Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    सुनालिया ओव्हरब्रिज से मुरारका पेट्रोल पंप तक दिनभर जाम, कोरबा में Odd-Even फार्मूला लागू करने की मांग

    October 12, 2026

    Korba: एसईसीएल गेवरा हाउस में गूंजे विरोध के नारे, चेयरमैन के घेराव के बीच भू-स्थापितों और श्रमिकों ने उठाई हक-अधिकार की आवाज

    October 12, 2026

    जन सेवा मानव सेवा : नवरात्रि के अवसर पर अधिवक्ता राजेन्द्र साहू ने किया 59 वीं बार रक्तदान

    October 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, October 12
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»राशिफल 28 अगस्त 2025: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन
    Featured

    राशिफल 28 अगस्त 2025: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    Deepak SahuBy Deepak SahuAugust 28, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Rashifal
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    आज का राशिफल: 28 अगस्त का राशिफल ज्योतिषीय गणना के अनुसार वृषभ, सिंह और मकर राशि के जातकों के लिए शुभ लाभदायक होगा। आज चंद्रमा का गोचर दिन रात स्वाति नक्षत्र से तुला राशि में होगा जो एक शुभ स्थिति है। इस पर कल चंद्रमा पर गुरु की पंचम दृष्टि का होना और शुक्र एवं चंद्रमा का राशि परिवर्तन योग का बनना अति उत्तम संयोग बना रहा है, ऐसे में आज का दिन सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा, जानने के लिए देखें आज का राशिफल।

    मेष राशि

    मेष राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आपके लिए आज का दिन धन वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको पारिवारिक मामलों में पूरी रुचि बनाए रखनी होगी, जीवनसाथी को आज आप आपसे मदद की अपेक्षा रहेगी। परिवार में किसी मेहमान के आगमन से खुशियां बढ़ेगी और परिवार के सदस्य व्यस्त नजर आएंगे। यदि आपका कोई वाद-विवाद आपको काफी समय से परेशान कर रहा था तो उससे आपको राहत मिलेगी। लव लाइफ में आज आपके प्रेम बना रहेगा। शिक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे।

    वृषभ राशि

    वृषभ राशि के स्वामी शुक्र की शुभ स्थिति से आज का दिन आपके लिए रचनात्मक और अनुकूल रहेगा। आप कोई चाहत आज पूरी हो सकती है। आपकी प्रतिष्ठा और सम्मान बढ़ने से आपको खुशी मिलेगी। आपके कार्य व्यवहार से जुड़े मामले आज सुलझ सकते हैं, लेकिन कोई भी चल अचल संपत्ति खरीदते समय आपको उसके सभी पहलुओं की जांच स्वतंत्र रूप से कर लेनी चाहिए, अन्यथा बाद मे परेशानी हो सकती है। जीवनसाथी की बातों पर अमल करना आज फायदा दिला सकता है।

    मिथुन राशि

    मिथुन राशि के लोगों के लिए आज गुरुवार का दिन लाभदायक और अनुकूल रहने वाला है। आप अपने जीवनसाथी को शॉपिंग पर ले जा सकते हैं, जिससे आपका धन खर्च बढ़ेगा लेकिन आपके बीच तालमेल और प्रेम भी बढेगा। आप अपने करीबियों का विश्वास जीतने में सफल रहेंगे। किसी सगे संबंधी से मिलने का मौका मिलेगा। आपको किसी की सुनी-सुनाई बातों पर भरोसा करने से बचना होगा, अन्यथा आपका किसी से झगड़ा हो सकता है। आपकी कार्ययोजनाओं में आज गति आएगी।

    यह भी पढ़ें :  PM Kisan योजना के नाम पर ठगी! SMS में आए लिंक पर क्लिक करते ही महिला के खाते से उड़े डेढ़ लाख

    कर्क राशि

    कर्क राशि के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आर्थिक मामलों में आपको सावधान रहना होगा, जोखिम वाले काम से बचें तो बेहतर होगा। पढने लिखने में आज आपकी रुचि रहेगी। सुख साधनों की चाहत आज बढेगी जिससे आपका धन आज खर्च हो सकता है। बिजनेस में आज दिन उलझन भरा रहेगा। कुछ तकनीकी समस्या आ सकती है। अगर आप प्रॉपर्टी संबंधी कोई काम करने जा रहे हैं तो डील करते समय सभी बातों पर गौर कर लें नहीं तो बाद में परेशानी होगी। सेहत के ध्यान रखें।

