मैनपाट महोत्सव में कत्थक नृत्यांगना अश्वीका साव का भब्य प्रस्तुती

- Advertisement -

छत्तीसगढ़
अंबिकापुर/स्वराज टुडे: छत्तीसगढ़ के प्रतिष्ठित सांस्कृतिक आयोजन मैनपाट महोत्सव दिनांक 13 से 15 फरवरी 2026 तक आयोजित किया था जिसमें लखनऊ घराने की एकल कथक नृत्यांगना अश्वीका साव को उनकी उत्कृष्ट नृत्य प्रस्तुति के लिए सम्मान समारोह के दौरान जिला प्रशासन अंबिकापुर के अतिरिक्त कलेक्टर श्री अमृत लाल ध्रुव ने इस अवसर पर उन्हें प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। इससे पहले अश्वीका साव दिनांक 1 से 3 फरवरी 2026 तक आयोजित सिरपुर महोत्सव के मंच पर कथक नृत्य प्रस्तुती दे चुकी हैं।
अश्वीका साव वर्तमान में कक्षा 7वीं की छात्रा हैं और डीपीएस एनटीपीसी, कोरबा में अध्यनरत हैं। कम उम्र में ही कथक नृत्य में उनकी परिपक्वता, भावाभिनय और लयबद्ध प्रस्तुति ने सभी को अत्यंत प्रभावित किया।

IMG 20260217 WA0004

अश्वीका साव बचपन से ही भारतीय शास्त्रीय नृत्य कत्थक के प्रति समर्पित रही हैं। निरंतर साधना और गुरुजनों के आशीर्वाद से उन्होंने इस विधा में अद्भुत निपुणता हासिल की है। विद्यालयीन स्तर से लेकर राज्य, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय ;दुबई, थाईलैंड, मलेशियाद्धमंचों तक उन्होंने अपनी प्रस्तुतियों से न केवल दर्शकों का दिल जीता है, बल्कि अनेक प्रतियोगिताओं में श्रेष्ठ स्थान प्राप्त कर क्षेत्र और प्रदेश का नाम भी रौशन किया है।

IMG 20260217 WA0005

अश्वीका साव बचपन से ही कत्थक नृत्य में रुचि रखती है और अपने कत्थक गुरु श्री ऱ़ंजीत नायक ेसे नियमित कत्थक के लखनऊ घराने से प्रशिक्षण ले रही है। उनकी माता डी ए भी पब्लीक स्कुल में शिक्षिका हैं और पिता जी निजी संस्था में कार्यरत हैं।

यह भी पढ़ें :  देश भर से 400 किलो सोना लूटने वाली गैंग का मास्टरमाइंड सुबोध सिंह गिरफ्तार, 6 राज्यों में 42 से ज्यादा केस दर्ज

दीपक साहू

संपादक

- Advertisement -

Must Read

- Advertisement -

Related News

- Advertisement -