Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Korba: राह चलती युवती से मारपीट कर उसका मोबाइल लूटकर फरार होने वाला आरोपी गिरफ्तार

    August 9, 2026

    पार्षद एवं दुर्ग संभाग प्रभारी नरेंद्र देवांगन के नेतृत्व में 10 अगस्त को निकलेगी भव्य कावड़ यात्रा

    August 9, 2026

    Katghora: कटघोरा में पहली बार मनोरोग एवं त्वचा रोग विशेषज्ञों की नि:शुल्क ओपीडी 11 अगस्त को

    August 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, August 10
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»राशिफल 3 मई 2025 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन
    Featured

    राशिफल 3 मई 2025 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    Deepak SahuBy Deepak SahuMay 3, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Rashifal
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    आज का राशिफल : 3 मई का राशिफल ज्योतिषीय गणना के अनुसार मेष, कर्क और वृश्चिक राशि के जातकों के लिए बहुत ही लाभदायक और अनुकूल रहेगा। ज्योतिषीय गणना बताती है कि चंद्रमा का संचार आज दिन रात कर्क राशि में पुनर्वसु उपरांत पुष्य नक्षत्र में होने जा रहा है। ऐसे में आज शशि योग का भी संयोग बन रहा है। जबकि अच्छी बात है कि चंद्रमा के साथ आज मंगल की युति कर्क राशि में होने से चंद्र मंगल योग भी बन रहा है। ऐसे में आज का दिन मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा, जानें आज का राशिफल।

    ​मेष राशि

    मेष राशि के लिए आज शनिवार का दिन लाभदायक और उन्नतिदायक रहेगा। राशि से चतुर्थ भाव में स्थित चंद्रमा के प्रभाव से आज आपको आपको सुख साधनों की भी प्राप्ति होगी। लव लाइफ आपकी आज मधुर और रोमांटिक रहेगी। वैवाहिक जीवन भी सुखद होगा। आज पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतें। नौकरी और कार्यक्षेत्र में कुछ नए अवसर प्राप्त होंगे। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा, लेकिन देर रात तक जागने से बचें। माता के साथ स्नेह सहयोग बना रहेगा।

    ​वृषभ राशि

    वृषभ राशि के लिए आज का दिन रचनात्मक और सकारात्मक रहेगा। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां बनी रहेंगी। प्रेमी के साथ आप डिनर डेट का प्लान कर सकते हैं, उपहार लेनदेन भी हो सकता है। व्यवसाय में कार्य प्रणाली को बेहतर बनाएंगे जिसका आपको फायदा मिलेगा। आप आज अपने लिए और घर परिवार के लिए खरीदारी कर सकते हैं। आप किसी मनोरंजक कार्यक्रम का भी आनंद लेंगे। दोस्तों से सहयोग मिलेगा। यात्रा संबंधी योजना बन सकती है।

    ​मिथुन राशि

    मिथुन राशि के लिए आज शनिवार का दिन लाभदायक रहेगा। आप कई अटके काम को पूरा कर पाएंगे। आपको आज जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। आप थोड़े भावुक भी रहेंगे और किसी व्यक्ति की मदद के लिए आगे भी आएंगे। लव लाइफ आज आपको प्रेमी की ओर से खुशी मिलेगी। बिजनेस में आप जोखिम उठाएंगे, जो आगे चलकर सही साबित हो सकता है। शिक्षा के मामले में आज का दिन छात्रों के लिए अनुकूल रहेगा। बीमार जातकों के स्वास्थ्य में आज सुधार होगा।

    यह भी पढ़ें :  पूर्व पुलिस AIG अनिल मिश्रा को उम्रकैद, दुष्कर्म और नाबालिग से छेड़छाड़ मामले में पॉक्सो कोर्ट का बड़ा फैसला

    ​कर्क राशि

    कर्क राशि के सितारे कहते हैं कि कल का दिन आपके पक्ष में रहेगा। आप आज किसी भी चीज में स्थायित्व चाहेंगे। आप ऐसे अनुभव, यादें और चीजें चाहते हैं जो समय के साथ टूटेंगी या फीकी नहीं होंगी। आपके और आपके जीवनसाथी के बीच समझ बढ़ेगी, जिससे आपका वैवाहिक जीवन आज प्रेम और समांजस्य से भरपूर रहेगा। आज ऑनलाइन लेनदेन में सावधानी बरतें। आपको आज भाइयों से सहयोग मिलेगा। तकनीकी क्षेत्र में काम करने वाले जातकों को आज विशेष रूप से लाभ मिलेगा।

