Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    भारत मुक्ति मोर्चा की मांग: अनुपम वस्त्रालय मामले में कौशल केडीया और रविन्द्र तिवारी की गिरफ्तारी व छत्तीसगढ़ बंद की चेतावनी 

    October 8, 2026

    रेलवे में नौकरी का शानदार मौका, 3548 पदों पर भर्ती का अपडेट, आवेदन की अंतिम तिथि 6 नवंबर

    October 8, 2026

    Korba: सेवा, संवेदना और विश्वास की मिसाल बना एमजेएम अस्पताल–रोटरी क्लब ऑफ कोरबा का निःशुल्क डायलिसिस अभियान

    October 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, October 8
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»सायबर ठगों के अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट का पर्दाफाश, फर्जी ऐप के जरिये दिल्ली के CA को 47 लाख का लगाया था चुना, अगर आपके मोबाइल पर भी हों ये 14 ऐप्स तो कर दें तुरंत डिलीट
    Featured

    सायबर ठगों के अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट का पर्दाफाश, फर्जी ऐप के जरिये दिल्ली के CA को 47 लाख का लगाया था चुना, अगर आपके मोबाइल पर भी हों ये 14 ऐप्स तो कर दें तुरंत डिलीट

    Deepak SahuBy Deepak SahuDecember 19, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n693533098176611499176408dce348de1f3cf1b92f167083d3bde82dc8cc48c921d824afa7b5ccabd4fea6
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    नई दिल्ली/स्वराज टुडे: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच और साइबर सेल ने एक ऐसे अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट का पर्दाफाश किया है जिसकी डोर चीन से जुड़ी थी। इस गिरोह ने दिल्ली के एक चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) को अपना शिकार बनाकर उनसे 47 लाख रुपये की ठगी की। पुलिस ने अब तक इस मामले में 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिनके तार देशभर में दर्ज 1167 साइबर शिकायतों से जुड़े पाए गए हैं।

    चीन से था मास्टरमाइंड टॉम का कनेक्शन

    जांच में सामने आया है कि इस पूरे गोरखधंधे का असली मास्टरमाइंड चीन में बैठा टॉम नाम का शख्स है। वह टेलीग्राम के जरिए भारतीय गुर्गों को निर्देश देता था। बिहार के बेगूसराय का रहने वाला आशीष कुमार उर्फ जैक, टॉम का मुख्य मोहरा था। टॉम इन आरोपियों को हर अवैध ट्रांजैक्शन पर 1 से 1.5% कमीशन देता था। आरोपियों ने नोएडा में एक फर्जी ऑफिस खोल रखा था ताकि वे खुद को एक वैध निवेश फर्म के रूप में दिखा सकें।

    कैसे फंसे दिल्ली के CA?

    साइबर ठगों ने पीड़ित चार्टर्ड अकाउंटेंट को एक टेलीग्राम ग्रुप में जोड़ा और ‘आज खरीदें-कल बेचें’ (BTST) तथा धमाकेदार IPO रेटिंग के जरिए रोजाना भारी मुनाफे का लालच दिया।

    1. फर्जी वेबसाइट: उन्हें stock.durocaspitall.com नामक एक नकली वेबसाइट पर निवेश करने के लिए उकसाया गया।
    2. भारी निवेश: मुनाफे के झांसे में आकर CA ने दो महीने के भीतर ₹47,23,015 निवेश कर दिए।
    3. धमकी का खेल: जब पीड़ित ने पैसे निकालने की कोशिश की तो आरोपियों ने उन्हें कानूनी डर दिखाया और पैसे निकालने के नाम पर और भी रकम वसूल ली।
    यह भी पढ़ें :  Korba: शिवाय हॉस्पिटल में किडनी-पेशाब की गंभीर बीमारियों के इलाज की अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधा, Consultant Urologist डॉ. वैभव कांत बदेरिया दे रहे अपनी सेवाएं

    7 बैंकों में खाते और पैसों की हेराफेरी

    ठगी की रकम को छिपाने के लिए आरोपियों ने एक जटिल जाल बुना था। इन्होंने इंडसइंड, HDFC, यस बैंक, IDFC फर्स्ट जैसे 7 नामी बैंकों में फर्जी फर्मों के नाम पर करंट अकाउंट खोल रखे थे। हर्शिता फर्नीचर्स और बुबाई इंस्टेंट शॉप जैसी शेल कंपनियों का इस्तेमाल पैसों को इधर-उधर करने के लिए किया गया।

