Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सेण्ट्ल वर्कशाप के अधिकारियों-कर्मचारियों द्वारा सीआरसी क्लब कोरबा में किया गया योगाभ्यास

    June 21, 2026

    .एम. श्री स्कूल, जवाहर नवोदय विद्यालय, सलोरा (कोरबा) में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन

    June 21, 2026

    भरत तिवारी का एनकाउंटर संदिग्ध, न्यायिक जांच कर सच्चाई उजागर की जाए – अधिवक्ता धनेश कुमार सिंह

    June 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, June 21
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»‘ममता बनर्जी की हिंदू विरोधी राजनीति के खिलाफ भगवा लहर’, जहां 7 लोगों को उपद्रवियों ने मारी थी गोली वहां रखी गई मंदिर की नींव
    Featured

    ‘ममता बनर्जी की हिंदू विरोधी राजनीति के खिलाफ भगवा लहर’, जहां 7 लोगों को उपद्रवियों ने मारी थी गोली वहां रखी गई मंदिर की नींव

    Deepak SahuBy Deepak SahuApril 7, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Compress 20250407 123114 4388
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    कोलकाता/स्वराज टुडे: रामनवमी पर देश भर में भगवान प्रभु श्रीराम का जन्मोत्सव भक्ति तथा उमंग के साथ मनाया जा रहा है। पश्चिम बंगाल में भी इस बार रामनवमी लाखों श्रद्धालु सड़कों पर उमड़े। आगामी विधानसभा चुनाव से पहले बंगाल भगवामय नजर आ रहा है।

    नंदीग्राम विधानसभा क्षेत्र में रखी राम मंदिर की आधारशिला

    भाजपा रामनवमी के मौके पर शक्ति प्रदर्शन कर रही है। BJP नेता सुवेंदु अधिकारी अपने नंदीग्राम विधानसभा क्षेत्र में राम मंदिर की आधारशिला रखी। इस दौरान उन्होंने दावा किया कि पूरे बंगाल में हिंदु (Hindu) इस बार बंटने वाला नहीं हैं। उन्होंने कहा कि इस बार भगवा लहर है. आज ममता बनर्जी की हिंदू विरोधी राजनीति के खिलाफ लहर है।

    जहां 7 लोगों को उतारा गया था मौत के घाट वहीं रखी मंदिर की नींव

    बता दें कि राम मंदिर की आधारशिला सोनाचूरा गांव में रखी गई, जहां छह जनवरी 2007 को स्थानीय प्रशासन के भूमि अधिग्रहण का विरोध कर रहे कम से कम सात लोगों की उपद्रवियों द्वारा की गई गोलीबारी में जान चली गई थी। समर्थकों तथा भक्तों के ‘जय श्री राम’ के उद्घोष के बीच अधिकारी ने मंदिर की नींव रखी।

    5,000 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती

    राज्य भर में शोभायात्राओं का आयोजन हुआ, जिसमें लाखों श्रद्धालु ‘जय श्री राम’ के नारों और भगवा झंडों के साथ सड़कों पर उतरे। भक्ति संगीत और रामायण पर आधारित झांकियों ने माहौल को और भी भावविभोर बना दिया। अकेले कोलकाता में 60 से अधिक शोभायात्राओं की योजना थी, जिनमें सुरक्षा के मद्देनज़र 5,000 से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया।

    यह भी पढ़ें :  योगमय हुआ कोरबाः जिला प्रशासन एवं ब्रह्माकुमारीज के साथ हजारों लोगों ने किया योगाभ्यास

    हिंदू संगठनों की सक्रियता

    विश्व हिंदू परिषद और हिंदू जागरण मंच सहित भाजपा से संबद्ध कई हिंदू संगठनों ने भी शोभायात्राओं का आयोजन किया है। इन आयोजनों में भारी संख्या में लोग जुटे और पूरे राज्य में रामभक्ति की झलक देखने को मिली। प्रशासन की सख्ती और सतर्कता के बीच पश्चिम बंगाल में रामनवमी का पर्व पूरे जोश के साथ मनाया जा रहा है।

    इस बीच राज्य में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस पार्टी ने भाजपा पर इस अवसर को सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश करने का आरोप लगाया। तृणमूल कांग्रेस के प्रवक्ता कुणाल घोष ने कहा कि भाजपा रामनवमी को एक राजनीतिक आयोजन में बदलने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि वे विकास की राजनीति में नहीं हैं, बल्कि धर्म के नाम पर राजनीति करना चाहते हैं और अशांति पैदा करना चाहते हैं।

    यह भी पढ़ें: वक्फ कानून का समर्थन कर रहे थे भाजपा नेता असकर अली, गुस्साई भीड़ ने घर में लगा दी आग

    यह भी पढ़ें: अपनी शादी की तैयारी में जुटे युवक को उसकी प्रेमिका ने बीच चौराहे पर चप्पलों से जमकर पीटा, दूसरी लड़की से शादी तय करने से थी नाराज

    यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ के जशपुर में जबरन धर्मांतरण का सनसनीखेज मामला ! होली क्रॉस नर्सिंग कॉलेज की हिंदू छात्रा ने प्रिंसिपल पर लगाए गंभीर आरोप, हिंदू संगठनों में भारी आक्रोश

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सेण्ट्ल वर्कशाप के अधिकारियों-कर्मचारियों द्वारा सीआरसी क्लब कोरबा में किया गया योगाभ्यास

    June 21, 2026

    .एम. श्री स्कूल, जवाहर नवोदय विद्यालय, सलोरा (कोरबा) में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन

    June 21, 2026

    भरत तिवारी का एनकाउंटर संदिग्ध, न्यायिक जांच कर सच्चाई उजागर की जाए – अधिवक्ता धनेश कुमार सिंह

    June 21, 2026

    वाराणसी की गंज शहीदा मस्जिद को लेकर जारी हुआ नोटिस तो बिलबिला उठे पाकिस्तान के राष्ट्रपति, भारत सरकार से की अपील

    June 21, 2026

    योगमय हुआ कोरबाः जिला प्रशासन एवं ब्रह्माकुमारीज के साथ हजारों लोगों ने किया योगाभ्यास

    June 21, 2026

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर महिला पत्रकार समूह ने किया योग कार्यक्रम का आयोजन

    June 21, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,655 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,077 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026922 Views
    Don't Miss

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सेण्ट्ल वर्कशाप के अधिकारियों-कर्मचारियों द्वारा सीआरसी क्लब कोरबा में किया गया योगाभ्यास

    June 21, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: सेण्ट्ल वर्कशाप कोरबा द्वारा दिनांक 21.06.26 कों अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर…

    .एम. श्री स्कूल, जवाहर नवोदय विद्यालय, सलोरा (कोरबा) में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन

    June 21, 2026

    भरत तिवारी का एनकाउंटर संदिग्ध, न्यायिक जांच कर सच्चाई उजागर की जाए – अधिवक्ता धनेश कुमार सिंह

    June 21, 2026

    वाराणसी की गंज शहीदा मस्जिद को लेकर जारी हुआ नोटिस तो बिलबिला उठे पाकिस्तान के राष्ट्रपति, भारत सरकार से की अपील

    June 21, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.