Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    प्रोजेक्ट दिशा के तहत शासकीय विद्यालयों के मेधावी विद्यार्थियों को मिलेगी निःशुल्क आवासीय जेईई एवं नीट कोचिंग

    September 8, 2026

    Bareli: ससुराल में नवविवाहिता की फांसी के फंदे से लटकी मिली लाश, मायके पक्ष में मची चीख पुकार, पति और ससुर समेत 5 के खिलाफ FIR दर्ज

    September 8, 2026

    Korba: छात्राओं की शिकायत की जांच के बाद अधीक्षिका शारदा नेताम निलंबित, छात्रावास में अनुचित व्यवहार का लगा था आरोप

    September 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, September 8
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»राशिफल 23 जनवरी 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन
    Featured

    राशिफल 23 जनवरी 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    Deepak SahuBy Deepak SahuJanuary 23, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Rashifal
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    आज का राशिफल : 23 जनवरी का राशिफल ज्योतिषीय गणना के अनुसार मेष, वृषभ और कर्क समेत कई राशियों के लिए शुभ लाभदायक रहेगा। दरअसल आज चंद्रमा का गोचर दिन रात मीन राशि में होगा जिसके स्वामी गुरु के साथ चंद्रमा का केंद्र योग बनेगा। साथ ही आज मीन राशि में चंद्रमा और शनि के बीच युति संबंध बनेगा। ऐसे में आज का दिन सिंह राशि के जातकों के लिए खर्चाला रह सकता है। जबकि आज कई राशियों को शुभ योग का फायदा भी मिलता दिख रहा है। ऐसे में आज का दिन मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा, आइए विस्तार पूर्वक जानते हैं ।

    मेष राशि

    मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर और कामकाज के लिहाज से लाभदायक रहेगा। आपके कार्यक्षेत्र का आज विस्तार होगा, नौकरी में आज कुछ नए अवसर प्राप्त होगं जो आपको भविष्य में लाभ दिला सकते हैं। बिजनेस में आज आपको कोई बड़ी डील मिल सकती है। आज आज नौकरी में अधिकारियों और सहकर्मियों से सहयोग प्राप्त कर पाएंगे। जो लोग बैंक से लोन लेने के लिए प्रयास कर रहे हैं आज उनको कामयाबी मिल सकती है। आप आज परिवार के साथ मनोरंजक समय बिता पाएंगे। पिता के साथ आपका मधुर संबंध बना रहेगा। आप किसी धार्मिक और सामाजिक काम मे सहभागी बन सकते हैं। जीवनसाथी की भावनाओं की अनदेखी करने से बचें नहीं नहीं तो किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। सेहत के मामले में आप आज अपना ध्यान रखें, बीपी की समस्या है तो दवाई और खानपान का ध्यान रखें।

    वृषभ राशि

    वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन घर परिवार के मामले में सुखद रहेगा। आपको आज माता पिता की ओर से स्नेह और सहयोग मिलेगा। वैवाहिक जीवन भी आज आपका सुखद और अनुकूल रहेगा। आप आज जीवनसाथी के साथ रोमांटिक समय बिता सकते हैं। घर में आपके आज धर्म कर्म का माहौल रहेगा। बच्चों के साथ आपका समय आज मनोरंजक बीतेगा। वहीं आज कामकाज के मामले में भी दिन आपके पक्ष में रहेगा। आपकी राशि आज ग्यारहवें भाव में चंद्रमा का गोचर होने जा रहा है जो आपके लाभ में वृद्धि करने वाला है। आपको करियर में प्रगति का मौका मिलेगा। किसी साथी सहकर्मी की मदद से आपका कोई जरूरी काम पूरा हो हो पाएंगा।। सेहत के मामले में आज आपको ध्यान रखना चाहिए आपको आज जोड़ों और हड्डियों से संबंधित समस्या होने की आशंका रहेगी।, पैरों में आज दर्द महसूस कर सकते हैं।