    सिंह राशि

    सिंह राशि के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। प्रभाव और सम्मान में भी आज वृद्धि होगी। लेकिन भावुकता पर आपको आज कंट्रोल करना होगा। सितारे कहते हैं कि आज आपको एक से अधिक स्रोतों से धन लाभ मिल सकता है। आप आज बिजनेस में बेहतर डील प्राप्त कर पाएंगे। वाहन और सुख साधनों की प्राप्ति होगी लेकिन इन पर आपको धन भी खर्च करना होगा। सरकारी क्षेत्र से भी आज आपको फायदा मिल सकता है। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी की बातों की अनदेखी करने से बचना होगा।

    कन्या राशि

    कन्या राशि के लोगों के लिए आज का दिन सामान्य रूप से अच्छा रहेगा। लेकिन व्यापारिक मामलों में आपको किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा नहीं करना चाहिए। आपके रुके हुए काम आज पूर्ण होंगे लेकिन आपको आज अपनी सेहत का भी ध्यान रखना होगा। किसी करीबी संबंधी से आपको आज पूरा सहयोग मिलेगा। बिजनेस में आज आपकी कमाई में वृद्धि होगी। यदि आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया था तो वह आपको वापस भी मिल सकता है। आज आप परिवार के सदस्यों के साथ मनोरंजक समय बिता पाएंगे। किसी शुभ मांगलिक कार्यक्रम में भाग लेने का संयोग बन सकता है।

    यह भी पढ़ें :  Rajkot: बुजुर्ग महिला डॉक्टर को 'डिजिटल अरेस्ट' कर 58.5 लाख रुपए कराए ट्रांसफर, दो आरोपी गिरफ्तार

    तुला राशि

    aतुला राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिलाजुल रहने वाला है। आपके सितारे बताते हें कि आज आप आज अतिउत्साहित होकर कोई भी काम करने से बचें नहीं तो आपको आज परेशानी हो सकती है। बिजनेस में किसी से पैसा उधार लेने की सोच रहे हैं तो बिल्कुल भी न लें, नहीं तो इसमें आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। नौकरीपेशा जातकों को आज अपना काम पूरे ध्यान से करना होगा नहीं तो आपको परेशानी हो सकती है। आज लंबे समय बाद किसी पुराने मित्र से आपकी मुलाकात होगी। आपको आज सुख साधन और वाहन का सुख मिल सकता है।

    वृश्चिक राशि

    वृश्चिक राशि के लिए आज सितारे बताते हे कि, आज के दिन आपकी कोई बड़ी चाहत पूरी होगी। मित्रों के साथ संबंधों में घनिष्ठता बढ़ेगी। पारिवारिक संबंधों में आज मधुरता बनी रहेगी। आपको रुचिकर भोजन भी आज मिलने वाला है। सितारे कहते हैं कि साहसिक निर्णय का आपको आज फायद मिलेगा। आप अपने माता-पिता के साथ किसी पारिवारिक विषय को लेकर चर्चा सलाह कर सकते हैं जिससे समस्या का हल निकलकर आएगा। साथ ही अगर आप कार्यस्थल पर किसी बात को लेकर तनाव महसूस कर रहे थे तो वह भी दूर हो जाएगा।

    धनु राशि

    धनु राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। कार्यक्षेत्र में आज आपके ऊपर काम का दबाव रहेगा। लेकिन आपको धैर्य से काम को पूरा करना होगा। सितारे कहते हैं कि जोखिम भरे काम में हाथ आजमाने से बचना चाहिए, अन्यथा परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी करने वाले लोगों को आज अधिकारी वर्ग से प्रोत्साहन और सहयोग मिलेगा। कार्यस्थल पर कुछ लोग आपको नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर सकते हैं, इनसे आपको आज सावधान रहना होगा। सेहत के मामले में आपको अपना ध्यान रखना चाहिए।

