Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Korba: नराकास कोरबा को अखिल भारतीय स्तर पर ‘नराकास प्रोत्साहन सम्मान’ की ‘प्रशंसनीय’ श्रेणी में सम्मान

    September 18, 2026

    रंगों में दिखा 2047 का भारत, नन्हे कलाकारों ने कागज पर उकेरा विकसित राष्ट्र का सपना….सपनों के रंगों से सजा विकसित भारत का सपना, नन्हे कलाकारों ने कागज पर उकेरी उज्ज्वल तस्वीर

    September 18, 2026

    Korba: बालको मेडिकल सेंटर ने किया स्तन कैंसर की लाइव सर्जरी का आयोजन

    September 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, September 18
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»बेटी से रेप के आरोप में जेल की सजा काट रहा था पिता, कोर्ट को मिले ऐसे सबूत कि पलट गई पूरी कहानी
    Featured

    बेटी से रेप के आरोप में जेल की सजा काट रहा था पिता, कोर्ट को मिले ऐसे सबूत कि पलट गई पूरी कहानी

    Deepak SahuBy Deepak SahuApril 12, 2025Updated:April 12, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20250412 034323
    Oplus_131072
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    भोपाल/स्वराज टुडे: कहते हैं कि 10 गुनाहगार बच जाएं लेकिन किसी एक बेगुनाह को गलती से सजा ना मिले। यही हमारे संविधान का उसूल है। लेकिन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में जो हुआ उसने पूरे सिस्टम को हिलाकर रख दिया है।

    दरअसल यहां देर से ही सही एक सौतेले पिता को आखिरकार इंसाफ मिल ही गया. अपनी बेटी से रेप के आरोप में 13 महीने तक जेल में रहे सौतेले पिता कोर्ट ने बरी दिया है. कोर्ट ने कहा कि आरोपियों ने खुद को बचाने के लिए मृतका के सौतेले पिता के खिलाफ बयान दिए थे.

    कोर्ट ने इस मामले की जांच में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं. साथ ही मामले की दोबारा जांच करने को कहा है.

    जानें क्या है पूरा मामला

    मामला 7 साल पुराना है. 14 जून 2018 को भोपाल के अयोध्या नगर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक 17 साल की नाबालिग लड़की ने सुसाइड कर लिया था. मृतिका की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसके साथ गैंगरेप की पुष्टि हुई थी. इस दौरान उसकी जेब में चार लोगों के नाम की पर्ची भी मिली थी. अयोध्या नगर थाने के तत्कालीन थाना प्रभारी महेंद्र सिंह कुल्हारा ने उन युवकों पर कार्रवाई करने के बजाय 20 मई 2019 को एफआईआर दर्ज की और 9 नवंबर 2019 को पिता को गिरफ्तार कर लिया. इस मामले में वो करीब 13 महीने तक जेल में रहा.

    जबकि, नाबालिग के पोस्टमार्टम के दौरान उसके कपड़ों में एक पर्ची मिली थी जिसमें बोदनी, मुबीन, राजू और यादव चार लोगों के नाम ओर मोबाइल नंबर लिखे थे. डीएनए रिपोर्ट में भी चार लोगों से गैंगरेप की पुष्टि हुई थी. पर्ची मिलने के बाद भी पुलिस ने इन्हें आरोपी नहीं बनाया और पड़ोसियों के बयान को आधार पर सौतेले पिता को आरोपी बना दिया.

    यह भी पढ़ें :  Korba: नराकास कोरबा को अखिल भारतीय स्तर पर ‘नराकास प्रोत्साहन सम्मान’ की ‘प्रशंसनीय’ श्रेणी में सम्मान

    कोर्ट में पेश किए चालान में पुलिस ने कहा कि पड़ोसियों के बयान के आधार पर ही सौतेले पिता को आरोपी बनाया था. वहीं, कोर्ट ने फैसले में कहा है कि खुद को बचाने के लिए आरोपियों ने पिता के खिलाफ ही बयान दिए थे.

    डीजीपी को कोर्ट ने दिया आदेश

    पुलिस को फटकार लगाते हुए कोर्ट ने कहा- घटना से 3-4 दिन पहले मासूम इन्हीं गवाहों के घर पर थी, आत्महत्या से पहले वहीं से घर लौटी थी. यह संभव है कि गवाह खुद को बचाने के लिए पिता पर झूठा आरोप लगा रहे हों. विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो) कुमुदिनी पटेल ने फैसला सुनाते हुए मृतिका के सौतेले पिता को बरी कर दिया. साथ गंभीर मामले में लापरवाही बरतने पर टीआई के खिलाफ कार्रवाई और मामले की दोबारा जांच के कराने के लिए डीजीपी को आदेश दिए हैं.

