Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    जन सेवा मानव सेवा : नवरात्रि के अवसर पर अधिवक्ता राजेन्द्र साहू ने किया 59 वीं बार रक्तदान

    October 11, 2026

    राशिफल 11 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 11, 2026

    New Delhi: कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर जंतर-मंतर मार्च, दिल्ली-पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा दीपके-सौरव दास की हिरासत का मामला

    October 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, October 12
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»राशिफल 26 नवंबर 2025 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन
    Featured

    राशिफल 26 नवंबर 2025 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    Deepak SahuBy Deepak SahuNovember 26, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Rashifal
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    आज का राशिफल:   आज 26 नवंबर दिन बुधवार है और आज पंचांग गणना ग्रहों की स्थिति में बड़े बदलाव का संकेत दे रही है। आज चंद्रमा का गोचर दिन रात श्रवण नक्षत्र से मकर राशि में होगा। जबकि आज शुक्र का गोचर वृश्चिक राशि में विशाखा नक्षत्र के चतुर्थ चरण से होने जा रहा है। और ऐसे में कल शुक्र, मंगल और सूर्य के बीच त्रिग्रह योग बनेगा। साथ ही आज शुक्र और सूर्य की भी युति होने से शुक्रादित्य योग का संयोग बनेगा। ऐसे में आज का दिन मिथुन, सिंह और वृश्चिक राशि के जातकों के लिए विशेष रूप से लाभदायक रहेगा। तो आइए जानते हैं आज का राशिफल विस्तार पूर्वक।

    मेष राशि

    मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन कुल मिलाकर पक्ष में रहेगा। परिश्रम के अनुसार आपको सफलता मिल जाएगी। आपको आज दूसरों पर अधिक निर्भर होने से बचना चाहिए। महत्वपूर्ण काम स्वयं अपने हाथ में रखना चाहिए। आर्थिक मामलों में दिन आज सामान्य रूप से अच्छा रहेगा। नौकरी मे आपका प्रभाव और सम्मान बढेगा। सरकारी काम में अधिक प्रयास करने होंगे। बच्चों की सेहत और जरूरतों पर आपको आज धन खर्च करना होगा। वैसै आज सुख सुविधाओं को पाने का भी संयोग बन सकता है। नकारात्मक विचारों को मन में लाने से बचना होगा।

    वृषभ राशि

    वृषभ राशि के लिए आज ग्रहों का गोचर शुभ संयोग बना रहा है। आपको आज दिन को दूसरे भाग में करियर कारोबार में लाभ का मौका मिलेगा। भाग्य भी आज आप पर मेहरबान होता दिखेगा। कोई काम जो आपका काफी समय से अटका हुआ है वह पूरा हो सकता है। लव लाइफ के साथ ही साथ फैमिली लाइफ के मामले में भी आज का दिन अच्छा रहेगा। नौकरी में दिन अनुकूल बीतेगा। आपको आज अतिउत्साह में जोखिम लेने से बचना होगा।

    मिथुन राशि

    आज का दिन मिथुन राशि के जातकों के लिए अच्छा है। आपकी बुद्धि आज अच्छी चलेगी। आप आज सही समय पर सटीक निर्णय लेकर लाभ प्राप्त कर पाएंगे। कार्यक्षेत्र में आप अपने अनुभव के बल पर लाभ के अवसर प्राप्त कर पाएंगे। आपको आज आयात निर्यात के काम में लाभ मिलेगा। शिक्षा और शिक्षण संबंधी काम में आप आज सफलता पाएंगे। बैंक से लोन लेने के लिए प्रयास कर रहे हैं तो आपको कामयाबी मिल सकती है। नौकरी में आज का दिन आपका अनुकूल बीतेगा। साथी सहकर्मियों से आप सहयोग प्राप्त कर पाएंगे।

    यह भी पढ़ें :  Korba: गांधी जयंती पर सतरेंगा पर्यटन स्थल में स्वच्छता अभियान, पौधे भी रोपे गए

    कर्क राशि

    कर्क राशि के लोगों के लिए आज का दिन सामान्य रूप से अच्छा है। गुरु के राशि में विराजमान होने से आपका मन धर्म अध्यात्म की ओर जाएगा। आपको आज परिवार से सहयोग भी प्राप्त होगा। आर्थिक मामलों मे आज का दिन अनुकूल रहेगा। आप दीर्घकाल के लिए धन का निवेश करें तो आपको भविष्य में लाभ मिल सकता है। घर परिवार में आपको आज जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। आपकी कोई बड़ी इच्छा भी आज पूर्ण हो सकती है। आपके सितारे बताते हैं कि आप आज मनपसंद भोजन का आनंद ले पाएंगे। दिन के दूसरे भाग में अचानक धन प्राप्त हो सकता है।​

