मातृशक्ति की संगठित पहल: भव्य कलश यात्रा एवं दिव्य श्री हनुमंत कथा आयोजन को लेकर महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न

- Advertisement -

छत्तीसगढ़
कोरबा/स्वराज टुडे:ग्राम ढप-ढप, बांकीमोगरा, कटघोरा मार्ग स्थित बाबा बागेश्वर धाम सरकार जी (pt dhirendra shastri) के श्रीमुख से दिव्य श्री हनुमंत कथा का आयोजन होना है।

आगामी धार्मिक आयोजन को भव्य एवं सुव्यवस्थित बनाने हेतु मातृशक्ति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी कलश यात्रा 27 मार्च तथा 28 मार्च से 1 अप्रैल तक आयोजित होने वाली दिव्य श्री हनुमंत कथा के सफल संचालन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

IMG 20260225 WA0042

बैठक में यात्रा की रूपरेखा, मार्ग निर्धारण, समय-सारिणी तथा आवश्यक व्यवस्थाओं पर गंभीर विचार-विमर्श हुआ। उपस्थित सदस्यों ने श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा, स्वच्छता, अनुशासन एवं व्यवस्थापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर दिया। सभी ने एकजुट होकर कार्यक्रम को ऐतिहासिक, भव्य एवं अनुशासित रूप से सम्पन्न कराने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश मंत्री ऋतु चौरसिया सहित शीला सिंह, वैशाली रत्नपारखी, कविता सोनी, मोनिका अग्रवाल, मनीषा गोयल, अनुभा, ऊषा पांडेय एवं अन्य महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहीं। मातृशक्ति की सक्रिय भागीदारी ने आयोजन को सफल बनाने के प्रति उत्साह और प्रतिबद्धता को स्पष्ट रूप से प्रदर्शित किया।

28 मार्च से 1 अप्रैल तक दिव्य हनुमंत कथा का होगा आयोजन 

कार्यक्रम के अंतर्गत 28 मार्च से 1 अप्रैल तक दिव्य हनुमंत कथा का आयोजन किया जाएगा, जिसमें प्रसिद्ध कथा वाचक पंडित धीरेन्द्र शास्त्री जी के आगमन से क्षेत्र में आध्यात्मिक वातावरण निर्मित होने की संभावना है। आयोजन समिति ने श्रद्धालुओं से अधिकाधिक संख्या में शामिल होकर धर्ममय वातावरण का लाभ लेने का आह्वान किया।

बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने जयकारों के साथ आयोजन को सफल बनाने का संकल्प दोहराया और समाज में धार्मिक एवं सांस्कृतिक चेतना के प्रसार का संदेश दिया।
आयोजक परिवार: अपना घर सेवा आश्रम, कोरबा
9827952504, 7354479283

यह भी पढ़ें :  कहीं आपके मोबाइल पर भी तो नहीं आया RTO ई-चालान का मैसेज ? अगर आया तो हो जाइए सावधान, लिंक ओपन करते ही बिना OTP के खाली हो जाएगा आपका बैंक खाता

यह भी पढ़ें: पूरा परिवार ऑस्ट्रेलिया में सेटल, डेढ़ साल से घर में अकेले रह रहे बुर्जुग डॉक्टर के शरीर पर चल रहे थे कीडे़

यह भी पढ़ें: कहीं आपके मोबाइल पर भी तो नहीं आया RTO ई-चालान का मैसेज ? अगर आया तो हो जाइए सावधान, लिंक ओपन करते ही बिना OTP के खाली हो जाएगा आपका बैंक खाता

यह भी पढ़ें: मृतका दिशा मरावी को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में आरोपी योगेंद्र साहू गिरफ्तार, माँ का दावा- हत्या के मामले को पुलिस ने बना दिया आत्महत्या का केस

दीपक साहू

संपादक

- Advertisement -

Must Read

- Advertisement -

Related News

- Advertisement -