Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    जन सेवा मानव सेवा : नवरात्रि के अवसर पर अधिवक्ता राजेन्द्र साहू ने किया 59 वीं बार रक्तदान

    October 11, 2026

    राशिफल 11 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 11, 2026

    New Delhi: कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर जंतर-मंतर मार्च, दिल्ली-पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा दीपके-सौरव दास की हिरासत का मामला

    October 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, October 12
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»राशिफल 18 जुलाई 2025 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन
    Featured

    राशिफल 18 जुलाई 2025 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    Deepak SahuBy Deepak SahuJuly 18, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Rashifal
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    आज का राशिफल : 18 जुलाई का राशिफल ज्योतिषीय गणना के अनुसार मेष, मिथुन और तुला राशि के जातकों के लिए लाभप्रद रहेगा। दरअसल आज चंद्रमा मेष राशि में होकर सुनफा योग बनाएंगे साथ ही आज सूर्य और बुध की युति से बुधादित्य योग भी बनेगा। जिससे अन्य कई राशियों को भी आज लाभ मिलेगा। तो आइए विस्तार से जानते हैं मेष से मीन तक का आज का राशिफल।

    मेष राशि

    मेष राशि के जातको के लिए आज का दिन लाभदायक और उत्साहवर्धक रहेगा। किसी पारिवारिक मुद्दे का समाधान होने से आज आप प्रसन्न होंगे। नौकरीपेशा लोग अपने काम के प्रति समर्पित रहेंगे और आर्थिक मामलों में आपको फायदा होगा। आज आप अपने शौक पर धन खर्च करेंगे। किसी सामाजिक और पारिवारिक कार्यक्रम में भाग लेने का मौका मिल सकता है। सितारे कहते हैं कि आज आप आर्थिक मामलों में बेहतर प्रबंधन क्षमता लाभ पाएंगे। आपको आज किसी पूर्व परिचित से सहयोग मिल सकता है।

    वृषभ राशि

    वृषभ राशि के लोगों के लिए आज शुक्रवार का दिन मिलाजुला रहेगा। आपको अपने कामकाज में कुछ उलझन का सामना करना पड़ सकता है। आपको अपने व्यवसाय में नए निवेश करने से पहले सभी पक्षों पर विचार कर लें। आर्थिक मामलों मे आज आपको बेहतर प्रबंधन के साथ चलना होगा नहीं तो नुकसान हो सकता है। सेहत के मामले में भी आज का दिन नरम रहेगा,खानपान में आज आपको ध्यान देना चाहिए। अगर आप यात्रा पर जा रहे हैं तो अपने सामान का ध्यान रखें। वैसे आज विपरीतलिंगी सहकर्मियों से आपको सहयोग मिलेगा। शौक और सुख सुविधाओं पर आज आप धन खर्च कर सकते हैं। लव लाइफ मे आज प्रेम बना रहेगा।

    मिथुन राशि

    मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। दैनिक कार्यों को आज आप बेहतर तरीके से पूरा कर पाएंगे। आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। रुचिकर भोजन का आप आनंद ले पाएगे। आज आपको अपने परिवार और रिश्तेदारों से प्यार और सहयोग पा सकेगे। आपके दांपत्य जीवन में भी खूब खुशियां आएंगी, जीवनसाथी के साथ आज आज रोमांटिक समय बिता पाएंगे। नौकरीपेशा लोग अपने काम में व्यस्त रहेंगे और सफल होंगे। लेकिन आपको खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा। बच्चों के साथ भी आज आप मनोरंजक समय बिता पाएंगे।

    यह भी पढ़ें :  Raipur: नाली के अंदर 25 वर्षीय युवक की लाश मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

    कर्क राशि

    कर्क राशि के लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज आपको अपने करियर के लिए कई सुनहरे मौके मिल सकते कर्क राशि के छात्रों को आज शिक्षा और प्रतियोगिता मे सफलता मिलेगी। आज आपको व्यवसाय के क्षेत्र में आगे बढ़ने का अच्छा अवसर मिलेगा और आप धन कमाने में सफल रहेंगे। दिन भर की भागदौड़ के बाद शाम को आपको अपनों के साथ समय बिताने का मौका भी मिलेगा जिससे आपको प्रसन्नता मिलेगी। माता और मातृ पक्ष से आपको आज सुख सहयोग मिलेगा। आपकी कोई चिर प्रतीक्षित चाहत आज पूरी होगी।