    ​सिंह राशि

    सिंह राशि के जातकों के लिए आज शनिवार का दिन लाभप्रद और अनुकूल रहेगा। लंबे समय के बाद किसी पुराने घनिष्ठ मित्र से मुलाकात हो सकेगी। आज आपको अपनी आमदनी बढ़ाने के कुछ अच्छे मौके भी मिल सकते हैं। आपकी कोई चाहत पूरी होगी। आपका रुका हुआ पैसा भी आपको मिल सकता है। अपनी व्यावसायिक योजना गुप्त रखें। आपको आज अपने विचारों को अपरिचित लोगों के साथ शेयर करने से बचना चाहिए। सामाजिक कार्य में भाग लेने का मौका मिलेगा।

    ​कन्या राशि

    आज मई महीने का पहला शनिवार कन्या राशि के जातकों के लिए विशेष शुभफलदायी रहेगा। आपको आज कहीं से कोई शुभ समाचार मिलने की खुशी होगी। आपको परिवार में कुछ रोमांचक करने करने का मौका मिलेगा। सलाह है कि झूठ और गलत लोगों से बातचीत में संयम रखें। लव लाइफ में आज प्रेमी के साथ वक्त बिता पाएंगे। आपको शत्रुओं से मुक्ति मिलेगी। आज थोड़ी सी मेहनत से बड़ा फायदा मिल सकता है। बिजनेस में आज आपकी कमाई बढेगी

    ​तुला राशि

    तुला राशि के लिए आज का दिन परिश्रम से लाभ दिलाने वाला रहेगा। आपको आज क्रोध की बजाय संयम से काम लेना होगा। आपको आज परिवार और मित्रों से पूरा सहयोग मिलेगा। कोई काम आपके मन मुताबिक होने से आपका मन प्रसन्न होगा। आज कई स्रोतों से धन लाभ संभव है। कार्यक्षेत्र में हर मामले को अपने स्तर पर ही सुलझाने का प्रयास करेंगे तो आपके लिए अच्छा रहेगा। अधिकारी वर्ग से आज कुछ नया काम मिल सकता है। शाम का समय आपका मनोरंजन बीतेगा। मनपसंद भोजन मिलने से मन प्रसन्न होगा।

    यह भी पढ़ें :  दो वर्ष पुराने चर्चित हत्या प्रकरण में मुख्य आरोपी वैभव भारती गिरफ्तार, सह आरोपी पहले से ही गिरफ्त में, फरार दोनों आरोपियों पर 5000 रु का था इनाम

    ​वृश्चिक राशि

    वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज शनिवार का दिन विभिन्न क्षेत्रों में अनुकूलता लाने वाला रहेगा। अपने कामकाज के प्रति आप आज गंभीर रहेंगे। आपको आज घर के कई अटके काम को पूरा करना होगा, इसमें जीवनसाथी से आपको आज सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में खुशहाली रहेगी। पारिवारिक बिजनेस में आज आपको जीवनसाथी के सहयोग से फायदा मिल सकता है। आप आज घरेलू जरूरतों के साथ अपने शौक मनोरंजन पर भी धन खर्च कर सकते हैं। यात्रा संबंधी संयोग बन सकता है।

    ​धनु राशि

    धनु राशि के लोगों के लिए आज शनिवार का दिन लाभदायक और सफलता दिलाने वाला रहेगा। परिवार और बच्चों के साथ समय बिताने से आपके आपसी रिश्ते मजबूत होंगे। आपको आज पिता और घर के बड़ों से सहयोग मिलेगा। प्रॉपर्टी के काम से जुड़े जातकों को आज कोई अच्छी डील मिल सकती है। जो लोग नौकरी में बदलाव कर रहे हैं उनको आज दोस्तों के सहयोग से फायदा मिल सकता है। आपको आज शाम का समय परिवार के साथ किसी शुभ और मांगलिक कार्यक्रम में भाग लेने का मौका मिलेगा। आपको आज किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा करने से बचना चाहिए।

