Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Korba: एसईसीएल गेवरा हाउस में गूंजे विरोध के नारे, चेयरमैन के घेराव के बीच भू-स्थापितों और श्रमिकों ने उठाई हक-अधिकार की आवाज

    October 12, 2026

    जन सेवा मानव सेवा : नवरात्रि के अवसर पर अधिवक्ता राजेन्द्र साहू ने किया 59 वीं बार रक्तदान

    October 11, 2026

    राशिफल 11 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, October 12
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»राशिफल 14 दिसंबर 2025 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन
    Featured

    राशिफल 14 दिसंबर 2025 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    Deepak SahuBy Deepak SahuDecember 14, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Rashifal
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    आज का राशिफल: 14 दिसंबर का राशिफल ज्योतिषीय गणना के अनुसार मेष, कन्या और धनु राशि के जातकों के लिए शुभ लाभदायक रहेगा। दरअसल आज चंद्रमा का गोचर चित्रा नक्षत्र से कन्या उपरांत तुला राशि में होने जा रहा है। चंद्रमा के इस गोचर से आज शुभ योग बनेगा। साथ ही आज सूर्य देव का गोचर वृश्चिक राशि में बुध और शुक्र के साथ होने जा रहा है जिससे त्रिग्रह योग बनेगा। आइए जानते हैं आज का राशिफल।

    मेष राशि

    मेष राशि के जातको के लिए आज का दिन सुखद और अनुकूल रहेगा। चंद्रमा कन्या राशि से जाते हुए आपके लिए अनुकूल स्थिति बनाएंगे। आपको योजना सफल होगी। आप कोई साहसिक निर्णय लेकर लाभ प्राप्त कर पाएंगो। नौकरी करने वाले जातकों का दिन आज सहकर्मियों के साथ मनोरंजक और अनुकूल बीतेगा। आपको आज आज कोई सुख साधन मिलने की भी खुशी होगी। अपने लिए आज आप खरीदारी कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन में प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। फैमिली के साथ आप किसी मनोरंजक कार्यक्रम का आनंद ले पाएंग। छोटी दूरी की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। मामा मौसी और ससुराल के संबंधियों से लाभ मिलेगा। सेहत के मामले में दिन अच्छा है। जो लोग पहले से बीमार चल रहे हैं उनकी सेहत में भी आज सुधार दिखेगा। आप मनपसंद भोजन का आनंद ले पाएंगे।

    वृषभ राशि

    आज का दिन वृषभ राशि के लोगो को मन मांगी मुराद पूरी करने वाला रहेगा। आपकी कोई बड़ी चाहत पूरी होगी। दिन खर्चीला रह सकता है लेकिन आपको आज सुख साधन मिलने की खुशी होगी। जो लोग पार्लर या फैशन वस्त्र के कारोबार से जुड़े हुए हैं उनकी कमाई वृद्धि होगी। आपको किसी करीबी संबंधी से मिलने का मौका मिल सकता है। जिन का दूसरा भाग आपको कुछ सरप्राइज कर सकता है। वैवाहिक जीवन में नौकरों के साथ प्रेम बढेगा। बच्चों की सेहत का ध्यान रखें। आपको आज तैलीय और पित्त वर्धक भोजन से परहेज करना होगा। हृदय रोगी जातक अपना ध्यान रखें।​

    मिथुन राशि

    आज का दिन मिथुन राशि के लिए कुलमिलाकर अच्छा है। आप अपनी योजना के अनुसार काम को पूरा कर पाएंगे। आपको आज बिजनेस में लाभ मिलेगा। रिश्तों में प्रगाढ़ता आएगी। छोटे भाई बहनों से आप सहयोग प्राप्त कर पाएंगे। बच्चों की ओर से आपका मन आज आनंदित होगा। आपको रुचिकर भोजन मिलेगा। दिन भर कुछ उथल पुथल के बाद शाम का समय आपका शांतिपूर्वक बीतेगा। आप अपने घर के पेंडिंग काम को पूरा कर पाएंगे। वैवाहिक जीवन में आपसी तालमेल बेहतर होगा। आर्थिक मामलों में आपका खर्च बढ सकता है। बच्चों की खुशी के लिए भी आज खर्च होने का योग बना है। सेहत के मामले में ध्यान रखिए गले और कफ से संबंधित समस्या आज हो सकती है।

