छत्तीसगढ़
कोरबा/स्वराज टुडे: भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ की कोरबा जिला समिति की घोषणा की गई । भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी की अनुशंसा पर जिला व्यापार प्रकोष्ठ के संयोजक संजीव शर्मा द्वारा नई जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया।
घोषित समिति में युवा भाजपा नेता परिचय मैठाणी को जिला व्यापार प्रकोष्ठ का सह-संयोजक नियुक्त किया गया है। मैठाणी लंबे समय से संगठनात्मक गतिविधियों एवं सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। पार्टी नेतृत्व द्वारा उन्हें यह दायित्व सौंपे जाने को उनकी कार्यशैली एवं संगठन के प्रति समर्पण का सम्मान माना जा रहा है उनकी नियुक्ति से भाजपा कार्यकर्ताओं एवं व्यापारिक वर्ग में उत्साह का माहौल है।
नवनियुक्त सह-संयोजक परिचय ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व एवं भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी द्वारा उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका वह पूरी निष्ठा, समर्पण और सक्रियता के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं को संगठन तथा शासन-प्रशासन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने और भाजपा की जनहितकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य उनकी प्राथमिकता रहेगी।
कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया है कि परिचय अपने अनुभव और सक्रियता के बल पर व्यापार प्रकोष्ठ को और अधिक मजबूत बनाने तथा व्यापारियों की समस्याओं को संगठन और शासन-प्रशासन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का कार्य करेंगे।
भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं व्यापारिक वर्ग के लोगों ने परिचय को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।
यह भी पढ़ें: जयपुर में आज गिराई जाएगी 45 साल पुरानी नूरानी मस्जिद, 3000 पुलिसकर्मी तैनात, इंटरनेट बंद
यह भी पढ़ें: ऑटो सवार महिला से ऑटो चालक और उसके दोस्त ने की छेड़छाड़, मुठभेड़ में घायल मुख्य आरोपी गिरफ्तार
यह भी पढ़ें: दिल्ली में सरकारी नौकरी के लिए सुनहरा अवसर, आवेदन की अंतिम तिथि 26 जून 2026

Editor in Chief





