Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    आपातकाल लोकतंत्र पर सबसे बड़ा हमला, कांग्रेस ने देश को तानाशाही की ओर धकेला – अनुज शर्मा

    June 24, 2026

    विश्व सिकल सेल दिवस के अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी कार्यालय कोरबा में रोगी सहायता समूह बैठक आयोजित

    June 24, 2026

    राशिफल 24 जून 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    June 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, June 24
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा दादर, रावण दहन और जसगीत में उमड़ा आस्था का सागर
    Featured

    जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा दादर, रावण दहन और जसगीत में उमड़ा आस्था का सागर

    Deepak SahuBy Deepak SahuOctober 4, 2025Updated:October 4, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Compress 20251004 191636 6417
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    बारिश में भी श्रद्धालुओं का उत्साह नही हुआ कम। जस गीत सम्राट श्री देवेश शर्मा जी के मधुर भजनो और इंदौर से आए आकर्षक झांकी ने किया भक्तों को मंत्रमुग्ध

    कोरबा/स्वराज टुडे:  दुर्गा पूजा एवं दशहरा उत्सव समिति दादर द्वारा आयोजित जस गीत और रावण दहन का आयोजन इस वर्ष भी भव्यता और भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ। जय श्रीराम के गगनभेदी नारों और चमकदार आतिशबाजी के बीच बुराई पर अच्छाई की जीत का उत्सव मनाया गया। शुक्रवार को बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं हुआ। मां महाकाली और श्रीराम की सेना की आकर्षक झांकियों ने आयोजन को भक्ति और संस्कृति का अद्भुत संगम बना दिया। भाजपा जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी जी के मुख्य आतिथ्य व महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, निवर्तमान जिलाध्यक्ष डॉ श्री राजीव सिंह एवं महामंत्री युवा मोर्चा श्री नरेंद्र देवांगन के गरिमामय उपस्थिति ने समारोह की शोभा बढ़ा दी।

    IMG 20251004 19072499 IMG 20251004 19012047

    यह पर्व शक्ति, साहस और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता हैं

    इस भक्तिमय और उत्सवपूर्ण आयोजन को जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी सहित मंचस्त अतिथियों ने संबोधित करते हुए कहा कि विजयादशमी का यह पर्व बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है। भगवान श्रीराम ने इसी दिन रावण का वध कर धर्म और मर्यादा की स्थापना की थी। यह पर्व हमें संकल्प दिलाता है कि हम अपने जीवन में नकारात्मकता, ईर्ष्या, क्रोध और बुराइयों को समाप्त कर सच्चाई, सद्भावना और मानवता के मार्ग पर चलें। दशहरा का त्यौहार शक्ति, साहस और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। समाज और राष्ट्र की उन्नति के लिए हमें मिलजुलकर कार्य करना चाहिए। अतिथियों ने जिलेवासियों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और आरोग्यता की मंगलकामना की।

    यह भी पढ़ें :  बिलासपुर में 5 जुलाई को होगा "RK Kid's Talent Runway 2026" का भव्य आयोजन

    IMG 20251004 19011438

    इंदौर से आए आकर्षक झांकी ने मंत्रमुग्ध कर दिया

    जस गीत सम्राट श्री देवेश शर्मा जी के मधुर भजनो और इंदौर से आए आकर्षक झांकी में भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मां महाकाली सहित अन्य देवियों की झांकी को देख लोगों में भक्ति का जो उत्साह नजर आया वह देखने लायक था, भक्तिपूर्ण वातावरण में वे सभी झूम उठे। समिति के पदाधिकारियों ने सभी का आभार व्यक्त किया और इस आयोजन की सफलता पर खुशी जताई। दादर का यह विजयादशमी उत्सव ग्रामीण संस्कृति और भक्ति का अद्भुत संगम साबित हुआ।

    IMG 20251004 WA0029

    समिति द्वारा 12 वर्षों से किया जा रहा आयोजन

    दुर्गा पूजा एवं दशहरा उत्सव समिति दादर के अध्यक्ष हरि पटेल ने बताया कि नवरात्र के पावन अवसर पर विगत 12 वर्षों से दुर्गा पूजा एवं रावण दहन आयोजन किया जा रहा हैं। आकर्षक पंडाल के साथ पूरे नौ दिनों तक गरबा डांडिया और मेला का आयोजन किया जाता हैं, साथ ही समिति द्वारा दशहरे के दिन यहां आयोजित दिन मेले का लोगों ने खूब आनंद लिया‌ तथा उन्होंने कार्यक्रम की जमकर प्रशंसा की।

    इस अवसर पर दुर्गा पूजा एवं दशहरा उत्सव समिति दादर के अध्यक्ष हरि पटेल, सचिव अरुण यादव, कोषाध्यक्ष उमाशंकर पटेल, मंडल अध्यक्ष डॉ राजेश राठौर, जिला मीडिया प्रभारी अर्जुन गुप्ता, नीरज ठाकुर, सरस्वती पटेल, भरत सोनी व गोप लाल राठिया सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित रहें।

    यह भी पढ़ें: पापा से कहती थी ‘कॉल सेंटर’ में है जॉब… हर रात 8-10 ग्राहक को खुश करना पड़ता था! नाबालिग किशोरी ने किया रोंगटे खड़े कर देने वाला खुलासा

    यह भी पढ़ें :  भरत तिवारी का एनकाउंटर संदिग्ध, न्यायिक जांच कर सच्चाई उजागर की जाए – अधिवक्ता धनेश कुमार सिंह

    यह भी पढ़ें: साध्वी के अवैध इश्क की खूनी कहानी! गांधी पर गोलियां चलाने वाली महामंडलेश्वर ने किया प्रेमी का मर्डर

    यह भी पढ़ें: आधी रात मुस्लिम माशूका से इश्क लड़ाने गया था युवक, गिफ्ट में मिली मौत, माशूका का पूरा परिवार फरार, पढ़िए पूरी खबर

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    आपातकाल लोकतंत्र पर सबसे बड़ा हमला, कांग्रेस ने देश को तानाशाही की ओर धकेला – अनुज शर्मा

    June 24, 2026

    विश्व सिकल सेल दिवस के अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी कार्यालय कोरबा में रोगी सहायता समूह बैठक आयोजित

    June 24, 2026

    राशिफल 24 जून 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    June 24, 2026

    बेंगलुरु में ट्रिपल मर्डर से सनसनी: प्रेमी के साथ मिलकर घर की बड़ी बेटी ने मां-बाप और छोटी बहन का किया कत्ल, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

    June 24, 2026

    दिल्ली कैपिटल्स के इस स्टार खिलाड़ी पर लगा शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

    June 24, 2026

    नाबालिग बालिका से दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट प्रकरण में आरोपी को 20 वर्ष का सश्रम कारावास

    June 24, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,660 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,079 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026926 Views
    Don't Miss

    आपातकाल लोकतंत्र पर सबसे बड़ा हमला, कांग्रेस ने देश को तानाशाही की ओर धकेला – अनुज शर्मा

    June 24, 2026

    आपातकाल ने छीनी थी जनता की आवाज, लोकतंत्र को बनाया गया था बंधक, मीडिया की…

    विश्व सिकल सेल दिवस के अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी कार्यालय कोरबा में रोगी सहायता समूह बैठक आयोजित

    June 24, 2026

    राशिफल 24 जून 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    June 24, 2026

    बेंगलुरु में ट्रिपल मर्डर से सनसनी: प्रेमी के साथ मिलकर घर की बड़ी बेटी ने मां-बाप और छोटी बहन का किया कत्ल, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

    June 24, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.