Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    जन सेवा मानव सेवा : नवरात्रि के अवसर पर अधिवक्ता राजेन्द्र साहू ने किया 59 वीं बार रक्तदान

    October 11, 2026

    राशिफल 11 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 11, 2026

    New Delhi: कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर जंतर-मंतर मार्च, दिल्ली-पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा दीपके-सौरव दास की हिरासत का मामला

    October 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, October 12
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»जाने माने उद्योगपति गोपाल खेमका की गोली मारकर हत्या, घात लगाए बदमाशों ने सिर में मारी गोली, 7 साल पहले बेटे का भी हुआ था मर्डर
    Featured

    जाने माने उद्योगपति गोपाल खेमका की गोली मारकर हत्या, घात लगाए बदमाशों ने सिर में मारी गोली, 7 साल पहले बेटे का भी हुआ था मर्डर

    Deepak SahuBy Deepak SahuJuly 5, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n6712378971751681716907d013154b55459b9958b3eca7cb037a82315d4db20b224eba94d590e010adcdc8
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    पटना/स्वराज टुडे: बिहार की राजधानी पटना के गांधी मैदान थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक हाई-प्रोफाइल मर्डर केस से सनसनी फैल गई। जाने-माने उद्योगपति गोपाल खेमका की अपराधियों ने बेहद नजदीक से गोली मारकर हत्या कर दी। यह हत्या उनके आवासीय अपार्टमेंट के ठीक गेट पर की गई जब वह रोज की तरह पटना क्लब से लौट रहे थे।

    इस हमले ने न केवल पटना के कारोबारी जगत को झकझोर दिया है, बल्कि बिहार में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर गंभीर सवाल भी खड़े कर दिए हैं।

    घात लगाकर अपराधियों वारदात को दिया अंजाम

    घटना शुक्रवार रात करीब 12 बजे से 12:30 बजे के बीच की बताई जा रही है। गोपाल खेमका अपनी कार से होटल पनाश के पास स्थित अपार्टमेंट पहुंचे ही थे कि घात लगाए बदमाशों ने सिर के पास से गोली मार दी। गोली लगते ही वे ज़मीन पर गिर पड़े। परिजन उन्हें तत्काल पटना के एक निजी अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

    पुलिस पर लापरवाही के आरोप, डेढ़ घंटे तक नहीं पहुंची टीम

    हत्या के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला। गोपाल खेमका के छोटे भाई संतोष खेमका ने आरोप लगाया कि पुलिस को सूचना देने के बावजूद 1.5 घंटे तक घटनास्थल पर कोई नहीं पहुंचा। पटना सिटी एसपी (मध्य) दीक्षा ने करीब दो घंटे बाद घटनास्थल का दौरा किया। घटना स्थल पर कई गोलियों के खोखे पड़े मिले, जिन्हें पुलिस ने ईंट और बांस की घेराबंदी से सुरक्षित किया।

    सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, शुरुआती जांच शुरू

    सिटी एसपी ने बताया कि गोली सिर के बिल्कुल पास से मारी गई, जिससे मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस अब अस्पताल, अपार्टमेंट, और आस-पास के व्यवसायिक संस्थानों के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। एसपी का कहना है कि “जांच हर एंगल से हो रही है, और दोषी किसी भी हाल में नहीं बच पाएंगे।”

    यह भी पढ़ें :  प्लान B भी नहीं हुआ सफल! आतंक के कई प्लान के साथ उड़ान भर रहा था ओमानी को-पायलट, रिपोर्ट में सनसनीखेज खुलासे

    एक ही परिवार में दूसरी हत्या: बेटे गुंजन खेमका की भी ऐसे ही हुई थी मौत

    यह पहली बार नहीं है जब खेमका परिवार को इस तरह के हादसे का सामना करना पड़ा हो। 20 दिसंबर 2018 को गोपाल खेमका के बेटे गुंजन खेमका की भी वैशाली के इंडस्ट्रियल थाना इलाके में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वह हत्या भी एक व्यवसायिक विवाद से जुड़ी बताई गई थी और आज तक उसका पूरा सच सामने नहीं आ पाया है।

    परिवार का फूटा गुस्सा: ‘इस सरकार में कोई भी सुरक्षित नहीं’

    हत्या के बाद खेमका परिवार ने बिहार सरकार और पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं कि ‘अब अपराधी घर में घुसकर हत्या कर रहे हैं, कोई भी सुरक्षित नहीं है।’ ‘अगर इतने हाई-प्रोफाइल व्यक्ति की हत्या इतनी आसानी से हो सकती है, तो आम आदमी का क्या हाल होगा?’

    यह भी पढ़ें: शख्स ने अनिरुद्धाचार्य से कहा – “महाराज जी, मेरी शादी नहीं हो रही”…फिर यही वीडियो बन गयी खौफनाक वारदात की वजह, अगर मान लेता अनिरुद्धाचार्य की बात तो बच जाती जान

    यह भी पढ़ें: किसानों के लिए वरदान बना पीएम किसान ट्रैक्टर योजना, 50% तक की सब्सिडी पर किसान आज ही ले आएं अपना ट्रैक्टर

    यह भी पढ़ें: जानें कब से शुरू हो रही कांवड़ यात्रा, प्रशासन की क्या है तैयारी ? कौन सा मार्ग भारी वाहनों के लिए होगा प्रतिबंधित ? पढ़िए पूरी खबर

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    जन सेवा मानव सेवा : नवरात्रि के अवसर पर अधिवक्ता राजेन्द्र साहू ने किया 59 वीं बार रक्तदान

    October 11, 2026

    राशिफल 11 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 11, 2026

    New Delhi: कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर जंतर-मंतर मार्च, दिल्ली-पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा दीपके-सौरव दास की हिरासत का मामला

    October 11, 2026

    पति और तीन बच्चों को छोड़कर प्रेमी के पास गई महिला का खौफनाक अंत…जिसके लिए सबकुछ छोड़ा उसी ने मौत के घाट उतारा

    October 11, 2026

    एसईसीएल गेवरा हाउस में गूंजे विरोध के नारे, चेयरमैन के घेराव के बीच भू-स्थापितों और श्रमिकों ने उठाई हक-अधिकार की आवाज

    October 11, 2026

    Korba: भारी वाहनों पर प्रतिबंध का आदेश कागजों तक सीमित, सड़कों पर धड़ल्ले से दौड़ रहे वाहन

    October 11, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,013 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,543 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,408 Views
    Don't Miss

    जन सेवा मानव सेवा : नवरात्रि के अवसर पर अधिवक्ता राजेन्द्र साहू ने किया 59 वीं बार रक्तदान

    October 11, 2026

    ● शिक्षा डिप्लोमा प्राइवेट इन्वेस्टिगेशन, एक्सपोर्ट मैनेजमेंट, पत्रकारिता ● 1 राष्ट्रीय स्तर = समाज रत्न=…

    राशिफल 11 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 11, 2026

    New Delhi: कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर जंतर-मंतर मार्च, दिल्ली-पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा दीपके-सौरव दास की हिरासत का मामला

    October 11, 2026

    पति और तीन बच्चों को छोड़कर प्रेमी के पास गई महिला का खौफनाक अंत…जिसके लिए सबकुछ छोड़ा उसी ने मौत के घाट उतारा

    October 11, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.