    मकर राशि

    मकर राशि के लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ और लाभदायक होगा। आज आपको मित्रों और सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा। परिवार में किसी प्रकार का कोई वाद विवाद चल रहा है तो उसका समाधान हो सकता है। आर्थिक लेन-देन के मामलों में आपको सावधान रहना होगा। कानूनी मामलों से जुड़ा आपका कोई खास काम पूरा हो सकता है, जिससे आपको खुशी मिलेगी और आप दोस्तों के साथ मनोरंजक कार्यक्रम में भी हिस्सा ले सकते हैं। आपके अंदर आपसी सहयोग की भावना रहेगी। छात्र आज शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कर पाएंगे। आर्थिक मामलों में भी आज का दिन आपके पक्ष में रहेगा। आपको आज कोई बड़ी सफलता मिल सकती है।

    यह भी पढ़ें :  सुनालिया ओव्हरब्रिज से मुरारका पेट्रोल पंप तक दिनभर जाम, कोरबा में Odd-Even फार्मूला लागू करने की मांग

    कुंभ राशि

    कुंभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन सामान्य रूप से अच्छा रहेगा। सांसारिक सुख साधनों में आज वृद्धि होगी। आपके लिए बेहतर होगा कि आप अपने कार्यक्षेत्र में आज तालमेल बनाए रखें इससे आपका काम आज प्रगति की ओर बढेगा। आपको कुछ नए और बड़े अवसर प्राप्त होंगे। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अपने मित्र से कोई अच्छा जानकारी या सहयोग प्राप्त हो सकता है। वैवाहिक जीवन में आपके प्रेम और तालमेल बना रहेगा। परिवार के किसी सदस्य की मदद के लिए आपको आज आगे आना होगा।

    मीन राशि

    मीन राशि के लोगो का दिन आज व्यवस्तता में बीतेने वाला है। आपके ऊपर आज कुछ नए काम की जिम्मेदारी आ सकती है जिससे आपकी चिंताओं में आज वृद्धि हो सकती है। वैसे अच्छी बात है कि आपको सहकर्मियों से सहयोग मिलैग। सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में आज आपका प्रभाव और सम्मान बढेगा। राजनीतिक क्षेत्र मे काम करने वाले जातकों को आज जनसमर्थन और सहयोग मिलेगा। सरकारी क्षेत्र के काम आपके बन जाएंगे और इसमें आपको किस अनुभवी व्यक्ति का सहयोग भी मिलेगी। आपके सितारे कहते हैं कि आज स्वास्थ्य संबंधी कारणो पर भी आपको धन खर्च करना होगा।

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    सुनालिया ओव्हरब्रिज से मुरारका पेट्रोल पंप तक दिनभर जाम, कोरबा में Odd-Even फार्मूला लागू करने की मांग

    October 12, 2026

    Korba: एसईसीएल गेवरा हाउस में गूंजे विरोध के नारे, चेयरमैन के घेराव के बीच भू-स्थापितों और श्रमिकों ने उठाई हक-अधिकार की आवाज

    October 12, 2026

    जन सेवा मानव सेवा : नवरात्रि के अवसर पर अधिवक्ता राजेन्द्र साहू ने किया 59 वीं बार रक्तदान

    October 11, 2026

    राशिफल 11 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 11, 2026

    New Delhi: कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर जंतर-मंतर मार्च, दिल्ली-पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा दीपके-सौरव दास की हिरासत का मामला

    October 11, 2026

    पति और तीन बच्चों को छोड़कर प्रेमी के पास गई महिला का खौफनाक अंत…जिसके लिए सबकुछ छोड़ा उसी ने मौत के घाट उतारा

    October 11, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,013 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,543 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,408 Views
    Don't Miss

    सुनालिया ओव्हरब्रिज से मुरारका पेट्रोल पंप तक दिनभर जाम, कोरबा में Odd-Even फार्मूला लागू करने की मांग

    October 12, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: शहर में लगातार बढ़ती यातायात समस्या और दिनभर लगने वाले जाम को…

    Korba: एसईसीएल गेवरा हाउस में गूंजे विरोध के नारे, चेयरमैन के घेराव के बीच भू-स्थापितों और श्रमिकों ने उठाई हक-अधिकार की आवाज

    October 12, 2026

    जन सेवा मानव सेवा : नवरात्रि के अवसर पर अधिवक्ता राजेन्द्र साहू ने किया 59 वीं बार रक्तदान

    October 11, 2026

    राशिफल 11 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 11, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.