    सिंह राशि

    सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। आपकी राशि से आज शुक्र का चतुर्थ भाव में गोचर करना सुख साधनों में वृद्धि करने वाला रहेगा। आप कमाई बढाने के लिए कोई नियम से हटकर रास्ता अपना सकते हैं। आपको आज पारिवारिक धन संपत्ति संबंधी विवाद में उलझने से बचना चाहिए क्योंकि इससे आपके रिश्ते प्रभावित हो सकते हैं। आपको विपरीतलिंगी सहकर्मियों और रिश्तेदारों से सहयोग प्राप्त होगा, तालमेल बनाए रखें। संतान संबंधी किसी बात को लेकर आज आपकी चिंता बनी रहेगी। लव लाइफ में आनंद पाएंगे।

    कन्या राशि

    कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा आपको किसी सगे संबंधी से सहयोग प्राप्त होगा। आपकी सफलता से आपके विरोधी आज मन ही मन ईर्ष्या कर सकते हें इसलिए आपको विरोधियो से आज सतर्क रहना चाहिए। फैमिली बिजनेस में आज आपको लाभ मिलने का संयोग बना हुआ है। आपको आज कुछ नई तकनीक को जानने और सीखने का मौका मिलेगा। कोई चली आ रही परेशानी का अंत होगा। वरिष्ठजनों से आपको सम्मान और सहयोग मिलेगा। दोपहर के बाद का समय आपके लिए अधिक अनुकूल है इसलिए कोई भी महत्वपूर्ण काम दिन के दूसरे भाग में करना बेहतर होगा। बिजनेस मे भी आज तेजी का संयोग बनेगा।

    यह भी पढ़ें :  Korba: सर्व पंजाबी महिला संस्था छत्तीगढ़ की टीम घोषित

    तुला राशि

    तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आपको आज अतिउत्साह में आकर कोई भी काम करने से बचना होगा। लोग आपकी भावुकता का लाभ उठाने का प्रयास कर सकते हैं। बिजनेस में आर्थिक लेन देन मे आपको सतर्क रहने की जरूरत है। फैमिली लाइफ में आज जीवनसाथी की सेहत को लेकर आपको चिंता हो सकती है। कोई काम आपका आज अटक सकता है जिससे आपको मानसिक परेशानी होने की आशंका है। आपके सितारे बताते हैं कि आपको आज कार्यक्षेत्र में कुछ नई चुनौतियों का भी सामना करना पड़ सकता है, लेकिन सहकर्मियों के सहयोग से थोड़ी परेशानी के साथ आपका काम बन सकता है।

    वृश्चिक राशि

    वृश्चिक राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको आज अपने काम में भाग्य का साथ मिलेगा। कोई काम जो आपका काफी समय से फंसा हुआ आज पूरा हो सकता है। आर्थिक मामलों में भी आज आपका दिन शुभ रहेगा। आपको किसी अप्रत्याशित स्रोत से धन का लाभ मिल सकता है। लेकिन आपको आज आज गलत तरीके से कुछ भी काम करने से बचना होगा नहीं तो लेने के देने पड़ सकते हैं। दिन का दूसरा भाग आपकी लव लाइफ और फैमिली लाइफ के लिए अच्छा रहेगा। आज आप पिता और वरिष्ठ लोगों से सहयोग भी प्राप्त कर पाएंगे।

    धनु राशि

    धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रूप से शुभ रहेगा। आज आपका काम सुचारू रूप से चलेगा। सामाजिक क्षेत्र में भी आपको आज अपने संपर्क का लाभ मिलेगा। नौकरी में आज आपको अधिकारी वर्ग से सपोर्ट मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आज आपको भाग्य उन्नति का भी मौका दिला सकता है। पारिवारिक जीवन आपका सामान्य रूप से अच्छा है। पिता और बड़े भाई से आपको सहयोग मिल सकता है। कानूनी विवाद कुछ चल रहा है तो आज आपको बड़ी राहत मिल सकती है। आज आपको पूर्व में किए गए काम और निवेश का भी फायदा मिलेगा।।

