Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    लाठी-डंडा खाएंगे…चाहे जेल जाएंगे, नहीं होने देंगे जनसुनवाई: पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल

    August 18, 2026

    Korba: मानिकपुर जनसुनवाई के विरोध में ग्रामीणों ने केदारनाथ अग्रवाल से की मुलाकात

    August 18, 2026

    Meerut: होटल में नाबालिग हिन्दू किशोरी संग आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया फरदीन, मोबाइल से मिले 18 अश्लील वीडियो, हिन्दू संगठनों के हंगामे के बाद दुष्कर्म का केस दर्ज

    August 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, August 18
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»राशिफल 31 जुलाई 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन
    Featured

    राशिफल 31 जुलाई 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    Deepak SahuBy Deepak SahuJuly 31, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Swaraj rashi
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    आज का राशिफल: आज 31 जुलाई 2026 को चंद्रदेव मकर से कुंभ राशि में धनिष्ठा नक्षत्र में आ गए हैं ऐसे में जहां चंद्रमा और राहु के बीच युति बनेगी जिससे ग्रहयोग निर्मित। ऐसे में चंद्रमा और राहु की युति से नेटवर्किंग बिजनेस, टेलीकम्युनिकेशन में अप्रत्याशित लाभ हो सकता है और आउट ऑफ बॉक्स आइडियाज आ सकते हैं। हालांकि, मन में बेचैनी और असामान्य विचार भी आकर उलझाएंगे। सूर्य-गुरू की पुष्य युति से हंस पंचमहापुरुष योग बनेगा। मीन राशि में शनिदेव वक्री हैं। ऐसे में आइए विस्तार से जानते हैं आज का भविष्यफल।

    ​मेष राशि

    मेष राशि वालों के लिए आज का दिन लाभ और मित्रों के मामले में दो हिस्सों में बंटा हुआ है। दिन के पहले हिस्से में लाभ में एक सुखद और समृद्धि वाली ऊर्जा है। किसी पुरानी इच्छा के लिए आज दोपहर तक कोई ठोस कदम उठाएं। पुराने मित्र से भी दिन में ही मिलें या बात करें। नेटवर्किंग, बिजनेस गेन्स, इच्छापूर्ति के मामले में लाभ मिल सकता है। मगर, शाम के बाद मन में अचानक बेचैनी या असामान्य विचार आ सकते हैं, उन्हें गंभीरता से न लें। घर में सूर्यदेव और गुरू का विलंबित शुभ साथ होने से धार्मिक कार्य होंगे या धार्मिक विषयों पर विचार होगा। इसके साथ ही करियर में भी स्थिति मजबूत होगी। बड़े लाभ से जुड़े फैसले और महत्वपूर्ण बातचीत रात में नहीं, दिन में ही निपटाएं। शांत और अनुशासित रहें।

    ​वृष राशि

    वृष राशि वालों के लिए आज का दिन करियर के मामले में दो हिस्सों में बंटा हुआ है। दिन के पहले हिस्से में करियर में एक सुखद और समृद्धि वाली ऊर्जा है, पुराने और जरूरी काम आज दोपहर तक निपटाएं। बॉस या किसी वरिष्ठ से भी दिन में ही बात करें। आज आपकी बातों का काट किसी के पास नहीं होगा। आपकी बातें लोगों को प्रभावित भी करेंगी। लेकिन शाम के बाद करियर से जुड़े बड़े और महत्वपूर्ण फैसले टालें क्योंकि मन में बेचैनी और आशंका हो सकती है। मंगलदेव व्यक्तित्व में स्थिर और मजबूत ऊर्जा दे रहे हैं। घर में एक सुखद ऊर्जा है। बड़े वित्तीय फैसले दिन में ही लें।

    यह भी पढ़ें :  डॉ कृष्णा चौहान द्वारा आयोजित KCF 'बॉलीवुड लेजेंड फ़िल्म फ़ेस्टिवल 2026' में सुनील पाल, दिलीप सेन, अली खान, केतन कराडे, लेखक दीपक देसाई और रेस्टोरेंट ओनर मोहम्मद भाई सम्मानित

    ​मिथुन राशि

    मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन भाग्य और धर्म के मामले में दो हिस्सों में बंटा हुआ है। दिन के पहले हिस्से में भाग्य का साथ मिलेगा। दिन सुखद रहेगा और समृद्धि बनी रहेगी। किसी गुरू या बड़े से मिलना हो तो दोपहर तक मिलें। किसी धार्मिक काम को भी आज दोपहर तक निपटाएं। बुधदेव की तेज मार्गी गति से बातचीत में अच्छी स्पष्टता है। शाम के बाद मन में अचानक बेचैनी हो सकती है या असामान्य विचार आ सकते हैं। शाम बाद मन को शांत रखें। पैसों के मामले में गुरू का शुभ साथ बना है।

