Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    सुनालिया ओव्हरब्रिज से मुरारका पेट्रोल पंप तक दिनभर जाम, कोरबा में Odd-Even फार्मूला लागू करने की मांग

    October 12, 2026

    Korba: एसईसीएल गेवरा हाउस में गूंजे विरोध के नारे, चेयरमैन के घेराव के बीच भू-स्थापितों और श्रमिकों ने उठाई हक-अधिकार की आवाज

    October 12, 2026

    जन सेवा मानव सेवा : नवरात्रि के अवसर पर अधिवक्ता राजेन्द्र साहू ने किया 59 वीं बार रक्तदान

    October 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, October 12
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»बदलाव के दौर में पत्रकारिता में विश्वसनीयता बनाए रखना पत्रकारों की जिम्मेदारी, कार्यशाला में प्रदेश के दिग्गज पत्रकारों ने रखे अपने विचार, कोरबा प्रेस क्लब ने आयोजित किया कार्यशाला व व्याख्यान कार्यक्रम
    Featured

    बदलाव के दौर में पत्रकारिता में विश्वसनीयता बनाए रखना पत्रकारों की जिम्मेदारी, कार्यशाला में प्रदेश के दिग्गज पत्रकारों ने रखे अपने विचार, कोरबा प्रेस क्लब ने आयोजित किया कार्यशाला व व्याख्यान कार्यक्रम

    Deepak SahuBy Deepak SahuJuly 23, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20250723 WA0101
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    कोरबा/स्वराज टुडे: बदलाव के इस दौर में पत्रकारिता में विश्वसनीयता बनाए रखने की जिम्मेदारी पत्रकारों की है। प्रिंट मीडिया से लेकर सोशल मीडिया तक जिस तेजी से बदलाव हुआ है। उससे पत्रकारिता के स्वरुप में बदलाव आया है। इस स्वरुप को बनाए रखने के साथ समाज के बीच प्रतिष्ठा बनाना पत्रकारों के लिए चुनौती बन चुका है और यह तभी हो सकता है जब पत्रकार समाज के सभी वर्गों में अपनी विश्वसनीयता कायम रख सके।

    IMG 20250723 WA0103

    बाल गंगाधर लोकमान्य तिलक की जयंती पर प्रेसक्लब तिलक भवन में पत्रकारिता व व्याख्यान कार्यक्रम के अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार और लेखक दिवाकर मुक्तिबोध ने कहा कि आज भी लोगों की सुबह अखबार से होती है। पत्रकारिता भटक सकती है लेकिन दिशाहीन नहीं हो सकती। यह तभी संभव है जब हर पत्रकार समाज में अपनी निष्पक्षता के साथ प्रतिष्ठता कायम रखे। इससे समाज के लोगों का उसके प्रति विश्वास बढ़ेगा। जनता के बीच पहचान बनाने के लिए पत्रकारों को निष्पक्ष रहना होगा। निष्पक्ष छवि बनानी होगी। सरकार मीडिया से डरती है और तभी डरती है जब ईमानदारी से पत्रकारिता हो। व्यवसायिकता के समय में भी ईमानदारी से पत्रकारिता हो रही है। पत्रकारिता में संकट हमेशा से रहते आया है और यह आगे भी रहेगा। इन सबके बीच रहकर पत्रकारों को काम करना होगा।

    IMG 20250723 WA0102

    पत्रकारिता में संघर्ष है और इस संघर्ष से ही सफलता मिलती है और यही से समाज में प्रतिष्ठता बनती है जब पत्रकार समाज में निष्पक्षता के साथ चलेगा तो उसकी प्रतिष्ठता को समाज स्वीकारेगा यह और पत्रकार की सबसे बड़ी उपलब्धि है कि समाज में उसकी छवि निष्पक्ष पत्रकार के रुप में बनी है और इसी निष्पक्षता के आधार पर वह अपनी छाप शासन प्रशासन और सरकार पर कायम रखता। श्री दिवाकर ने कहा कि पत्रकारिता में दबाव बढ़ गया है आज मार्केटिंग पहले दौर पर है, परिवार की जिम्मेदारी के साथ पत्रकारों को पत्रकारिता की जिम्मेदारी भी निभानी होगी। इसके लिए कहीं समझौता करना पड़ सकता है ये कोई खराब नहीं है।