    पुलिस ने मेरी जिंदगी बरबाद कर दी- पीड़ित पिता 

    अपनी बेटी से रेप के झूठे आरोप में करीब 13 महीने तक जेल में रहने वाले पिता का कहना है कि पुलिस ने उनकी जिंदगी बर्बाद कर दी. जबकि, वह घटना के समय वहां था ही नहीं. वो करौंद स्थित निर्माणाधीन बिल्डिंग में काम कर रहा था. बेटी की मौत की खबर मिली, तब वह घर पहुंचा था. उसके बाद दिल्ली चला गया था. पुलिस ने बुलाकर आरोपी बना दिया और जेल भेज दिया. उसका फर्नीचर का कारोबार था जो जेल जाने की वजह से पूरा खत्म हो गया. उनका मान सम्मान सब कुछ मिट्टी में मिल गया है.

    यह भी पढ़ें: अगस्त्य मुनि आश्रम में हिन्दू बॉयफ्रेंड संग लिए सात फेरे, फिर एक मुस्लिम लड़की ने अपनाया सनातन धर्म, पुलिस से मांगी सुरक्षा

    यह भी पढ़ें :  सरकारी नौकरी के लिए स्टाफ नर्स भर्ती की नई तारीखें घोषित

    यह भी पढ़ें: जेल के बाथरूम में महिला कैदी ने लगाई फांसी, 2 दिन पहले ही आई थी जेल, परिजनों का फूटा गुस्सा

    यह भी पढ़ें: फर्जी फ्लाइट टिकट बुकिंग रैकेट का भंडाफोड़, सस्ते टिकट के लालच में फंसे अनेक लोग

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Korba: नराकास कोरबा को अखिल भारतीय स्तर पर ‘नराकास प्रोत्साहन सम्मान’ की ‘प्रशंसनीय’ श्रेणी में सम्मान

    September 18, 2026

    रंगों में दिखा 2047 का भारत, नन्हे कलाकारों ने कागज पर उकेरा विकसित राष्ट्र का सपना….सपनों के रंगों से सजा विकसित भारत का सपना, नन्हे कलाकारों ने कागज पर उकेरी उज्ज्वल तस्वीर

    September 18, 2026

    Korba: बालको मेडिकल सेंटर ने किया स्तन कैंसर की लाइव सर्जरी का आयोजन

    September 18, 2026

    PSSOU के दो अहम MOU, शिक्षा से जनजातीय शोध तक बढ़ेगा सहयोग…अकादमिक गतिविधियों, संयुक्त अनुसंधान, डिजिटल शिक्षा और जनजातीय विषयों पर अध्ययन को मिलेगा नया आधार

    September 18, 2026

    12 वर्षीय नाबालिग बच्ची का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को चकरभाठा पुलिस ने किया गिरफ्तार

    September 18, 2026

    Korba: ग्राम बुंदेली में 12वें भव्य श्याम अखाड़ा का आयोजन कल, बाबा श्याम को 56 भोग अर्पित किए जाएंगे, उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

    September 18, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,945 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,514 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,385 Views
    Don't Miss

    Korba: नराकास कोरबा को अखिल भारतीय स्तर पर ‘नराकास प्रोत्साहन सम्मान’ की ‘प्रशंसनीय’ श्रेणी में सम्मान

    September 18, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (नराकास), कोरबा को राजभाषा हिंदी के प्रचार-प्रसार एवं…

    रंगों में दिखा 2047 का भारत, नन्हे कलाकारों ने कागज पर उकेरा विकसित राष्ट्र का सपना….सपनों के रंगों से सजा विकसित भारत का सपना, नन्हे कलाकारों ने कागज पर उकेरी उज्ज्वल तस्वीर

    September 18, 2026

    Korba: बालको मेडिकल सेंटर ने किया स्तन कैंसर की लाइव सर्जरी का आयोजन

    September 18, 2026

    PSSOU के दो अहम MOU, शिक्षा से जनजातीय शोध तक बढ़ेगा सहयोग…अकादमिक गतिविधियों, संयुक्त अनुसंधान, डिजिटल शिक्षा और जनजातीय विषयों पर अध्ययन को मिलेगा नया आधार

    September 18, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.