    यह भी पढ़ें :  Korba: न्यायाधीशों ने बंदियों को बताये आत्मसुधार, सकारात्मक सोच और जीवन परिवर्तन के मंत्र

    कर्क राशि

    कर्क राशि के लोगों के लिए आज रविवार का दिन मिलाजुला रहेगा। दिन का आरंभ कुछ सुस्त होगा लेकिन दोपहर के बाद का समय आपका अधिक व्यस्तता भरा रहेगा। बिजनेस में आज आपको लाभ मिलेगा। प्रॉपर्टी के काम में आज आपको सफलता मिलेगी। चिकित्सा के क्षेत्र से जुड़े जातको के लिए भी आज का दिन बढ़िया रहेगा। आप आज कल्पनाओं में भी खोए रहेंगे और हवाई किले भी बनाएंगे ऐसे में आपके लिए जरूरी है कि यथार्थ में रहें और परिश्रम से स्थिति को अपने पक्ष में बनाए रखने का प्रयास करें। जीवनसाथी से आपको सहयोग मिलेगा। संतान की ओर से आपको प्रसन्नता होगी। छोटी दूरी की यात्रा का भी आज संयोग बनेगा। आपको आज मानसिक सुख शांति के लिए योग ध्यान करना चाहिए। खानपान में आज अधिक तला भुना और तामसिक भोजन लेने से बचें। सीने जलन और पेट से संबंधित समस्या हो सकती है।

    सिंह राशि

    सिंह राशि के लोगों को आज अपने काम से काम रखना चाहिए। लोगों की बातों में आकर आप आज कुछ गलत निर्णय भी ले सकते हैं, अधीरता पर कंट्रोल करें और संयम से काम लें। जो लोग किराना या फिर पार्लर और फैशन के काम से जुड़े हुए हैं उनको आज विशेष लाभ मिलेगा। राजनीतिक क्षेत्र में भी आज सिंह राशि के लिए अनुकूल स्थिति है। आज आप घर की मरम्मत और साज सज्जा पर खर्च करेंगे। वाहन और सुख साधनों पर भी धन खर्च का योग बना हुआ है। वैवाहिक जीवन में आज आपको वाणी पर कंट्रोल करना होगा नहीं तो जीवनसाथी के साथ कहासुनी हो सकती। घर के महत्वपूर्ण फैसलों में पिता और अनुभवी व्यक्ति से सलाह जरूर कर लें। आपको आज लव लाइफ में प्रेमी का साथ और सपोर्ट मिलेगा। सेहत के मामले में दिन अच्छा है लेकिन जोखिम वाले काम करेंगे तो चोट लगती है। बीपी के मरीज अपना ध्यान रखें।

    कन्या राशि

    कन्या राशि के लोगों के लिए आज का दिन अच्छा है। आपकी राशि से जाते हुए चंद्रमा आपको आज आनंद और लाभ प्रदान करेंगे। आपको कल दोस्तों और सगे संबंधियों मिलने का मौका मिलेगा। पारिवारिक जीवन में आपको सपोर्ट मिलेगा। कार्यक्षेत्र मे आपको विपरीतलिंगी सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। शिक्षा के क्षेत्र में आज कन्या राशि के जातक बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। पढ़ाई लिखाई और शोध विषयों आपकी रुचि बनी रहेगी। पारिवारिक जीवन में आज आपको जीवनसाथी के साथ वाद-विवाद से बचना होगा नहीं तो आपस में कहासुनी हो सकती है। वैसे आज आपको घर के बड़ों से सहयोग मिलेगा। ससुराल के संबंधियों से आपको आज अपेक्षित सहयोग मिलेगा। आप आज कहीं घूमने की भी योजना बना सकते हैं। कफ जनित समस्या से आज आपको परेशानी होने की आशंका है, ध्यान रखें।

    यह भी पढ़ें :  रेलवे में नौकरी का शानदार मौका, 3548 पदों पर भर्ती का अपडेट, आवेदन की अंतिम तिथि 6 नवंबर