    ​मकर राशि

    मकर राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आपके काम आज आपकी योजना के अनुसार पूर्ण होंगे। शिक्षा प्रतियोगिता में आज आपका प्रदर्शन बेहतर होगा। आप आज जीवनसाथी के साथ आनंदपूर्ण समय बिता सकते हैं। आपको आज भौतिक सुख साधनों की भी प्राप्ति हो सकती है। आपके संपर्क का दायरा आज बढ सकता है। किसी पूर्व परिचित की मदद का भी आपको आज लाभ मिल सकता है। धर्म कर्म और आध्यात्मिक विषयों में भी आपकी आज रुचि रहेगी। किसी सामाजिक काम में भाग लेने का मौका मिल सकता है।

    यह भी पढ़ें :  राशिफल 6 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    ​कुंभ राशि

    कुंभ राशि के लिए आज शनिवार का दिन अत्यंत लाभदायक रहेगा। आपको घर के किसी बुजुर्ग व्यक्ति या महिला से कोई महत्वपूर्ण जान मिल सकता है जिससे आपको फायदा मिल सकता है। वैवाहिक जीवन में आपके आज प्रेम और आपसी सद्भाव बना रहेगा। आज आप भविष्य को ध्यान में रखते हुए कोई आर्थिक योजना बन सकता है। खान पान से संबंधित वस्तुओं के कारोबार से जुड़े लोगों की आज कमाई बढेगी। सुख साधनों की प्राप्ति होगी। छात्रों को आज किसी मित्र की मदद मिल सकती है। आपके लिए सलाह है कि दूसरों के मामलों से दूर रहें।

    ​मीन राशि

    राशि चक्र की अंतिम राशि मीन वालों के लिए आज मई का पहला शनिवार अत्यंत शुभ फलदायक रहेगा। आपको आज अपने लक्ष्य को पूरा कर पाने में सफलता मिलेगी। प्रेम संबंधों के मामले में आप भाग्यशाली रहेंगे, आपको आज प्रेमी के साथ वक्त बिताने का मौका मिलेगा। आपको आज संतान पक्ष से भी खुशी मिलेगी। वैसे आपको किसी ऐसी चीज पर खर्च करना पड़ सकता है जो आप नहीं करना चाहते। जो लोग नौकरी पर जा रहे हैं उनको आज साथी सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा और आप दोस्तों के साथ पार्टी का भी आनंद ले सकते हैं।

     

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Korba: राह चलती युवती से मारपीट कर उसका मोबाइल लूटकर फरार होने वाला आरोपी गिरफ्तार

    August 9, 2026

    पार्षद एवं दुर्ग संभाग प्रभारी नरेंद्र देवांगन के नेतृत्व में 10 अगस्त को निकलेगी भव्य कावड़ यात्रा

    August 9, 2026

    Katghora: कटघोरा में पहली बार मनोरोग एवं त्वचा रोग विशेषज्ञों की नि:शुल्क ओपीडी 11 अगस्त को

    August 9, 2026

    Korba: एनकेएच में 11 से 14 अगस्त तक नि:शुल्क डेंटल ओपीडी कैंप

    August 9, 2026

    मामा ने किया रिश्ते को कलंकित, नाबालिग भांजी को 4 साल तक बनाता रहा हवस का शिकार, मामला सामने आने के बाद आरोपी फरार

    August 9, 2026

    पू्र्व शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आखिरकार तोड़ी चुप्पी, जेन-Z के लिए कह डाली ये बात

    August 9, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,823 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,473 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,169 Views
    Don't Miss

    Korba: राह चलती युवती से मारपीट कर उसका मोबाइल लूटकर फरार होने वाला आरोपी गिरफ्तार

    August 9, 2026

    🚔 *सजग कोरबा – सतर्क कोरबा अभियान के तहत मोबाइल लूट का आरोपी गिरफ्तार* 🔹…

    पार्षद एवं दुर्ग संभाग प्रभारी नरेंद्र देवांगन के नेतृत्व में 10 अगस्त को निकलेगी भव्य कावड़ यात्रा

    August 9, 2026

    Katghora: कटघोरा में पहली बार मनोरोग एवं त्वचा रोग विशेषज्ञों की नि:शुल्क ओपीडी 11 अगस्त को

    August 9, 2026

    Korba: एनकेएच में 11 से 14 अगस्त तक नि:शुल्क डेंटल ओपीडी कैंप

    August 9, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.