    यह भी पढ़ें :  Korba: दिशा प्रोजेक्ट के अंतर्गत अतिथि शिक्षकों की भर्ती के लिए वॉक-इन इंटरव्यू 10 अक्टूबर को

    IMG 20250723 WA0099

    पत्रकारिता में आज एनालिसिस और पोस्टमार्टम जैसे सब्जेक्ट नहीं दिखते। न्यूज की जगह यूज मिल रही है। पत्रकारिता के लिए एक दृष्टि होना आवश्यक है। कार्यक्रम में प्रेस क्लब रायपुर के अध्यक्ष प्रफुल्ल ठाकुर ने पत्रकार सुरक्षा कानून पर अपनी बात रखते हुए कहा कि पत्रकार सुरक्षा कानून 2023 से प्रदेश में लागू है। इसके लिए पत्रकारों को अभी भी जागरुक होने की जरुरत है। बहुत से क्षेत्र में पत्रकारों को इस कानून के विषय में जानकारी भी नहीं है। उन्होंने कहा कि आज के दौर में पत्रकारिता करना कठिन हो गया। शहर की पत्रकारिता हो या गांव की पत्रकार कहीं सुरक्षित भी नहीं है।

    IMG 20250723 WA0104

    पत्रकारों के तमाम संगठनों के संघर्ष के बाद प्रदेश में कानून लागू हुआ। छग देश का दूसरा राज्य है। जहां इस कानून को लागू किया गया लेकिन जो उम्मीद थी वैसा नहीं आया, अभी भी कई विसंगतियां हैं। जिसमें सुधार की आवश्यकता है। जिला स्तरीय कमेटी अभी भी नहीं बनी है। सरकार ने राज्य स्तरीय कमेटी बनाई है लेकिन उस कमेटी को कभी बुलाया नहीं। यही कारण है कि पत्रकारों को इस कानून का फायदा आज तक नहीं मिला। सरकार ने पत्रकारों पर बढ़ते मामलों को लेकर फार्स्ट ट्रेक कोर्ट की भी बात कही थी वह भी आज तक अस्तित्व में नहीं आ सका। पत्रकार प्रताड़ना के मामले में छग देश में पहले नंबर पर है। जो कानून बना है उसमें इस बात का उल्लेख है कि अगर किसी पत्रकार के खिलाफ शिकायत होती है वह पहले कमेटी के पास जाएगा और कमेटी जांच करेगी उसके बाद कार्यवाही करेगी लेकिन इसका पालन नहीं हो रहा है। पत्रकारों के खिलाफ तत्काल मामला दर्ज हो रहा है। इसलिए पत्रकारों को जागरुक रहने की जरुरत है।

    यह भी पढ़ें :  गांधी जयंती के पावन अवसर पर CWS-CS कोरबा में 'सद्भावना क्रिकेट मैच' का भव्य आयोजन...GM XI ने दर्ज की शानदार जीत

    कानून में पत्रकारों की सुरक्षा की उम्मीद थी लेकिन ऐसा नहीं है। इसमें व्याप्त विसंगतियों को दूर कर लागू करने की आवश्यकता है। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार विश्वेष ठाकरे ने कहा कि प्रिंट मीडिया पत्रकारिता की गंगोत्री है। इसमें मर्म छिपा हुआ है और जिस तरह मर्म कभी खत्म नहीं होता उसी तरह पत्रकारिता कभी खत्म नहीं होगी। इसकी ताकत कभी कम नहीं होगी। प्रिंट मीडिया का प्रसार कम हो सकता है लेकिन खत्म नहीं हो सकता। श्री ठाकरे ने प्रिंट मीडिया में सर्कुलेशन मॉडल को बदलने की आवश्यकता जताते हुए कहा कि प्रिंट में दुख बांटा जाता है और टीवी में दुख बेचा जाता है। टीवी में लोग ग्लैमर के लिए आते हैं। टीवी तात्कालिक है और प्रिंट की तुलना में जिम्मेदारी कम है। वेब मीडिया के संबंध में उनका कहना था कि यह खबरों को विस्फोट करता है। वेब में बार बार ही एक चीज को दिखाया जाता है जिसे एल्बोरिजम कहते हैं और यह बहुत बड़ा खतरा है और इस पर काननू बनने वाला है। सोशल मीडिया एक विचार है। वर्तमान में सोशल मीडिया एक ताकत के रुप में उभरी है। गांव की पत्रकारिता सोशल मीडिया के माध्यम से सामने आ रही है।

