छत्तीसगढ़
कोरबा/स्वराज टुडे: श्री श्याम मित्र मंडल, (shri shyam mitra mandal )कोरबा द्वारा दो दिवसीय श्री श्याम फाल्गुन एवं होली महोत्सव का भव्य आयोजन दिनांक 26 फरवरी एवं 27 फरवरी 2026 को श्री श्याम मंदिर, मिशन रोड, कोरबा में किया जा रहा है। इस अवसर पर श्री श्याम फाल्गुन निशान यात्रा एवं विशाल भजन संकीर्तन जैसे दिव्य धार्मिक कार्यक्रम संपन्न होंगे।
26 फरवरी 2026 – भव्य फाल्गुन निशान यात्रा चंग धमाल के संग

फाल्गुन माह के पावन अवसर पर दिनांक 26 फरवरी 2026 को बाबा श्याम की भव्य फाल्गुन निशान यात्रा श्रद्धा, भक्ति एवं उल्लास के साथ निकाली जाएगी।
निशान यात्रा का शुभारंभ शारदा विहार स्थित श्री सत्यानारायण अग्रवाल जी के निवास स्थान से होगा, जो पावर हाउस रोड होते हुए श्याम मंदिर, मिशन रोड, कोरबा पहुँचेगी। यात्रा में सैकड़ों श्याम भक्त हाथों में पावन ध्वज (निशान) लेकर बाबा के जयकारों के साथ सम्मिलित होंगे।
बाबा श्याम को निशान अर्पित करने की परंपरा लगभग 378 वर्ष पूर्व राजस्थान के सूरजगढ़ ग्राम से प्रारंभ हुई थी। उसी पावन परंपरा का निर्वहन करते हुए कोरबा में भी भक्तगण अपनी मनोकामनाओं के साथ श्रद्धापूर्वक बाबा के चरणों में निशान अर्पित करेंगे।
विशेष आकर्षणः
● कोरबा में प्रथम बार कोलकाता की प्रसिद्ध रंग रसिया ग्रुप द्वारा भव्य चंग धमाल प्रस्तुति।
● लाइव भजन संकीर्तन की रसधारा।
● पुष्प एवं गुलाल वर्षा एवं श्याम दरबार की आकर्षक सज्जा।
27 फरवरी 2026 – विशाल भजन संध्या एवं प्रसाद वितरण

फाल्गुन आमलकी एकादशी (27 फरवरी 2026) के पावन अवसर पर श्याम मंदिर में बाबा श्याम का मनोहारी एवं अलौकिक श्रृंगार किया जाएगा तथा सम्पूर्ण मंदिर परिसर को पुष्पों से सुसज्जित किया जाएगा।
समयः संध्या 08:00 बजे से
इस अवसर पर दिल्ली के सुप्रसिद्ध भजन गायक भविष्य सीकरी द्वारा मधुर श्याम भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। भजनों एवं धमाल की सुरमयी प्रस्तुति से सम्पूर्ण वातावरण फाल्गुन उत्सव के रंग में रंग जाएगा।कार्यक्रम के पश्चात श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण किया जाएगा।
विशेष उत्साह एवं अपील
श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। उत्सव हेतु मंडल द्वारा समुचित तैयारियाँ पूर्ण कर ली गई हैं।
श्री श्याम मित्र मंडल के अध्यक्ष सीए गोपाल अग्रवाल एवं समस्त पदाधिकारियों ने नगर के सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाने की विनम्र अपील की है।
यह भी पढ़ें: Korea news: खाकी पर कलंक : मासूम की मौत का ‘सौदा’ करने वाले SI और ASI गिरफ्तार

Editor in Chief




















