड़पति भिखारी’ से… पाई- पाई जोड़कर खड़े कर लिया विशाल साम्राज्य, ठाठ-बाठ देख अधिकारी भी रह गए दंग, देखें भारत के करोड़पति भिखारियों की पूरी सूची
    देश

    मिलिए इंदौर के ‘करोड़पति भिखारी’ से… पाई- पाई जोड़कर खड़े कर लिया विशाल साम्राज्य, ठाठ-बाठ देख अधिकारी भी रह गए दंग, देखें भारत के करोड़पति भिखारियों की पूरी सूची

    Deepak SahuBy Deepak SahuJanuary 18, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Compress 20260118 191058 8007
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    इंदौर/स्वराज टुडे:  मध्य प्रदेश के इंदौर में भिक्षावृत्ति मुक्त अभियान के दौरान एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। सराफा बाजार में पटिए वाली गाड़ी पर भीख मांगने वाला एक दिव्यांग भिखारी असल में करोड़ों की संपत्ति का मालिक निकला, जिसके ठाठ-बाट देखकर प्रशासनिक अधिकारी भी दंग रह गए।

    इंदौर को भिक्षुक मुक्त बनाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत शनिवार को सराफा क्षेत्र से मांगीलाल नामक एक दिव्यांग भिखारी का रेस्क्यू किया गया। रेस्क्यू दल के नोडल अधिकारी दिनेश मिश्रा ने बताया कि मांगीलाल पिछले कई वर्षों से सराफा क्षेत्र में घूम-घूम कर भीख मांग रहा था। जब टीम ने उसकी पृष्ठभूमि की जांच की, तो सामने आया कि लोगों द्वारा दिए गए चिल्लर से उसने करोड़ों की संपत्ति खड़ी कर ली है। वह दिन में सराफा के खरीदारों और रात में चौपाटी घूमने आने वाले पर्यटकों से भीख मांगकर अपना गुजारा करता था।

    तीन आलीशान मकान और निजी ड्राइवर का शौक

    जांच के दौरान पता चला कि मांगीलाल के पास इंदौर शहर के अलग-अलग इलाकों में तीन पक्के मकान हैं। इसमें भगत सिंह नगर में 16×45 फीट का एक तीन मंजिला मकान और शिवनगर में 600 स्क्वायर फीट का दूसरा पक्का मकान शामिल है। इसके अतिरिक्त, उसे रेड क्रॉस सोसायटी के माध्यम से दिव्यांगता श्रेणी के तहत अलवास में एक 10×20 फीट का 1-BHK मकान भी मिला हुआ है। आश्चर्य की बात यह है कि शहर से बाहर आने-जाने के लिए मांगीलाल ने एक डिजायर कार ले रखी है और उसे चलाने के लिए एक निजी ड्राइवर भी रखा है, जिसे वह हर महीने 10 से 12 हजार रुपये वेतन देता है।

    यह भी पढ़ें :  Rajkot: बुजुर्ग महिला डॉक्टर को 'डिजिटल अरेस्ट' कर 58.5 लाख रुपए कराए ट्रांसफर, दो आरोपी गिरफ्तार

    भीख के पैसों से चलता है ब्याज का बड़ा धंधा

    मांगीलाल केवल भीख पर निर्भर नहीं है, बल्कि उसने सराफा क्षेत्र के व्यापारियों के बीच ब्याज का एक संगठित कारोबार भी फैला रखा है। पूछताछ में खुलासा हुआ कि वह भीख से मिलने वाली रकम को व्यापारियों को ब्याज पर देता है और उसका ब्याज वसूलने के लिए ही वह रोजाना सराफा आता है। वह एक दिन और एक सप्ताह के हिसाब से ब्याज वसूलता है।, उसका कहना है कि वह किसी से जबरदस्ती पैसे नहीं मांगता, बल्कि लोग उसकी दिव्यांगता देखकर खुद ही पैसे दे देते हैं।

    तीन ऑटो और रोजाना की मोटी कमाई

    मांगीलाल के आय के स्रोतों में केवल ब्याज और भीख ही शामिल नहीं है। उसके पास तीन ऑटो रिक्शा भी हैं जो शहर में किराए पर चलते हैं, और उनसे मिलने वाला किराया सीधे उसकी जेब में जाता है। भीख से होने वाली उसकी रोजाना की कमाई के बारे में अधिकारियों का अनुमान है कि वह प्रतिदिन 500 से 1000 रुपये तक इकट्ठा कर लेता है। वह फिलहाल अलवास में अपने माता-पिता के साथ रहता है, जबकि उसके दो भाई अलग रहते हैं।

    इंदौर को भिखारी मुक्त बनाने का चल रहा महा-अभियान

    जिला कार्यक्रम अधिकारी रजनीश सिन्हा के अनुसार, इंदौर प्रशासन भिक्षावृत्ति को बढ़ावा देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रहा है। यह अभियान 2024 में शुरू हुआ था, जिसके प्रारंभिक सर्वे में शहर में 6500 भिक्षुक सामने आए थे। अब तक लगभग 4500 भिक्षुकों की काउंसलिंग कर उनकी भिक्षावृत्ति छुड़वाई गई है और 1600 को पुनर्वास के लिए उज्जैन के आश्रम भेजा गया है। प्रशासन ने न केवल रेस्क्यू किया है, बल्कि 172 भिक्षुक बच्चों का स्कूलों में प्रवेश भी कराया है ताकि वे समाज की मुख्यधारा से जुड़ सकें।

    यह भी पढ़ें :  संत प्रेमानंद महाराज को फेमस करने विराट कोहली को 5 करोड़ देकर बुलाया गया, फलाहारी महाराज के दावे से मचा हड़कंप