    मिथुन राशि

    मिथुन राशि के जातकों के लिए आज शुक्रवार का दिन कई मामलों में अच्छा रहेगा। काम के दबाव के बीच आज आप परिवार को भी समय दे पाएंगे। वैसे आज आपकी दोहरी जिम्मेदारी बनी रहेगी। दिन के आरंभ से ही आपको अपना काम निपटाने पर ध्यान देना होगा, दिन के दूसरे भाग में कुछ अचानक आने वाले काम आपको मानसिक तनाव दे सकते हें। आर्थिक मामलों में दिन कुछ खर्चीला रहेगा। वैसे आज शुभ कार्यों पर भी आपको धन खर्च करने का मौका मिलेगा जिससे आपको खुशी भी मिलेगा। शाम का समय आपका आज मनोरंजक बीतेगा। आप परिवार के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम और पार्टी का आनंद ले सकेंगेो। पिता और पैतृक पक्ष से आपको आज फायदा हो सकता है। ससुराल पक्ष के संबंधियों से आपको अपेक्षित लाभ और सहयोग मिलने का संयोग बनेगा। सेहत का ध्यान रखिए, वायु विकार और पीठ गर्दन में दर्द की समस्या हो सकती है।

    यह भी पढ़ें :  Sakti: कानून की जानकारी से सशक्त होंगी बेटियां, पोता में लगा विधिक जागरूकता शिविर

    कर्क राशि

    कर्क राशि के लिए आज शुक्रवार का दिन शुभ लाभदायक रहेगा। आज राशि स्वामी चंद्रमा भाग्य भाव में संचार करेंगे और गजकेसरी योग बनाएंगे जिससे कल कर्क राशि जातकों की रुचि धर्म अध्यात्म के साथ शिक्षा एवं प्रबंधन की ओर भी रहेगा। कर्क राशि के जातक कल सामाजिक क्षेत्र में लाभ और सम्मान पाएंगे। नौकरी में भी कल का दिन कर्क राशि के जातकों के लिए अनुकूल रहेगा। आपको कल साथी सहकर्मियों से पूरा सहयोग मिलेगा। आपकी कोई बड़ी चाहत भी कल पूरी होगी। आप कोई नया काम भी कल शुरू कर पाएंगे। वाहन और सुख साधनों के मिलने का भी संयोग बना हुआ है। पारिवारिक जीवन में प्रेम और आपसी सद्भाव बना रहैगा। किसी सगे संबंधी और मित्र से मिलना हो सकता है। आपकी सेहत आज सामान्य रूप से अच्छी रहेगी लेकिन जिन लोगों को पहले से कुछ समस्या है उनकी परेशानी आज बढ सकती है। घुटनों से जुड़ी समस्या जिन लोगो को है उनकी परेशानी आज बढ़ने की आशंका है।

    सिंह राशि

    सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आपको आज उलझन और मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। आपके कार्यक्षेत्र में आज कुछ नई चुनौती आ सकती है। दिन के दूसरे भाग में कुछ नया काम आपके ऊपर आने से भी आप परेशानी महसूस करेंगो। किसी वजह से आपको अपनी योजनाओं में बदलाव करना पड़ सकता है। आर्थिक मामलों में आज आपको अनचाहे खर्च का सामना करना होगा। वाहन पर भी आज व्यय का योग बना है। किसी सगे संबंधी की आज आपको मदद करनी पड़ सकता है। वैवाहिक जीवन में आज प्रेम बना रहेगा लेकिन किसी पारिवारिक समस्या की वजह से मन आपका परेशान हो सकता है। आपके लिए सलाह है कि आज किसी की गारंटी न लें और किसी से कोई वादा न करें नहीं तो बाद में परेशानी होगी। सेहत के प्रति भी आपको आज सतर्क रहना होगा। सिरदर्द और नस नाड़ी से संबंधित कुछ समस्या हो सकती है।

