Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    राशिफल 22 जुलाई 2026: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    July 22, 2026

    ट्रेनी IPS उदय कृष्ण रेड्डी पर उनके ही बैच की एक महिला IPS प्रोबेशनर ने लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप, सदमें में रेड्डी ने की खुदकुशी की कोशिश

    July 22, 2026

    छत्तीसगढ़ में 17 करोड़ का सर्पदंश घोटाला ! ‘डायमंड सिंडिकेट’ का पर्दाफाश, अब तक 17 आरोपी गिरफ्तार, पढ़िए दिमाग को हिला देने वाली खबर

    July 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, July 22
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»KVK कर्मचारियों की कामबंद हड़ताल का तीसरा दिन, शांतिपूर्ण आंदोलन को कुचलने का प्रयास, फिर भी डटे रहे प्रदर्शनकारी
    Featured

    KVK कर्मचारियों की कामबंद हड़ताल का तीसरा दिन, शांतिपूर्ण आंदोलन को कुचलने का प्रयास, फिर भी डटे रहे प्रदर्शनकारी

    Deepak SahuBy Deepak SahuFebruary 18, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20260218 WA0158
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * प्रशासनिक भवन में ताला, पुलिस बल की तैनाती

    * गेट के बाहर धरना देने को मजबूर कर्मचारी, महिला कर्मी बेहोश 

    * विश्वविद्यालय की अमानवीय प्रताड़ना उजागर

    रायपुर/स्वराज टुडे: छत्तीसगढ़ कृषि विज्ञान केंद्र सर्व कर्मचारी कल्याण संघ द्वारा KVK अधिकारियों एवं कर्मचारियों की वेतन-विसंगति, लंबित देयकों एवं सेवा-लाभों की बहाली की मांग को लेकर 16 से 20 फरवरी 2026 तक आयोजित पाँच दिवसीय कामबंद हड़ताल सह धरना-प्रदर्शन का आज तृतीय दिवस रहा।
    संघ ने गंभीर एवं चौंकाने वाले घटनाक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि शांतिपूर्ण, संवैधानिक एवं लोकतांत्रिक आंदोलन को दबाने के उद्देश्य से विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा आज प्रशासनिक भवन के मुख्य गेट में ताला लगा दिया गया, जिससे KVK के अधिकारी-कर्मचारियों को विश्वविद्यालय परिसर के भीतर प्रवेश करने से पूर्णतः रोक दिया गया।

    IMG 20260218 WA0163 IMG 20260218 WA0159

    इस कार्रवाई के दौरान पुलिस दल-बल की तैनाती की गई, जिससे भय और दबाव का वातावरण निर्मित किया गया। गेट में ताला लगे होने के कारण संघ के पदाधिकारी एवं कर्मचारी प्रशासनिक भवन के बाहर, खुले गेट के सामने ही धरना-प्रदर्शन करने को विवश हुए। तेज धूप, असहनीय गर्मी एवं मूलभूत सुविधाओं के अभाव के बावजूद कर्मचारी शांतिपूर्ण एवं अनुशासित तरीके से धरने पर बैठे रहे।
    इसी दौरान एक महिला KVK कर्मी तेज धूप एवं मानसिक तनाव के कारण धरना स्थल पर ही बेहोश होकर गिर पड़ी, जिन्हें तत्काल सहयोगियों द्वारा अस्पताल ले जाकर उपचार कराया गया। संघ ने इस घटना को विश्वविद्यालय प्रशासन की अमानवीय, असंवेदनशील एवं प्रताड़नात्मक कार्यशैली का प्रत्यक्ष परिणाम बताया है।
    संघ ने यह भी आरोप लगाया कि दिनांक 17 फरवरी 2026 को विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा सभी संस्था प्रमुखों/वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुखों को व्यक्तिगत पत्र जारी कर यह पूछा गया कि वे धरना-प्रदर्शन में क्यों शामिल हुए, जो स्पष्ट रूप से कर्मचारियों को डराने, मानसिक रूप से प्रताड़ित करने एवं आंदोलन से अलग करने का प्रयास है।

    यह भी पढ़ें :  स्कूलों में जाँच कर करीब 61 नाबालिग बच्चों को वाहन चलाते पकड़ा गया

    IMG 20260218 WA0164

    संघ ने कहा कि—
    • विगत 18 माह से KVK कर्मचारियों को पूर्ण वेतन एवं वैधानिक भत्ते प्राप्त नहीं हुए हैं,
    • कर्मचारियों के परिवार, बच्चों की शिक्षा एवं दैनिक जीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं,
    • आर्थिक संकट के साथ-साथ गंभीर मानसिक तनाव की स्थिति बनी हुई है,
    • इसके बावजूद विश्वविद्यालय प्रशासन संवाद के स्थान पर ताला-बंदी, पुलिस बल, नोटिस एवं दबाव की नीति अपना रहा है।