    सिंह राशि

    सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आज आपके लिए कमाई के कई नए अवसर मिल सकते हैं लेकिन आपको परिश्रम भी करना होगा। आपके काम में नया उत्साह आ सकता है और आपको किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिल सकता है। घर परिवार में आज आपको सहनशीलता से काम लेना होगा, किसी संबधी के व्यवहार और बातों से आपको तकलीफ हो सकती है। किसी अचानक आने वाली परिस्थिति की वजह से आपको अपनी योजना में बदलाव करना पड़ सकता है। दिन की अपेक्षा शाम का समय अधिक अनुकूल प्रतीत होगा।

    कन्या राशि

    कन्या राशि के लोगों के लिए आज का दिन कुछ उतार चढाव भरा रह सकता है। आपको अपने विरोधियों और शत्रुओं से सावधान रहना होगा। सेहत के मामले में भी आज आप अपना ख्याल रखें, वेसे दिन का दूसरा भाग सेहत के मामले में बेहतर हो सकता है। सितारे कहते हैं कि, आपका गुस्सा आपके काम में रुकावट पैदा कर सकता है, इसलिए आपको खुद पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। आज आपके खर्चे बढ़ सकते हैं जिसके कारण आपका बजट प्रभावित हो सकता है। आज आपकी कोई चाहत पूरी होने की खुशी होगी। दोस्तों से सहयोग पाएंगे।

    यह भी पढ़ें :  Bilaspur: गर्भवती पत्नी पर प्राणघातक हमला करने वाला आरोपी चंद घंटे में गिरफ्तार, गर्भस्थ शिशु की मौत

    तुला राशि

    तुला राशि से आज सप्तम भाव में चंद्रमा का गोचर हो रहा है जो इनके लिए शुभ रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा और आज आपके बॉस आपके काम की तारीफ कर सकते हैं। आपके रिश्तों के लिए भी आज का दिन बहुत अच्छा है। लोगों के साथ आपका मेलजोल बढ़ेगा और दोस्तों से आपको सहयोग मिलेगा। आय बढ़ाने का प्रयास आपका सफल होगा, बैंक बैलेंस भी बढ़ेगा। परिवार और दोस्तों के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। लव लाइफ में आपके प्रेम बना रहेगा।

    वृश्चिक राशि

    वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। कामकाज में आप आज बड़ी सफलता पाएगे। आज आपको किसी पुराने निवेश से अच्छा रिटर्न मिल सकता है जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। बिजनेस में आज आपकी अच्छी कमाई होगी और कोई अच्छी डील भी मिल सकती है। अगर आपका कोई मामला कोर्ट-कचहरी में लंबित है तो आज फैसला आपके आपके पक्ष में रह सकता है। खान पान आज आपको संतुलित रखना होगा। धर्म कर्म के काम में आज आपकी रुचि रहेगी।

    धनु राशि

    धनु राशि के लोगों के लिए आज का दिन काफी व्यस्तता भरा रह सकता है। आपको अपने कामकाज में आज कुछ बदलाव करना पड़ सकता है। कुछ ऐसा काम भी आपके पास आ सकता है जो आपको पसंद नहीं होगा। घर परिवार में आपको आज जीवनसाथी से सपोर्ट और सहयोग मिलेगा। माता के साथ आपके संबंध मधुर बने रहेंगे। किसी घरेलू काम की वजह से आपको आज छोटी दूरी की यात्रा करनी होगी। भाई बहनों के साथ किसी पारिवारिक विषय पर चर्चा सलाह की जरूरत हो सकती है। लव लाइफ में प्रेमी के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी और मतभेद होने की आशंका है। मनोरंजक और शौक श्रृंगार की ओर आपका रुझान रहेगा।