    कन्या राशि

    कन्या राशि के जातकों के लिए आज शुक्रवार का दिन भाग्यशाली रहेगा। चंद्रमा का गोचर आज राशि से सप्तम भाव में होगा। ऐसे में आपको आज दूरगामी सोच का लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपको मान सम्मान मिलेगा लेकिन विरोधियों से सतर्क भी रहना होगा। मानसिक विचलन की वजह से आज छात्रों का मन पढ़ाई मे कम लगेगा। आप आज बिजनेस में आर्थिक लाभ प्राप्त कर सकते हैं। प्रबंधन क्षमता का आपको आज लाभ मिलेगा। दीर्घकालीन निवेश का भी आज आपको फायदा मिल सकता है। आप आज किसी सगे संबंधी से भी मिल सकते हैं। भाई बहनों से आपको आज सहयोग मिलेगा। आप धर्म कर्म के काम में आज रुचि लेंगे। वैवाहिक जीवन मे आपके आज प्रेम और तालमेल बना रहेगा। लव लाइफ के मामले में भी आज का दिन अनुकूल रहेगा। प्रेमी के साथ कहीं घूमने का प्लान कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें :  Korba: छात्राओं की शिकायत की जांच के बाद अधीक्षिका शारदा नेताम निलंबित, छात्रावास में अनुचित व्यवहार का लगा था आरोप

    तुला राशि

    तुला राशि के लिए आज का दिन मानसिक तनाव और उलझन वाला रह सकता है। दरअसल आज चंद्रमा का गोचर आपकी राशि राशि छठे भाव में होने जा रहा है। और चंद्रमा के साथ आज शनि भी मौजूद रहेगे। ऐसे में आज का दिन आपको आर्थिक मामलों में भी उलझा सकता है। आपके लिए सलाह है कि धन के मामले मं आप किसी पर भी अधिक विश्वास न करें नहीं तो आपको नुकसान हो सकता है। नौकरी में आज का दिन आपका सामान्य बीतेगा,वैसे आपको किसी साथी सहकर्मी से आज विवादों में उलझने से बचना चाहिए, अपने काम से काम रखना ही आज आपके हित में होगा। वैसे शाम का समय आज आपका मनोरंजक बीतेगा, किसी सगे संबंधी से मिलने का संयोग बन सकता है। लव लाइफ के मामले में आज दिन रोमांटिक रहेगी। प्रेमी के साथ आज आप सुखद समय बिता पाएंगे। सेहत के मामले में आज आपको अपना विशेष रूप से ध्यान रखना चाहिए। आपकी कोई दबी हुई समस्या उभर सकती है। खानपान में संयम बरतना आज जरूरी होगा।

    वृश्चिक राशि

    वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर और कमाई के मामले में अच्छा रहेगा। आज आपकी राशि से पंचम भाव में चंद्रमा का गोचर करना आपके लिए शुभ रहेगा। आपको भाग्य का साथ सहयोग मिलेगा। आप आज कुछ नया काम शुरू कर सकते है। नौकरी में आपका प्रभाव बढ़ेगा, आपको कुछ नए मौके मिल सकते हैं। जो जातक वाहन खरीदने के लिए प्रयासरत हैं उनको आज कामयाबी मिल सकती है। आपके घर में आज सुख साधनों का आगमन होगा। परिवार में आज उत्साह और आनंद बना रहेगा। जीवनसाथी से आज सपोर्ट और सहयोग मिलेगा। लव लाइफ के मामले में भी आज का दिन सुखद रहेगा। विवाह योग्य जातकों की बात आगे बढ सकती है। संतान की ओर से मन आपका प्रसन्न होगा, बच्चों के साथ मनोरंजक समय बिता पाएंगे। सेहत के मामले में दिन अच्छा है लेकिन स्वाद के चक्कर में पेट की अनदेखी से बचें अन्यथा अपच की समस्या हो सकती है।