    तुला राशि

    आज का दिन तुला राशि के लिए मिलाजुला रहेगा। दिन सुखद लेकिन व्यस्तता भरा रहेगा। आपको आज सामाजिक काम में भी भाग लेने का मौका मिलेगा। दिन आरंभ से ही आज आपको सक्रिय रहना होगा। आप आज किसी शुभ काम में भाग ले सकते हैं। आपके बच्चे आज आपको खुशी प्रदान करेंगे। बच्चों की सफलता से आपका मन आनंदित होगा। कामकाज आपका आज सुचारू रूप से चलेगा। आप परिवार के साथ आज खानपान का आयोजन कर सकते है। शाम का समय आपका परिवार के साथ सुखद और रोमांच बीतेगा। दूर रहने वाले संबंधियों से बातचीत होगा। लव लाइफ में प्रेमी का सपोर्ट बना रहेगा। जिन लोगों को सर्वाइकल की समस्या है उनका अपना ध्यान रखना चाहिए, परेशानी बढ सकती है।

    वृश्चिक राशि

    आज का दिन वृश्चिक राशि के लिए कुलमिलाकर अच्छा है। आपका काम आज योजना के अनुसार हो पाएगा। जो लोग गृहनिर्माण संबंधी वस्तुओं का काम करते हैं आज उनके बिजनेस में तेजी रहने से कमाई में वृद्धि होगी। आपको आज आर्थिक लाभ मिलेगा। वाहन और सुख के साधनों पर खर्च होगा। बिजली के उपकरण पर भी आज धन व्यय का योग बना हुआ है। आज आपके सितारे बताते हैं वैवाहिक जीवन में तकरार और प्यार दोनों बना रहेगा, वाणी पर कंट्रोल रखना लेकिन जरूरी है। आज आपके घर किसी मेहमान का आगमन भी हो सकता है। आज आपको धारदार चीजों के प्रयोग में सतर्क रहने की सलाह दी जाती है, अग्नि और बिजली के सामने भी लापरवाही से बचें।

    धनु राशि

    आज रविवार का दिन धनु राशि के लोगों के लिए सकारात्मक रहेगा। पारिवारिक जीवन में आपका प्रभाव और सम्मान बढेगा। आपको आज घर के बड़े बुजुर्गों से सहयोग और आशीर्वाद मिलेगा। आप किसी धार्मिक अथवा सामाजिक कार्यक्रम में भाग ले सकते हें। बड़े भाई बहनों से आपको आज सहयोग मिलेगा। आज आपका ध्यान घर की व्यवस्था पर भी अधिक बना रहेगा जिसमें जीवनसाथी से आपको सहयोग मिलेगा। आपके बच्चे आज आपको प्रसन्नता प्रदान करेंग। छोटी अथवा लंबी दूरी की यात्रा का संयोग बन सकता है। आप परिवार के साथ रुचिकर भोजन का आनंद ले पाएंगे। होटल, किराना और ज्वेलरी का काम से जुड़े जातको के साथ ही साथ शिक्षा के काम से जुड़े लोगों के लिए भी कल का दिन अच्छा है। आपको आज योग ध्यान करना चाहिए। संतुलित आहार लें, सेहत सामान्य रूप से अच्छी रहेगी। कुछ जातकों को कमर और पीठ में दर्द की समस्या हो सकती है।

    यह भी पढ़ें :  छत्तीसगढ़ में तीसरे मोर्चे का शंखनाद: 50 दलों की संयुक्त बैठक में बनी भाजपा-कांग्रेस के खिलाफ साझा रणनीति

    मकर राशि

    आज का दिन मकर राशि के लोगों के लिए मिलाजुला रहेगा। आज आपको कई पेंडिंग काम को निपटाना होगा। अगर आपका पैसा कहीं फंसा है तो आपको अपना धन पाने के लिए अधिक प्रयास करना पड़ेगा। लोहा और बिल्डिंग मटेरियल के काम से जुड़े जातको को आज लाभ का विशेष मौका मिलेगा। जबकि वाहन और सेहत के मामले में आज आपको धन खर्च करना पड़ सकता है। आपके लिए आज का दिन सामाजिक क्षेत्र में मान सम्मान की वृद्धि करने वाला रहेगा। वैवाहिक जीवन में आज आप जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। आपको आज कोई अप्रत्याशित खुशी भी मिल सकती है। सेहत के मामले में सितारे बताते हैं स्वाद के साथ ही साथ स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें नहीं तो पेट से संबंधित समस्या हो सकती है।