    इन 14 ऐप्स को अभी डिलीट करें

    दिल्ली पुलिस की पूछताछ में 14 ऐसे फर्जी ट्रेडिंग और इन्वेस्टमेंट ऐप्स के नाम सामने आए हैं जिनका इस्तेमाल लोगों को ठगने के लिए किया जा रहा था। अगर आपके फोन में इनमें से कोई भी ऐप है, तो उसे तुरंत हटा दें:

    1. EXVENTOR 2. PAYINDIA 3. FXROAD 4. QUANTA
    5. LANTAVA 6. QUANTRO 7. BORIS 8. SEVEXA
    9. INDIA CORPORATE 10. CAPPLACE 11. TRADEGRIP 12. EZINVEST
    13. INDUX 14. INDEXFLUX

    पुलिस की अपील और गिरफ्तारी

    गिरफ्तार आरोपियों में बिहार के आशीष के अलावा हरियाणा के मंजीत सिंह, मंशवी, सोमबीर, मनीष मेहरा और अतुल शर्मा शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि ये लोग फर्जी सिम कार्ड और जाली दस्तावेजों का इस्तेमाल कर रहे थे।

    यह भी पढ़ें : भिवानी की शूटर से फरीदाबाद के होटल में रेप; बरगला कर होटल में ले गई सहेली, साथ में थे दो दोस्त
    यह भी पढ़ें : अमेजन से मंगाया कुछ और निकला कुछ और : उपभोक्ता फोरम ने नया लैपटॉप देने या ₹55,071 लौटाने का दिया आदेश, पीड़ित की ओर से अधिवक्ता धनेश कुमार सिंह ने की थी पैरवी
    यह भी पढ़ें : पगार बढ़ाने का लालच देकर ASI ने घरेलू कामवाली संग किया दुष्कर्म, जान से मारने की भी दी धमकी, केस दर्ज होते ही आरोपी ASI हुआ फरार
    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    यह भी पढ़ें :  सोशल मीडिया पर नाबालिकों के अकाउंट को लेकर सुप्रीम कोर्ट के निर्देश का संगठन हॉलिस्टिक एक्शन रिसर्च एंड डेवलपमेंट हार्ड ने किया स्वागत
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    भारत मुक्ति मोर्चा की मांग: अनुपम वस्त्रालय मामले में कौशल केडीया और रविन्द्र तिवारी की गिरफ्तारी व छत्तीसगढ़ बंद की चेतावनी 

    October 8, 2026

    रेलवे में नौकरी का शानदार मौका, 3548 पदों पर भर्ती का अपडेट, आवेदन की अंतिम तिथि 6 नवंबर

    October 8, 2026

    Korba: सेवा, संवेदना और विश्वास की मिसाल बना एमजेएम अस्पताल–रोटरी क्लब ऑफ कोरबा का निःशुल्क डायलिसिस अभियान

    October 8, 2026

    भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के नेतृत्व में भव्य सेवा ज्योति यात्रा, हजारों कार्यकर्ताओं ने मशाल थामकर दिया सेवा, संकल्प और राष्ट्रभक्ति का संदेश

    October 8, 2026

    स्टैच्यू ऑफ यूनिटी में 51 चेंज मेकर्स सम्मानित, खेमलाल खटर्जी को मिला राष्ट्रीय सम्मान

    October 8, 2026

    Breaking: दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का निधन, 75 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, बॉलीवुड में शोक की लहर

    October 8, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,991 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,536 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,405 Views
    Don't Miss

    भारत मुक्ति मोर्चा की मांग: अनुपम वस्त्रालय मामले में कौशल केडीया और रविन्द्र तिवारी की गिरफ्तारी व छत्तीसगढ़ बंद की चेतावनी 

    October 8, 2026

    छत्तीसगढ़ अंबिकापुर/स्वराज टुडे: विशेष रिपोर्ट भारत मुक्ति मोर्चा एवं सहयोगी संगठनों ने सरगुजा (अंबिकापुर) में…

    रेलवे में नौकरी का शानदार मौका, 3548 पदों पर भर्ती का अपडेट, आवेदन की अंतिम तिथि 6 नवंबर

    October 8, 2026

    Korba: सेवा, संवेदना और विश्वास की मिसाल बना एमजेएम अस्पताल–रोटरी क्लब ऑफ कोरबा का निःशुल्क डायलिसिस अभियान

    October 8, 2026

    भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के नेतृत्व में भव्य सेवा ज्योति यात्रा, हजारों कार्यकर्ताओं ने मशाल थामकर दिया सेवा, संकल्प और राष्ट्रभक्ति का संदेश

    October 8, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.