    ​कर्क राशि

    कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन अचानक किसी उठा-पटक का साबित हो सकता है। ऑफिस के मामलों में अचानक कुछ उतार-चढ़ाव की स्थिति बन सकती है। दस्तावेज को व्यवस्थित रखें और अपने काम पर फोकस करें। ससुराल पक्ष से कोई विवादित स्थिति बन सकती है। गुरू और सूर्यदेव का गरिमामय साथ व्यक्तित्व पर होने से आप मुश्किल परिस्थितियों पर काबू कर सकते हैं। हालांकि, घमंड में न रहें। लाभ में स्थिर वृद्धि जारी है। शाम के बाद मन में अचानक बेचैनी या असामान्य विचार आने की वजह से कोई बड़ा फैसला न करें। रात को जल्दी सोएं और मन को शांत रखें।

    ​सिंह राशि

    सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन जीवनसाथी और साझेदारी के मामले में दो हिस्सों में बंटा हुआ है। दिन के पहले हिस्से में जीवनसाथी के साथ समृद्धि और लय वाली ऊर्जा है। कोई जरूरी बात करनी हो, तो दोपहर तक ही करें। व्यापारिक साझेदार से भी दिन में ही मिलें। शुक्रदेव की कृपा से व्यक्तित्व पर आकर्षण बना हुआ है। योगकारक मंगलदेव करियर में स्थिर वृद्धि दे रहे हैं। शाम के बाद जीवनसाथी के साथ कोई बड़ा भावनात्मक फैसला न लें क्योंकि मन में अचानक बेचैनी हो सकती है। रात को जल्दी सोएं।

    ​कन्या राशि

    कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन सेहत पर ध्यान देने का है। मानसिक उलझन हो सकती है। शत्रु पक्ष या विरोधी पीठ पीछे वार करने की कोशिश करेंगे। नौकरी में एक सुखद और समृद्धि वाली ऊर्जा है। किसी प्रपंच में पड़े बिना अपने काम पर फोकस करें और चुपचाप अपने काम को आगे बढ़ाएं। सेहत से जुड़े जरूरी काम और नौकरी की महत्वपूर्ण बातें आज दोपहर तक ही निपटाएं। बुधदेव की तेज मार्गी गति से करियर में स्पष्टता आ रही है। शाम के बाद मन में अचानक बेचैनी हो सकती है, इसलिए शाम को आराम करें और कोई बड़ा निर्णय रात को न लें।

    यह भी पढ़ें :  Korba: स्वतंत्रता दिवस पर भाजपा जिला कार्यालय में शान से लहराया तिरंगा....तिरंगे की आन, देश की शान, भाजपा जिला कार्यालय में जोश-उत्साह के साथ मना स्वतंत्रता दिवस

    ​तुला राशि

    तुला राशि वालों के लिए आज का दिन करियर के मामले में मजबूत पकड़ बनाने का है। कार्यस्थल पर आपकी पद-प्रतिष्ठा बनी रहेगी। दोस्तों का साथ मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। प्रेम, संतान और रचनात्मकता के मामले में लाभ मिलेगा। दिन के पहले हिस्से में प्रेम और रचनात्मकता में समृद्धि मिलेगी। बच्चों के साथ कुछ खास करना हो, तो आज दोपहर तक करें। लग्नेश शुक्रदेव लाभ में आकर्षक और व्यावहारिक ऊर्जा दे रहे हैं। लेकिन शाम के बाद प्रेम से जुड़े बड़े भावनात्मक फैसले टालें। शाम को मन में अचानक बेचैनी हो सकती है, शांत रहें।

    ​वृश्चिक राशि

    वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन धार्मिक कामों का है। आपकी रुचि धर्म-कर्म के काम में बढ़ेगी। दिन के पहले हिस्से में घर में एक सुखद और समृद्धि वाली ऊर्जा है। घर से जुड़े जरूरी काम और मां के साथ किसी बात को दोपहर तक निपटाएं। जमीन या संपत्ति का काम भी दोपहर तक आगे बढ़ाएं। वाहन का ध्यान रखें। लग्नेश की ऊर्जा जीवनसाथी के साथ रिश्ते में एक स्थिर और भरोसेमंद एनर्जी दे रही है। शाम के बाद घर से जुड़े बड़े फैसले टालें क्योंकि मन में अचानक बेचैनी या असामान्य विचार आ सकते हैं। रात को जल्दी सोएं।

    ​धनु राशि

    धनु राशि वालों के लिए आज का दिन भाई-बहनों के साथ देने का है। भाई-बहन से जरूरी बात हो तो दोपहर तक कर लें। छोटी यात्रा हो तो दिन में ही निपटाएं। पड़ोसी से भी दिन में ही बात करें। लेकिन शाम के बाद भाई-बहन के साथ कोई बड़ा भावनात्मक या वित्तीय फैसला टालें। दिन के पहले हिस्से में बातचीत में एक सुखद और समृद्धि वाली ऊर्जा है। शाम को मन में अचानक बेचैनी या असामान्य विचार आ सकते हैं, घबराएं नहीं। कंधों का ध्यान रखें। जीवनसाथी के साथ शांति और तालमेल बनाकर रखें।