    IMG 20260218 23270961

    संघ ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) एवं इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के मध्य संपन्न समझौता ज्ञापन (MoU) के अंतर्गत KVK कर्मचारियों से संबंधित समस्त दायित्व मेजबान संस्था—इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय का है।
    MoU के प्रावधानों के अनुसार KVK कर्मचारियों को होस्ट संस्था के समकक्ष अधिकारियों/कर्मचारियों के समान वेतन, भत्ते, सुविधाएँ एवं सेवा-लाभ दिए जाना अनिवार्य है। इसके बावजूद विश्वविद्यालय द्वारा इन दायित्वों से पल्ला झाड़ते हुए कर्मचारियों को विगत 18 माह से पूर्ण वेतन एवं वैधानिक भत्तों से वंचित रखा गया है।

    संघ ने विश्वविद्यालय प्रशासन से अंतिम बार चेतावनी स्वरूप मांग की है कि—
    कर्मचारियों की सभी वैधानिक मांगों पर तत्काल, लिखित एवं समयबद्ध निर्णय लिया जाए, अन्यथा यह आंदोलन और अधिक व्यापक एवं तीव्र रूप लेने के लिए बाध्य होगा, जिसकी पूर्ण नैतिक, प्रशासनिक एवं सामाजिक जिम्मेदारी विश्वविद्यालय प्रशासन की होगी।

    संघ ने दो टूक शब्दों में कहा—
    यह आंदोलन शांतिपूर्ण है, लेकिन कर्मचारियों के स्वास्थ्य, सम्मान और अधिकारों के साथ हो रहे इस प्रकार के अमानवीय व्यवहार को किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा।

    यह भी पढ़ें: MBA छात्रा को उसके प्रेमी ने ही उतारा मौत के घाट, गिरफ्तारी के बाद आरोपी ने किए चौंकाने वाले खुलासे

    यह भी पढ़ें :  बाँध के चौकीदार की हत्या के आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, सामने आई ये वजह

    यह भी पढ़ें: लोकतंत्र की मजबूती के लिए युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – सतीश प्रकाश सिंह

    यह भी पढ़ें: इंडियन बैंक के मैनेजर ने चुरा लिया ग्राहकों का 3 किलो सोना, फिर उसे 4 करोड़ रुपये में बेचकर खेल डाला ऑनलाइन जुआ

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    राशिफल 22 जुलाई 2026: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    July 22, 2026

    ट्रेनी IPS उदय कृष्ण रेड्डी पर उनके ही बैच की एक महिला IPS प्रोबेशनर ने लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप, सदमें में रेड्डी ने की खुदकुशी की कोशिश

    July 22, 2026

    छत्तीसगढ़ में 17 करोड़ का सर्पदंश घोटाला ! ‘डायमंड सिंडिकेट’ का पर्दाफाश, अब तक 17 आरोपी गिरफ्तार, पढ़िए दिमाग को हिला देने वाली खबर

    July 22, 2026

    Korba: भारी बारिश के चलते बांगों डेम का बढ़ा जलस्तर, बाढ़ क्षेत्र से परिसम्पतियां हटाने की सूचना जारी

    July 22, 2026

    शबरी वाचनालय से जनजातीय विरासत को नया मंच, राज्यपाल रमेन डेका ने किया उद्घाटन; बालिकाओं की शिक्षा और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने का संदेश

    July 22, 2026

    इनर व्हील क्लब ऑफ कोरबा की नई कार्यकारिणी का पदस्थापना समारोह संपन्न, मंदीप भाटिया ने संभाली अध्यक्ष की जिम्मेदारी

    July 21, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,771 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,446 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,137 Views
    Don't Miss

    राशिफल 22 जुलाई 2026: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    July 22, 2026

    आज का राशिफल : 22 जुलाई 2026 को चंद्रदेव तुला राशि में चित्रा से आगे…

    ट्रेनी IPS उदय कृष्ण रेड्डी पर उनके ही बैच की एक महिला IPS प्रोबेशनर ने लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप, सदमें में रेड्डी ने की खुदकुशी की कोशिश

    July 22, 2026

    छत्तीसगढ़ में 17 करोड़ का सर्पदंश घोटाला ! ‘डायमंड सिंडिकेट’ का पर्दाफाश, अब तक 17 आरोपी गिरफ्तार, पढ़िए दिमाग को हिला देने वाली खबर

    July 22, 2026

    Korba: भारी बारिश के चलते बांगों डेम का बढ़ा जलस्तर, बाढ़ क्षेत्र से परिसम्पतियां हटाने की सूचना जारी

    July 22, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.