Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    नशे में धुत यात्रियों का वीडियो बनाकर असम की छात्रा ने किया शेयर, अगले दिन रेलवे ट्रैक पर मिली लाश

    October 9, 2026

    Mumbai: बॉलीवुड अभिनेत्री मोनिका बेदी ने डॉ. कृष्णा चौहान को “इंडियन सितारे बॉलीवुड अवॉर्ड” से किया सम्मानित

    October 9, 2026

    Surajpur: हेड कांस्टेबल की पत्नी और मासूम बेटी के चारों हत्यारों को कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा, दरिंदों ने माँ बेटी को दी थी बेहद खौफनाक मौत, 725 दिन बाद पीड़ित परिवार को मिला न्याय

    October 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, October 10
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»BJP नेता के घर पर ED की रेड; 2 करोड़ कैश, 6 किलो सोना और 300 किलो चांदी बरामद
    Featured

    BJP नेता के घर पर ED की रेड; 2 करोड़ कैश, 6 किलो सोना और 300 किलो चांदी बरामद

    Deepak SahuBy Deepak SahuDecember 19, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n6937321301766159968029ceabf5cc9f39c5e5c440768b879be6497b0b3d757e5c1337347b8e085cbb99b5
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    नई दिल्ली/स्वराज टुडे: हरियाणा और पंजाब में ‘ डंकी रूट ‘ के माध्यम से विदेश भेजने वाले सिंडिकेट पर प्रवर्तन निदेशालय ( ED) ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है. जालंधर जोनल ऑफिस की टीमों ने गुरुवार को हरियाणा के पानीपत , पिहोवा सहित दिल्ली और पंजाब के 13 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की.

    इस कार्रवाई में पानीपत के अहर-कुराना गांव के बीजेपी नेता बलवान शर्मा और उनके करीबियों के ठिकानों से करोड़ों की नकदी और भारी मात्रा में जेवरात बरामद किए गए हैं.

    सूत्रों के अनुसार, ईडी की जांच में जो तथ्य सामने आए हैं, वे चौंकाने वाले हैं. छापेमारी के दौरान टीम ने लगभग 2 करोड़ रुपये की नकदी, 6 किलो सोना और करीब 300 किलो चांदी बरामद की है. इसके अलावा, भारी मात्रा में चल-अचल संपत्तियों के दस्तावेज, बैंक पासबुक और अन्य निवेश से जुड़े कागजात जब्त किए गए हैं. जांच टीम ने डिजिटल साक्ष्य जुटाने के लिए लैपटॉप , कंप्यूटर और मोबाइल फोन को भी अपने कब्जे में ले लिया है.

    अमेरिकी डिपोर्टेशन से जुड़ी है जांच की कड़ी

    ईडी की यह कार्रवाई उन 330 भारतीयों से जुड़ी है, जिन्हें फरवरी 2025 में अमेरिका द्वारा एक विशेष सैन्य कार्गो विमान से वापस भारत डिपोर्ट किया गया था. जांच में पाया गया कि इन लोगों को अवैध रूप से सीमा पार कराने के लिए करोड़ों रुपये वसूले गए थे. इसी सिलसिले में रिची ट्रैवल्स ( जालंधर ), तरुण खोसला (दिल्ली) और बलवान शर्मा ( पानीपत ) के ठिकानों पर शिकंजा कसा गया है.

    कबड्डी खिलाड़ी और पंचायत सचिव की भूमिका

    इस मामले में एक और प्रमुख नाम पंचायत सचिव प्रवीण उर्फ फोर्ड का सामने आया है. प्रवीण, जो पूर्व में सर्कल कबड्डी का नामी खिलाड़ी रहा है, खेल कोटे से सरकारी नौकरी में आया था. आरोप है कि वह इस नेटवर्क के लिए एजेंट के रूप में काम कर रहा था. जांच एजेंसी अब इस बात की तस्दीक कर रही है कि इन अवैध कमाई के पैसों का निवेश कहाँ-कहाँ किया गया है.

