Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    समाज के स्वास्थ्य की प्रथम कड़ी मितानिन दीदी – नरेंद्र देवांगन

    November 29, 2026

    रायपुर में PM आवास योजना के तहत 1112 मकानों का होगा आवंटन, आवेदन शुरू, ऐसे करें अप्लाई

    November 28, 2026

    Bilaspur: गौवंश और भैसों को बूचडखाना ले जाते ट्रक सहित 02 आरोपी गिरफतार

    November 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, November 29
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»गणेश चतुर्थी 2025 स्थापना मुहूर्त: 27 अगस्त को गणपति को घर लाने का सबसे अच्छा समय
    Featured

    गणेश चतुर्थी 2025 स्थापना मुहूर्त: 27 अगस्त को गणपति को घर लाने का सबसे अच्छा समय

    Deepak SahuBy Deepak SahuAugust 27, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n6784364211756262088772039fd219b6e297f57ac09c693e8002ecb64ced7b93628d1caa49f85d2351718b
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    गणेश चतुर्थी हिंदू धर्म का प्रमुख त्योहार है, जिसे विघ्नहर्ता और मंगलकर्ता भगवान गणेश के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है. हर साल यह पर्व भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को मनाया जाता है.

    इस वर्ष गणेश चतुर्थी का पावन दिन 27 अगस्त 2025 बुधवार को मनाया जाएगा. माना जाता है कि इसी दिन माता पार्वती के पुत्र गणेशजी का जन्म हुआ था.

    क्या है मान्यता?

    हिंदू मान्यता के अनुसार, भगवान गणेश की पूजा से सभी बाधाएं दूर होती हैं और जीवन में सुख, समृद्धि और सौभाग्य का वास होता है. इसी कारण किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत गणेश पूजन से की जाती है. गणेश चतुर्थी के दिन भक्त अपने घरों और पंडालों में गणपति बप्पा की स्थापना पूरे विधि-विधान से उनका पूजन-अर्चन करते हैं.

    पूजा का शुभ मुहूर्त

    धार्मिक ग्रंथों और द्रिक पंचांग के अनुसार, भगवान गणेश का जन्म मध्याह्न काल में हुआ था. इसलिए गणेश चतुर्थी की पूजा इसी समय करना सबसे शुभ माना जाता है.

    चतुर्थी तिथि प्रारंभ: 26 अगस्त 2025 को दोपहर 01:54 बजे

    चतुर्थी तिथि समाप्त: 27 अगस्त 2025 को दोपहर 03:44 बजे

    गणेश स्थापना और पूजन का शुभ समय: 27 अगस्त 2025 को सुबह 11:05 बजे से दोपहर 01:40 बजे तक

    इस अवधि में भक्त षोडशोपचार गणपति पूजा करते हैं, जिसमें भगवान गणेश को 16 विशेष वस्तुओं से अर्चित किया जाता है.

    गणेशोत्सव की अवधि

    भारत के कई हिस्सों में गणेश चतुर्थी केवल एक दिन के लिए मनाई जाती है. लेकिन महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश जैसे राज्यों में यह उत्सव 10 दिनों तक चलता है, जिसे गणेशोत्सव कहा जाता है. इन दिनों भक्त प्रतिदिन भजन, आरती और पूजा के साथ गणेशजी की सेवा करते हैं.

    यह भी पढ़ें :  रायपुर के चाँद बेकरी में स्वास्थ्य विभाग का छापा, गंदगी देख भड़के अधिकारी, लगाया 10,000 रु का जुर्माना

    गणेश विसर्जन की परंपरा

    गणेशोत्सव का समापन अनंत चतुर्दशी के दिन होता है. इस दिन श्रद्धालु बड़ी धूमधाम से गणेश जी की मूर्ति को शोभायात्रा के साथ तालाब, नदी या समुद्र में विसर्जित करते हैं. इस अवसर पर “गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ” के जयकारे गूंजते हैं. विसर्जन का यह उत्सव भक्तों की भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम होता है.

     

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    समाज के स्वास्थ्य की प्रथम कड़ी मितानिन दीदी – नरेंद्र देवांगन

    November 29, 2026

    रायपुर में PM आवास योजना के तहत 1112 मकानों का होगा आवंटन, आवेदन शुरू, ऐसे करें अप्लाई

    November 28, 2026

    Bilaspur: गौवंश और भैसों को बूचडखाना ले जाते ट्रक सहित 02 आरोपी गिरफतार

    November 28, 2026

    Bilaspur: सुने मकान में महिला को अकेली देखकर घर में घुसकर बुरी नीयत से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार

    November 28, 2026

    Raipur: मिनी सब जूनियर महान धनुर्धर गुरुगोविन्द जी राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन 29 नवंबर को

    November 28, 2026

    Lucknow: राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित वंदे मातरम् कैंप में कोरबा के युवाओं ने बिखेरी छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक छटा, कोरबा की अदिति एवं नरेंद्र ने उत्तर प्रदेश की राज्यपाल को भेंट की वर्ली आर्ट पेंटिंग

    November 28, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,106 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,571 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,432 Views
    Don't Miss

    समाज के स्वास्थ्य की प्रथम कड़ी मितानिन दीदी – नरेंद्र देवांगन

    November 29, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे:  डिंगापुर में आयोजित मितानिन सम्मान समारोह में नगर पालिक निगम कोरबा के…

    रायपुर में PM आवास योजना के तहत 1112 मकानों का होगा आवंटन, आवेदन शुरू, ऐसे करें अप्लाई

    November 28, 2026

    Bilaspur: गौवंश और भैसों को बूचडखाना ले जाते ट्रक सहित 02 आरोपी गिरफतार

    November 28, 2026

    Bilaspur: सुने मकान में महिला को अकेली देखकर घर में घुसकर बुरी नीयत से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार

    November 28, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Telegram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.