    भारत में कुछ ऐसे भिखारी हैं जिनकी संपत्ति करोड़ों में है। यहाँ कुछ प्रमुख नाम इस प्रकार हैं…

    1) भरत जैन: मुंबई के भरत जैन को “दुनिया का सबसे अमीर भिखारी” कहा जाता है, जिनकी संपत्ति करीब ₹7.5 करोड़ से ₹8 करोड़ तक बताई जाती है, जिसमें मुंबई और पुणे में फ्लैट, ठाणे में दुकानें और निवेश शामिल हैं; वे भीख मांगने के साथ-साथ स्टेशनरी का व्यवसाय और किराए से भी कमाते हैं, और अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा देकर परिवार के साथ रहते हैं, बावजूद इसके वे भीख मांगना जारी रखते हैं क्योंकि उन्हें इसमें मज़ा आता है.

    2) पप्पू कुमार: पटना में रहने वाले पप्पू कुमार की संपत्ति 1.25 करोड़ रुपये है। उन्होंने एक एक्सीडेंट के बाद भीख मांगना शुरू किया था और अब वह छोटे व्यापारियों को पैसे ब्याज पर भी देते हैं।

    3) लक्ष्मी दास: कोलकाटा में रहने वाली लक्ष्मी दास की संपत्ति लगभग 1 करोड़ रुपये है। वह 50 वर्षों से भी अधिक समय से भीख मांग रही हैं और उनके पास कई संपत्तियाँ हैं।

    4) कृष्ण कुमार गीते: मुंबई में रहने वाले कृष्ण कुमार गीते की दैनिक आय लगभग 1,500 रुपये है। वह अपने भाई के साथ भीख मांगते हैं और उनके पास एक फ्लैट है जिसकी कीमत 7 लाख रुपये है।

    5) सरवती देवी: पटना में रहने वाली सरवती देवी की मासिक आय लगभग 50,000 रुपये है। वह एक बीमा पॉलिसी भी खरीदती हैं जिसकी वार्षिक प्रीमियम 36,000 रुपये है।

    6) संबाजी काले: मुंबई में रहने वाले संबाजी काले के पास कई संपत्तियाँ हैं जिनमें फ्लैट और जमीन शामिल हैं। उनकी संपत्ति करोड़ों में है।

    यह भी पढ़ें :  नशे में धुत यात्रियों का वीडियो बनाकर असम की छात्रा ने किया शेयर, अगले दिन रेलवे ट्रैक पर मिली लाश

    7) बुर्जु चंद्र आजाद: मुंबई में रहने वाले बुर्जु चंद्र आजाद की संपत्ति का पता उनकी मृत्यु के बाद चला था, जिसमें 8.77 लाख रुपये का फिक्स्ड डिपॉजिट और 1.5 लाख रुपये कैश शामिल थे।

    यह भी पढ़ें: यातयात नियमों की धज्जियाँ उड़ा रहे निजी स्कूली वाहन, भेड़ बकरी की तरह ढो रहे विद्यार्थी, प्रशासन बेखबर

    यह भी पढ़ें: ड्राइवर ने अपनी मालकिन का नहाते हुई बनाई अश्लील वीडियो, फिर दबाव बनाकर अपने साथी संग 2 महीने तक किया दुष्कर्म, शिकायत के बाद फरार हुए दोनों आरोपी

    यह भी पढ़ें: प्यार, निकाह और फिर घर वापसी: मुस्लिम लड़के से शादी कर 7 दिन में लौटी हिंदू लड़की, मंदिर में गंगाजल से हुआ ‘शुद्धिकरण’

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Mumbai: कैंसर पीड़ित बहन के इलाज के लिए काले जादू का सहारा ! बाबाओं के चक्कर में महिला ने गंवा दिए 69.30 लाख रु

    October 13, 2026

    New Delhi: कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर जंतर-मंतर मार्च, दिल्ली-पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा दीपके-सौरव दास की हिरासत का मामला

    October 11, 2026

    पति और तीन बच्चों को छोड़कर प्रेमी के पास गई महिला का खौफनाक अंत…जिसके लिए सबकुछ छोड़ा उसी ने मौत के घाट उतारा

    October 11, 2026

    Indore: खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, बिना लाइसेंस गुलाब जामुन मिक्स बनाने वाली फैक्ट्री सील

    October 10, 2026

    नशे में धुत यात्रियों का वीडियो बनाकर असम की छात्रा ने किया शेयर, अगले दिन रेलवे ट्रैक पर मिली लाश

    October 9, 2026

    स्कूल से लौट रही छात्रा की जबरन भरी मांग. मनचलों ने रास्ता रोककर छेड़खानी की, फिर में डाल दिया सिंदूर

    October 9, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,017 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,544 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,408 Views
    Don't Miss

    बाइक की सीट के अंदर छिपा मिला खूबसूरत पीले रंग का रैट स्नेक, वन विभाग की टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

    October 13, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: शहर की सीएसईबी कॉलोनी में एक परिवार की बाइक के अंदर पीले…

    राशिफल 13 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 13, 2026

    Mumbai: कैंसर पीड़ित बहन के इलाज के लिए काले जादू का सहारा ! बाबाओं के चक्कर में महिला ने गंवा दिए 69.30 लाख रु

    October 13, 2026

    Korba: जिला कांग्रेस के निर्देश पर कुसमुंडा ब्‍लाॅक कांग्रेस कमेटी द्वारा CEC ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने के लिए प्रदर्शन

    October 12, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.