    यह भी पढ़ें :  Raipur: नाली के अंदर 25 वर्षीय युवक की लाश मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

    बढ़ सकती हैं आरोपियों की मुश्किलें

    बीजेपी नेता और सरकारी कर्मचारी के ठिकानों से मिली इस भारी रिकवरी ने राजनीतिक गलियारों में भी हड़कंप मचा दिया है. ईडी अधिकारियों का मानना है कि यह केवल एक सिंडिकेट का हिस्सा है और आने वाले दिनों में कई बड़े नामों का खुलासा हो सकता है. फिलहाल, जब्त किए गए दस्तावेजों की गहनता से पड़ताल की जा रही है और पूछताछ का दौर जारी है .

    यह भी पढ़ें: 26 साल के अनुराग द्विवेदी के पास लैंबोर्गिनी, BMW, फरारी कार और दुबई में की शादी! उन्नाव के इस लड़के के घर अब पहुंची ED

    यह भी पढ़ें: भिवानी की शूटर से फरीदाबाद के होटल में रेप; बरगला कर होटल में ले गई सहेली, साथ में थे दो दोस्त

    यह भी पढ़ें: नहर में डूब रही थी युवती, देवदूत बनकर आए दो युवकों ने बचा ली जान, पढ़िए पूरी खबर

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    नशे में धुत यात्रियों का वीडियो बनाकर असम की छात्रा ने किया शेयर, अगले दिन रेलवे ट्रैक पर मिली लाश

    October 9, 2026

    Mumbai: बॉलीवुड अभिनेत्री मोनिका बेदी ने डॉ. कृष्णा चौहान को “इंडियन सितारे बॉलीवुड अवॉर्ड” से किया सम्मानित

    October 9, 2026

    Surajpur: हेड कांस्टेबल की पत्नी और मासूम बेटी के चारों हत्यारों को कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा, दरिंदों ने माँ बेटी को दी थी बेहद खौफनाक मौत, 725 दिन बाद पीड़ित परिवार को मिला न्याय

    October 9, 2026

    विश्व दृष्टि दिवस पर विद्यार्थियों को दिया नेत्र स्वास्थ्य का संदेश : “अपनी आंखों से प्यार करें” थीम पर जागरूकता कार्यक्रम एवं चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

    October 9, 2026

    राशिफल 9 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 9, 2026

    स्कूल से लौट रही छात्रा की जबरन भरी मांग. मनचलों ने रास्ता रोककर छेड़खानी की, फिर में डाल दिया सिंदूर

    October 9, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,007 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,541 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,407 Views
    Don't Miss

    नशे में धुत यात्रियों का वीडियो बनाकर असम की छात्रा ने किया शेयर, अगले दिन रेलवे ट्रैक पर मिली लाश

    October 9, 2026

    आंध्रप्रदेश श्रीकाकुलम/स्वराज टुडे: शाखापट्टनम से गुवाहाटी के लिए ट्रेन में चढ़ने के बाद 20 साल…

    Mumbai: बॉलीवुड अभिनेत्री मोनिका बेदी ने डॉ. कृष्णा चौहान को “इंडियन सितारे बॉलीवुड अवॉर्ड” से किया सम्मानित

    October 9, 2026

    Surajpur: हेड कांस्टेबल की पत्नी और मासूम बेटी के चारों हत्यारों को कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा, दरिंदों ने माँ बेटी को दी थी बेहद खौफनाक मौत, 725 दिन बाद पीड़ित परिवार को मिला न्याय

    October 9, 2026

    विश्व दृष्टि दिवस पर विद्यार्थियों को दिया नेत्र स्वास्थ्य का संदेश : “अपनी आंखों से प्यार करें” थीम पर जागरूकता कार्यक्रम एवं चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

    October 9, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.