    मकर राशि

    आज शुक्रवार का दिन मकर राशि के जातकों के लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। आज आज उम्मीद से बढ़कर लाभ ले पाएंगे। आपकी किसी पारिवारिक समस्या का आज समाधान निकल सकता है। नौकरीपेशा लोग आज अपने काम में बदलाव का प्रयास कर सकते हैं, इन्हें कोई अच्छा मौका भी मिल सकता है। लेकिन सेहत के मामले में आपको अपना ध्यान रखना होगा। शाम के समय आपको अपने प्रियजनों के साथ समय बिताने का मौका मिल सकता है। आज यात्रा का भी संयोग बन रहा है। धार्मिक विषयों में आपकी रुचि बनी रहेगी।

    यह भी पढ़ें :  New Delhi: कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर जंतर-मंतर मार्च, दिल्ली-पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा दीपके-सौरव दास की हिरासत का मामला

    कुंभ राशि

    आज शुक्रवार का दिन शनि की कुंभ राशि के जातकों के लिए मिश्रित फलदायी रहेगा। आपको आज अपने काम से काम रखना चाहिए, दूसरों के मामले में आज आपको हस्तक्षेप करने से बचना होगा। आज आप कमाई बढाने के लिए कुछ नए तरीके आजमाने का प्रयास कर सकते हैं। बिजनेस मे आपको कोई अच्छी डील मिल सकती है, लेकिन प्रतिस्पर्धियों से आपको आज सतर्क रहना होगा। आज आपके लिए संपत्ति का कोई बड़ा सौदा हो सकता है, लेकिन इसमें भी आपको सावधान रहना होगा। वैवाहिक जीवन में आज आपको जीवनसाथी के साथ किसी वाद विवाद में उलझने से बचना होगा। लव लाइफ के मामले में आज का दिन रोमांटिक और अनुकूल रहेगा। आपको घर के बड़ों से सहयोग मिलेगा।

    मीन राशि

    मीन राशि के लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। चंद्रमा आपकी राशि से दूसरे भाव में संचार कर रहे है। आज आप अपने जीवन में भरपूर सुख और समृद्धि का अनुभव करेंगे। आपके अंदर उत्साह और जोश बना रहेगा जो आपको कार्यक्षेत्र में आगे लेकर जाएगा। सितारे कहते हैं कि आज आपको अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का भी मौका मिलेगा। पैसों के मामले में भी आज का दिन आपके लिए लाभप्रद रहेगा। शिक्षा के मामले में आज का दिन मीन राशि के जातकों लिए अच्छा है, आप आज शिक्षा प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे।

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    जन सेवा मानव सेवा : नवरात्रि के अवसर पर अधिवक्ता राजेन्द्र साहू ने किया 59 वीं बार रक्तदान

    October 11, 2026

    राशिफल 11 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 11, 2026

    New Delhi: कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर जंतर-मंतर मार्च, दिल्ली-पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा दीपके-सौरव दास की हिरासत का मामला

    October 11, 2026

    पति और तीन बच्चों को छोड़कर प्रेमी के पास गई महिला का खौफनाक अंत…जिसके लिए सबकुछ छोड़ा उसी ने मौत के घाट उतारा

    October 11, 2026

    एसईसीएल गेवरा हाउस में गूंजे विरोध के नारे, चेयरमैन के घेराव के बीच भू-स्थापितों और श्रमिकों ने उठाई हक-अधिकार की आवाज

    October 11, 2026

    Korba: भारी वाहनों पर प्रतिबंध का आदेश कागजों तक सीमित, सड़कों पर धड़ल्ले से दौड़ रहे वाहन

    October 11, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,013 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,543 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,408 Views
    Don't Miss

    जन सेवा मानव सेवा : नवरात्रि के अवसर पर अधिवक्ता राजेन्द्र साहू ने किया 59 वीं बार रक्तदान

    October 11, 2026

    ● शिक्षा डिप्लोमा प्राइवेट इन्वेस्टिगेशन, एक्सपोर्ट मैनेजमेंट, पत्रकारिता ● 1 राष्ट्रीय स्तर = समाज रत्न=…

    राशिफल 11 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 11, 2026

    New Delhi: कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर जंतर-मंतर मार्च, दिल्ली-पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा दीपके-सौरव दास की हिरासत का मामला

    October 11, 2026

    पति और तीन बच्चों को छोड़कर प्रेमी के पास गई महिला का खौफनाक अंत…जिसके लिए सबकुछ छोड़ा उसी ने मौत के घाट उतारा

    October 11, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.