विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर लटकती मिली लाश

- Advertisement -

छत्तीसगढ़
कोरबा/स्वराज टुडे : कोरबा जिले दर्री थाना क्षेत्र अंतर्गत पुष्प पल्लव कॉलोनी में एक 35 वर्षीय विवाहिता की फांसी के फंदे से लटकती हुई लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान मंजू राय के रूप में की गयी हैं, जो किसी कैंटीन में काम करती थीं और अपने पति के साथ इसी कॉलोनी में निवासरत थीं।
जानकारी के अनुसार परिजनों ने जब महिला को फांसी के फंदे से लटकता देखा तो तत्काल उसे नीचे उतारा और इलाज के लिए जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही दर्री थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंच घटनास्थल की जांच पड़ताल में जुट गयी। पुलिस ने जांच-पड़ताल करने के पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, पोस्टमार्टम पश्चात शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
महिला की मृत्यु पर उसके मायके पक्ष ने गंभीर आरोप लगाते हुए संदेह जाहिर किया है। परिजनों का कहना है कि वह मानसिक रूप से पूरी तरह स्वस्थ और मजबूत व्यक्तित्व वाली महिला थी। उनके अनुसार किसी भी तरह का तनाव या घरेलू विवाद सामने नहीं आया था। मायके पक्ष ने पुलिस से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष और गहराई से जांच की जाए ताकि सच्चाई सामने आ सके।
दर्री पुलिस का कहना है कि घटना की जांच कई एंगल से की जा रही है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, जिससे मृत्यु का कारण स्पष्ट हो सके।

यह भी पढ़ें :  बॉम्बे डाइंग की देशव्यापी कार्रवाई: नकली उत्पादों पर कसी नकेल

Disclaimer: आत्महत्या किसी समस्या का हल नहीं है। अगर आपके मन में भी सुसाइड या खुद को चोट पहुंचाने जैसे ख्याल आ रहे हैं तो आप फौरन घर-परिवार, दोस्तों और साइकेट्रिस्ट की मदद ले सकते हैं। इसके अलावा आप इन हेल्पलाइन नंबरों पर कॉल करके भी मदद मांग सकते हैं। आसरा (मुंबई) 022-27546669, सुमैत्री (दिल्ली) 011-23389090, रोशनी (हैदराबाद) 040-66202000, लाइफलाइन 033-64643267 (कोलकाता)। स्पंदन (मध्य प्रदेश) 9630899002, 7389366696, संजीवनी: 0761-2626622, TeleMANAS 1-8008914416/14416, जीवन आधार: 1800-233-1250. मानसिक तनाव होने पर काउंसलिंग के लिए हेल्पलाइन नंबर 14416 और 1800 8914416 पर संपर्क कर घर बैठे मदद पा सकते हैं।

यह भी पढ़ें: जोरों पर छत्तीसगढ़ में ED की कार्यवाही पर ब्रेक लगाने की तिकड़में, 700 करोड़ के कोयला घोटाले में IAS और IPS अधिकारियों के बीच अरबों का लेन–देन आया सामने

यह भी पढ़ें: सेंट्रल कोलफील्ड्स में 1180 पदों पर भर्ती; 10वीं पास से लेकर ग्रेजुएट्स को मौका, बिना एग्जाम सिलेक्शन, आवेदन की अंतिम तिथि 24 अक्टूबर 2025

यह भी पढ़ें: UP की हिन्दू युवती को बुर्का पहनाकर बिहार ले जा रहा था मंसूर अली, घरवालों ने पकड़कर कर दिया ये हाल

दीपक साहू

संपादक

- Advertisement -

Must Read

- Advertisement -

Related News

- Advertisement -