    कार्यक्रम के पूर्व बाल गंगाधर तिलक के तैत्यचित्र के सक्षम दीप प्रज्जवलित कर अतिथियों के द्वारा किया गया। कार्यक्रम का प्रस्तावना उद्बोधन प्रेसक्लब संरक्षक मनोज शर्मा ने दिया। स्वागत उद्बोधन प्रेस क्लब अध्यक्ष राजेंद्र जायसवाल, कार्यक्रम का संचालन सचिव नागेंद्र श्रीवास एवं आभार व्यक्त कार्यकारिणी सदस्य राजकुमार शाह ने किया।

    कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार किशोर शर्मा, विश्वनाथ केडिया, गेंदलाल शुक्ल, कमलेश यादव, विजय खेत्रपाल, रवि पी सिंह, कोरबा प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष रामेश्वर, कोषाध्यक्ष ई जयंत, कार्यकारिणी सदस्य शेख असलम, नीलम पड़वार, अरविंद पाण्डेय, दिनेश राज, रमेश पाल, राजीव प्रजापति, उमेश माकवाना, बलराम साहू, राजा मुखर्जी, संतोष अग्रवाल, अश्वनी मिश्रा, राजेश मिश्रा, राजेश प्रजापति, शमी इमाम, प्रतिमा सरकार, दीपक गुप्ता सहित अन्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में प्रेस क्लब के पदाधिकारियों के द्वारा अतिथियों का शाल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया।

    यह भी पढ़ें :  Dehradun: प्रेमी के फोन में पत्नी की अश्लील फोटो से राज खुलने पर हुई प्रेमनगर में हत्या

     

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    सुनालिया ओव्हरब्रिज से मुरारका पेट्रोल पंप तक दिनभर जाम, कोरबा में Odd-Even फार्मूला लागू करने की मांग

    October 12, 2026

    Korba: एसईसीएल गेवरा हाउस में गूंजे विरोध के नारे, चेयरमैन के घेराव के बीच भू-स्थापितों और श्रमिकों ने उठाई हक-अधिकार की आवाज

    October 12, 2026

    जन सेवा मानव सेवा : नवरात्रि के अवसर पर अधिवक्ता राजेन्द्र साहू ने किया 59 वीं बार रक्तदान

    October 11, 2026

    राशिफल 11 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 11, 2026

    New Delhi: कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर जंतर-मंतर मार्च, दिल्ली-पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा दीपके-सौरव दास की हिरासत का मामला

    October 11, 2026

    पति और तीन बच्चों को छोड़कर प्रेमी के पास गई महिला का खौफनाक अंत…जिसके लिए सबकुछ छोड़ा उसी ने मौत के घाट उतारा

    October 11, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,013 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,543 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,408 Views
    Don't Miss

    सुनालिया ओव्हरब्रिज से मुरारका पेट्रोल पंप तक दिनभर जाम, कोरबा में Odd-Even फार्मूला लागू करने की मांग

    October 12, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: शहर में लगातार बढ़ती यातायात समस्या और दिनभर लगने वाले जाम को…

    Korba: एसईसीएल गेवरा हाउस में गूंजे विरोध के नारे, चेयरमैन के घेराव के बीच भू-स्थापितों और श्रमिकों ने उठाई हक-अधिकार की आवाज

    October 12, 2026

    जन सेवा मानव सेवा : नवरात्रि के अवसर पर अधिवक्ता राजेन्द्र साहू ने किया 59 वीं बार रक्तदान

    October 11, 2026

    राशिफल 11 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 11, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.