    धनु राशि

    धनु राशि के लोगों के लिए आज का दिन ज्ञान और प्रसिद्धि की वृद्धि करने वाला रहेगा। आपको आज कुछ नया करने और सीखने का मौका मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आज आपकी जिम्मेदारियों में वृद्धि होगी। आप कुछ नया काम भी आज शुरू कर सकते हें। आपके सितारे बताते हें कि, राशि से चतुर्थ भाव में चंद्रमा का गोचर होने से आज आपको सुख साधनों की प्राप्ति होगी। आपके कार्यक्षेत्र में आज कुछ सकारात्मक बदलाव हो सकता है। आप बिजनेस में आज लाभ प्राप्त कर पाएंगे। सरकारी क्षेत्र के काम में आज आपको सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन में आज आपको माता और माता पक्ष से लाभ और सहयोग मिलेगा। आप धार्मिक कार्यों में आज रुचि लेंगे। आपके हाथों आज कुछ पुण्य कार्य भी हो सकता है। सेहत भी आज आपकी अच्छी रहेगी। लेकिन एहतियात के तौर पर आपको ठंडी चीजों के प्रयोग से परहेज करना चाहिए।

    मकर राशि

    मकर राशि के जातकों के लिए आज शुक्रवार का दिन शुभ लाभदायक रहेगा। आपको आज साहस और कार्यकुशलता का लाभ मिलेगा। आपके सितारे बताते हैं कि आज आप कोई बड़ा और साहसिक फैसला भी ले सकते हें जो आपके लिए भविष्य में लाभदायक परिणाम ला सकता है। आपको कार्यक्षेत्र में आज विपरीत लिंगी साथी सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। आपके सितारे बताते हें कि आज आपको उपहार और अप्रत्याशित लाभ मिलने का भी योग बना हुआ है। अगर आप किसी मित्र से सहयोग मांगेंगे तो वह आसानी से मिल जाएगा। पारिवारिक रिश्तो में आज प्रेम और सहयोग बना रहेगा। वैवाहिक जीवन आज आपको जीवनसाथी की मदद से किसी परेशानी और समस्या को सुलझाने में मदद मिलेगी। आपके घर आज किसी मित्र या सगे संबंधी का आगमन भी हो सकता है जिससे चहल पहल बनी रहेगी। सेहत के मामले में आज आपको बहुत चिंतित होने के जरूरत नहीं है। संतुलित खानपान और आराम का ध्यान रखें, देर तक जागने से अपच संबंधी समस्या आज हो सकती है।​

    यह भी पढ़ें :  Sakti: बंधन बैंक के लोन खाते की राशि जमा नहीं कर धोखाधड़ी एवं गबन करने के मामले में फरार आरोपी कमलेश सिंह गिरफ्तार

    कुंभ राशि

    कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर और कमाई के मामले में अनुकूल रहेगा। आज कुंभ राशि के छात्र भी शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। नौकरी में आपका दिन आज अनुकूल बीतेगा। आपको अधिकारी वर्ग के सहयोग से करियर में आगे बढने का मौका मिलेगा। राजनीतिक संपर्क कूटनीति से भी आपको आज फायदा मिल सकता है। आपके लिए आज सितारे बताते हैं कि आप आज प्रॉपर्टी और गृहनिर्माण संबंधी वस्तुओं के कारोबार में विशेष रूप से लाभ पाएंगे। आपका कोई अटका हुआ महत्वपूर्ण काम आज पूरा हो सकता है। पारिवारिक रिश्तों मे आज आपको संयम से काम लेना होगा, सोच समझकर बोलें नहीं तो लोग आपकी बातों का गलत मतलब निकाल सकते हैं जिसका असर रिश्तों पर भी दिखेगा। भाई बहनों से आपको आज सहयोग मिल सकता है। वैवाहिक जीवन में प्रेम और सहयोग बना रहेगा। सेहत के प्रति आपको सजग रहने की जरूरत है। असावधानी से चोट लग सकती है। बाहरी खान-पान से आज आपको परहेज रखना चाहिए।