    कुंभ राशि

    कुंभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिश्रित रहेगा। आपको आज अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा। सेहत में नरमी की वजह से आज सुस्ती महसूस करेंगे। आपके मन में आज आराम की चाहत रहेगी लेकिन जिम्मेदारियों की वजह से आपको आलस का त्याग करना होगा। नौकरी और कामकाज में आज दिन सुखद बीतेगा, साथी सहकर्मियों से आपको आज सहयोग मिलेगा। लेकिन आज लालच और लुभावने डील के चक्कर से में फंसने से बचना होगा। कुछ अनचाहे खर्च भी होंगेो। आपको अपनी सेहत का ध्यान रखते हुए आज खानपान और परहेज का पालन करना होगा। लव लाइफ मे आज प्रमी के साथ आपको संयमपूर्ण व्यवहार रखना होगा नहीं तो कहासुनी और मतभेद होना संभव है। पिता और घर के बड़ों से आपको आज सहयोग मिलेगा।

    मीन राशि

    आज का दिन मीन राशि के लिए लाभदायक और अनुकूल रहेगा। आपका काम आज सुचारू रूप से चलेगा। आपको आज मित्रों और सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। शोध और दर्शन संबंधी विषयों में आपकी रुचि रहेगी। किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। आपको परिवार के साथ सुखद समय बिताने का मौका मिलेगा। लव लाइफ मे भी आज का दिन आपका अनुकूल बीतेगा, प्रेमी के साथ आपको रोमांटिक समय बिताने का मौका मिलेगा। आप रुचिकर भोजन का आनंद ले पाएंगे। पड़ोसियों से आपको आज सहयोग मिलेगा। किसी पूर्व मे किए काम का आपको फायदा मिलेगा। बीमार जातकों के स्वास्थ्य में आज सुधार होगा लेकिन परहेज का ध्यान रखें।

     

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Korba: एसईसीएल गेवरा हाउस में गूंजे विरोध के नारे, चेयरमैन के घेराव के बीच भू-स्थापितों और श्रमिकों ने उठाई हक-अधिकार की आवाज

    October 12, 2026

    जन सेवा मानव सेवा : नवरात्रि के अवसर पर अधिवक्ता राजेन्द्र साहू ने किया 59 वीं बार रक्तदान

    October 11, 2026

    राशिफल 11 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 11, 2026

    New Delhi: कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर जंतर-मंतर मार्च, दिल्ली-पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा दीपके-सौरव दास की हिरासत का मामला

    October 11, 2026

    पति और तीन बच्चों को छोड़कर प्रेमी के पास गई महिला का खौफनाक अंत…जिसके लिए सबकुछ छोड़ा उसी ने मौत के घाट उतारा

    October 11, 2026

    एसईसीएल गेवरा हाउस में गूंजे विरोध के नारे, चेयरमैन के घेराव के बीच भू-स्थापितों और श्रमिकों ने उठाई हक-अधिकार की आवाज

    October 11, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,013 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,543 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,408 Views
    Don't Miss

    Korba: एसईसीएल गेवरा हाउस में गूंजे विरोध के नारे, चेयरमैन के घेराव के बीच भू-स्थापितों और श्रमिकों ने उठाई हक-अधिकार की आवाज

    October 12, 2026

    उमागोपाल के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने मुख्य गेट पर किया विरोध, लंबित मांगों को लेकर…

    जन सेवा मानव सेवा : नवरात्रि के अवसर पर अधिवक्ता राजेन्द्र साहू ने किया 59 वीं बार रक्तदान

    October 11, 2026

    राशिफल 11 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 11, 2026

    New Delhi: कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर जंतर-मंतर मार्च, दिल्ली-पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा दीपके-सौरव दास की हिरासत का मामला

    October 11, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.