    यह भी पढ़ें :  21 छक्के, 32 चौके और 340 रन... DPL 2026 में पप्पू यादव के बेटे का भौकाल, रनों का लगाया अंबार

    ​मकर राशि

    मकर राशि वालों के लिए आज का दिन पैसों के मामले में सुख और समृद्धि लाने वाला है। परिवार के मामले में आपको आगे बढ़कर काम संभालने और जिम्मेदारियां निभाने का है। पैसों से जुड़े जरूरी काम और परिवार की महत्वपूर्ण बातें आज दोपहर तक ही निपटाएं। आवाज में आज एक प्रभावशाली रंग होगा। आंखों को थोड़ा आराम दें। लेकिन शाम के बाद पैसों से जुड़े बड़े वित्तीय फैसले टालें। शाम को मन में अचानक बेचैनी हो सकती है, घबराएं नहीं और शांत रहें। लग्नेश शनिदेव अनुशासन और संयम देते हैं।

    ​कुंभ राशि

    कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन व्यक्तित्व के लिहाज से दो हिस्सों में बंटा हुआ है। दिन के पहले हिस्से में व्यक्तित्व में एक सुखद और समृद्धि वाली ऊर्जा है। कोई भी जरूरी काम, बातचीत या मुलाकात आज दोपहर तक ही निपटाएं। आज शाम लगभग साढ़े सात बजे चंद्र और राहु की युति होगी, जिससे शाम और रात को मन में अचानक बेचैनी, असामान्य विचार या भावनात्मक उतार-चढ़ाव हो सकता है। कोई बड़ा फैसला, नई शुरुआत या महत्वपूर्ण बातचीत रात में बिल्कुल नहीं करें। शांत रहें और जल्दी सोएं।

    ​मीन राशि

    मीन राशि वालों के लिए आज का दिन आत्मचिंतन करने का है। दिन के पहले हिस्से में एकांत में एक सुखद और समृद्धि वाली ऊर्जा है। इस समय का इस्तेमाल अपने विकास के लिए करें। कोई जरूरी योजना या विदेश से जुड़ा काम आज दोपहर तक निपटाएं। कोर्ट-कचहरी के मामले में लाभ मिलेगा। लग्नेश बृहस्पतिदेव प्रेम और रचनात्मकता में एक सुखद और समृद्धि वाली ऊर्जा दे रहे हैं। मगर, शाम के बाद बड़े खर्च या विदेश से जुड़े फैसले टालें। शाम को मन में बेचैनी हो सकती है, घबराएं नहीं और शांत रहें।

     

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    लाठी-डंडा खाएंगे…चाहे जेल जाएंगे, नहीं होने देंगे जनसुनवाई: पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल

    August 18, 2026

    Korba: मानिकपुर जनसुनवाई के विरोध में ग्रामीणों ने केदारनाथ अग्रवाल से की मुलाकात

    August 18, 2026

    Meerut: होटल में नाबालिग हिन्दू किशोरी संग आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया फरदीन, मोबाइल से मिले 18 अश्लील वीडियो, हिन्दू संगठनों के हंगामे के बाद दुष्कर्म का केस दर्ज

    August 18, 2026

    सावन के तीसरे सोमवार को गंगा स्नान के दौरान 3 युवक बहे, 2 की मौत

    August 18, 2026

    भारत में रहकर भारत से ही गद्दारी! मदरसे के नाम पर चंदा लेकर पाकिस्तान में फंडिंग, जैश-ए-मुहम्मद का आतंकी गिरफ्तार

    August 17, 2026

    Korba: मिनीमाता हसदेव बांगो बांध का अधीक्षण अभियंता ने किया निरीक्षण

    August 17, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,854 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,492 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,347 Views
    Don't Miss

    लाठी-डंडा खाएंगे…चाहे जेल जाएंगे, नहीं होने देंगे जनसुनवाई: पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल

    August 18, 2026

    पूर्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल ने कहा, मानिकपुर विस्तार से पहले न्याय हो, 62 साल…

    Korba: मानिकपुर जनसुनवाई के विरोध में ग्रामीणों ने केदारनाथ अग्रवाल से की मुलाकात

    August 18, 2026

    Meerut: होटल में नाबालिग हिन्दू किशोरी संग आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया फरदीन, मोबाइल से मिले 18 अश्लील वीडियो, हिन्दू संगठनों के हंगामे के बाद दुष्कर्म का केस दर्ज

    August 18, 2026

    सावन के तीसरे सोमवार को गंगा स्नान के दौरान 3 युवक बहे, 2 की मौत

    August 18, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.