    यह भी पढ़ें :  पति और तीन बच्चों को छोड़कर प्रेमी के पास गई महिला का खौफनाक अंत...जिसके लिए सबकुछ छोड़ा उसी ने मौत के घाट उतारा

    मकर राशि

    मकर राशि के लिए आज का दिन कुल मिलाकर अच्छा कहा जा सकता है। आपकी राशि में स्थित चंद्रमा पर गुरु की दृष्टि होने से आपको भाग्य का भी पूरा साथ प्राप्त होगा। आपको आज आर्थिक मामलों भी अपने प्रयास का फायदा मिल सकता है। वकालत, शिक्षा और प्रबंधन के काम में आज आपको सफलता मिलने का योग बना है। घर परिवार में आज का दिन सुखद रहेगा। जीवनसाथी के साथ ही साथ संतान की ओर से भी आपको आज सुख सहयोग मिल पाएगा। परिवार के सहयोग से आपकी चिंता का भी समाधान होगा।

    कुंभ राशि

    कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन खर्चीला रह सकता है। आपके मन में धर्म कर्म के प्रति रुचि रहेगी। किसी जरूरतमंद की आप मदद भी कर सकते हैं जिससे आपको मानसिक संतोष और पुण्य लाभ प्राप्त होगा। नौकरी कारोबार आज आपका अच्छा चलेगा। ससुराल पक्ष के संबंधियों से आपको आज व्यावहारिक रहना चाहिए। नौकरी में आज आपको कुछ उलझन और तनाव का सामना करना पड़ सकता है। काम में सतर्कता बरतें नहीं तो अधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। कोई योजना आज टल सकती है।

    मीन राशि

    मीन राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको आज सेहत के प्रति ध्यान रखने की जरूरत है। कार्य करने का उत्साह कम रहेगा, खराब स्वास्थ्य भी आलस्य बढ़ाएगा। लेकिन काम का दबाव रहने से न चाहते हुए भी आपको काम करना होगा। सितारे कहते हैं कि आज आप कार्यक्षेत्र में संयम से काम ले नहीं तो किसी से कहासुनी हो सकती है। आर्थिक मामलों में दिन खर्चीला रहेगा, सलाह है कि लालच में कोई भी गलत तरीका अपनाने से बचें। नौकरी में बदलाव का विचार मन में आ रहा है तो अभी धैर्य रखें, साढ़ेसाती चल रही है उतावलेपन से बचें।

     

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    जन सेवा मानव सेवा : नवरात्रि के अवसर पर अधिवक्ता राजेन्द्र साहू ने किया 59 वीं बार रक्तदान

    October 11, 2026

    राशिफल 11 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 11, 2026

    New Delhi: कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर जंतर-मंतर मार्च, दिल्ली-पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा दीपके-सौरव दास की हिरासत का मामला

    October 11, 2026

    पति और तीन बच्चों को छोड़कर प्रेमी के पास गई महिला का खौफनाक अंत…जिसके लिए सबकुछ छोड़ा उसी ने मौत के घाट उतारा

    October 11, 2026

    एसईसीएल गेवरा हाउस में गूंजे विरोध के नारे, चेयरमैन के घेराव के बीच भू-स्थापितों और श्रमिकों ने उठाई हक-अधिकार की आवाज

    October 11, 2026

    Korba: भारी वाहनों पर प्रतिबंध का आदेश कागजों तक सीमित, सड़कों पर धड़ल्ले से दौड़ रहे वाहन

    October 11, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,013 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,543 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,408 Views
    Don't Miss

    जन सेवा मानव सेवा : नवरात्रि के अवसर पर अधिवक्ता राजेन्द्र साहू ने किया 59 वीं बार रक्तदान

    October 11, 2026

    ● शिक्षा डिप्लोमा प्राइवेट इन्वेस्टिगेशन, एक्सपोर्ट मैनेजमेंट, पत्रकारिता ● 1 राष्ट्रीय स्तर = समाज रत्न=…

    राशिफल 11 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 11, 2026

    New Delhi: कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर जंतर-मंतर मार्च, दिल्ली-पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा दीपके-सौरव दास की हिरासत का मामला

    October 11, 2026

    पति और तीन बच्चों को छोड़कर प्रेमी के पास गई महिला का खौफनाक अंत…जिसके लिए सबकुछ छोड़ा उसी ने मौत के घाट उतारा

    October 11, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.