    मीन राशि

    मीन राशि के लोगों के लिए आज शुक्रवार दिन मिलाजुला रहेगा। आज आपकी राशि में चंद्रमा का आगमन होने शनि शशि योग बना है। ऐसे में आज आपको अपने कार्यक्षेत्र में सतर्कता बरतने की जरूरत है क्योंकि कुछ विरोधी आपकी पीठ पीछे शिकायत कर सकते हैं और आपकी चुगली कर सकते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में आज आपकी रुचि बढ़ेगी और गूढ विद्याओं को सीखने का प्रयास करेंगे। चिकित्सा और रसायन के काम से जुड़े जातकों को आज लाभ का विशेष अवसर मिलेगा। प्रॉपर्टी और घर निर्माण संबंधी वस्तुओं के कारोबार में भी आज आपको भाग्य लाभ दिला सकता है। आपके जीवन में कुछ सकारात्मक बदलाव आ सकता है। आप आज से कुछ नया काम भी शुरू कर सकते हें। संतान की ओर से आपको आज प्रसन्नता होगी। वैवाहिक जीवन का सुख आज बना रहेगा। प्रेमी के साथ आपका प्रेम बना रहेगा, आज परिवार के साथ यात्रा का भी संयोग बना सकता है। सेहत आपकी सामान्य रहेगी, योग ध्यान करना फायदेमंद होगा इससे आप सकारात्मक बने रहेंगे। रुचिकर खानपान का आनंद ले पाएंगे।

     

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    प्रोजेक्ट दिशा के तहत शासकीय विद्यालयों के मेधावी विद्यार्थियों को मिलेगी निःशुल्क आवासीय जेईई एवं नीट कोचिंग

    September 8, 2026

    Bareli: ससुराल में नवविवाहिता की फांसी के फंदे से लटकी मिली लाश, मायके पक्ष में मची चीख पुकार, पति और ससुर समेत 5 के खिलाफ FIR दर्ज

    September 8, 2026

    Korba: छात्राओं की शिकायत की जांच के बाद अधीक्षिका शारदा नेताम निलंबित, छात्रावास में अनुचित व्यवहार का लगा था आरोप

    September 7, 2026

    मोदी सरकार के 25 वर्ष पूर्ण होने पर कोरबा भाजपा का ‘सेवा संकल्प अभियान’, घर-घर पहुंचकर गिनाएंगे उपलब्धियां

    September 7, 2026

    बिना चीरे के लेप्रोस्कोपिक सर्जरी से महिला का सफल ऑपरेशन, शिवाय हॉस्पिटल से मिली नई जिंदगी

    September 7, 2026

    सुसाइड से पहले रेलवे ट्रैक किनारे गुमसुम सी बैठी थी, किसी ने फोटो खींचकर कर दिया वायरल, मानवता के नाते GRP को कर देता सूचित तो बच जाती जान…

    September 7, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,917 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,510 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,377 Views
    Don't Miss

    प्रोजेक्ट दिशा के तहत शासकीय विद्यालयों के मेधावी विद्यार्थियों को मिलेगी निःशुल्क आवासीय जेईई एवं नीट कोचिंग

    September 8, 2026

    * 10वीं उत्तीर्ण विद्यार्थियों को दो वर्ष तथा 12वीं उत्तीर्ण विद्यार्थियों को एक वर्ष की…

    Bareli: ससुराल में नवविवाहिता की फांसी के फंदे से लटकी मिली लाश, मायके पक्ष में मची चीख पुकार, पति और ससुर समेत 5 के खिलाफ FIR दर्ज

    September 8, 2026

    Korba: छात्राओं की शिकायत की जांच के बाद अधीक्षिका शारदा नेताम निलंबित, छात्रावास में अनुचित व्यवहार का लगा था आरोप

    September 7, 2026

    मोदी सरकार के 25 वर्ष पूर्ण होने पर कोरबा भाजपा का ‘सेवा संकल्प अभियान’, घर-घर पहुंचकर गिनाएंगे उपलब्धियां

    September 7, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.