खेल के क्षेत्र में कोरबा की बेटियां लगातार मनवा रही अपनी प्रतिभा का लोहा

- Advertisement -

छत्तीसगढ़
कोरबा/स्वराज टुडे: खेल के क्षेत्र में कोरबा की बेटियां लगातार अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं। इसी कड़ी में कोरबा की भव्या त्रिवेदी ने खेलो इंडिया जूनियर विमेंस स्विमिंग कंपीटिशन में स्वर्ण पदक जीतकर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है।
भव्या त्रिवेदी माया त्रिवेदी कृष्णा त्रिवेदी की सुपुत्री है जिसने शहर का नाम रोशन किया।

IMG 20250324 WA0041

इंदौर में आयोजित हुई प्रतियोगिता

यह प्रतियोगिता 22 और 23 मार्च 2025 को इंदौर में आयोजित की गई थी, जिसमें बिहार, झारखंड, उड़ीसा, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ सहित कई राज्यों के खिलाड़ी शामिल हुए थे। भव्या ने इस प्रतियोगिता में 200 मीटर फ्री-स्टाइल तैराकी में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीता।

IMG 20250324 WA0043

यह भी पढ़ें :  Korba news: शासकीय उचित मूल्य दुकान में अनियमितताः पूर्व सरपंच, वर्तमान सरपंच, सचिव और विक्रेता को कारण बताओ नोटिस जारी, एफआईआर की तैयारी

दीपक साहू

संपादक

- Advertisement -

Must Read

- Advertisement -

Related News

- Advertisement -