Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Bhopal: टीईटी मामले को लेकर पसोपेश में मोहन सरकार, डेढ़ लाख शिक्षकों के भविष्य पर लटकी तलवार

    April 4, 2026

    Korba: जूस दुकान की बर्फ में मरा मेंढक मिलने से हड़कंप, चौपाटी संघ ने की संबंधित फैक्ट्री के खिलाफ कार्रवाई की मांग

    April 4, 2026

    राशिफल 4 अप्रैल 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    April 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, April 4
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»DSP कल्पना वर्मा पर प्यार, धोखा और ब्लैकमेलिंग का आरोप; DSP ने कहा – मुझ पर लगे आरोप निराधार, आरोप लगाने वाला व्यवसायी महादेव ऐप से जुड़ा !
    Featured

    DSP कल्पना वर्मा पर प्यार, धोखा और ब्लैकमेलिंग का आरोप; DSP ने कहा – मुझ पर लगे आरोप निराधार, आरोप लगाने वाला व्यवसायी महादेव ऐप से जुड़ा !

    Deepak SahuBy Deepak SahuDecember 7, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    1500x900 5064405 untitled 27 copy
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    रायपुर/स्वराज टुडे: पिछले कुछ दिनों से पुलिस विभाग के कई वरिष्ठ अफसरों के निजी जिंदगी से जुड़े सनसनीखेज मामले सामने आ चुके हैं जिसने छत्तीसगढ़ पुलिस की साख पर बट्टा लगा दिया । अब नया मामला सामने आया है जिसमें महिला DSP कल्पना वर्मा पर गंभीर आरोप लगे हैं। उनके विरुद्ध शिकायत में प्यार, धोखा, ब्लैकमेलिंग और बड़ी रकम की रिश्वत शामिल है। यह आरोप पीड़ित युवक दीपक टंडन और उनकी पत्नी बरखा टंडन ने लगाए हैं।

    DSP कल्पना वर्मा से चार साल तक प्रेम सम्बन्ध का दावा

    दीपक टंडन का कहना है कि उनकी शादी 2011 में हुई थी। वर्ष 2021 में उनकी मुलाकात DSP कल्पना वर्मा से हुई और उसके बाद दोनों के बीच करीब चार साल तक प्रेम संबंध चला। आरोप है कि इस दौरान कल्पना वर्मा ने लगातार पैसों की मांग की और दीपक अब तक लगभग ढाई करोड़ रुपये उनकी मांगों को पूरा करने में खर्च कर चुके हैं।

    दीपक ने दावा किया कि जब DSP ने शादी का दबाव बनाया, तो उन्होंने अपनी पत्नी से तलाक लेने से साफ मना कर दिया। इसके बाद पैसों को लेकर विवाद बढ़ा और दीपक ने अपनी रकम वापस मांगना शुरू किया। उन्होंने आरोप लगाया कि शिकायत न लेने और पैसे की मांग पूरी न करने पर DSP ने उन्हें फर्जी प्रकरणों में फंसाकर जेल भेजने की धमकी भी दी।

    दीपक की पत्नी ने DSP कल्पना वर्मा लगाए ये आरोप

    दीपक की पत्नी बरखा टंडन ने भी गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना है कि दीपक रात के 3 बजे तक DSP कल्पना वर्मा से वीडियो कॉल पर बात करते थे और मना करने के बावजूद उनके पति बातचीत करते रहे।

    बरखा ने आरोप लगाया कि DSP ने दीपक की पत्नी से 45 लाख रुपये का चेक लेने का दबाव बनाया और रकम भी प्राप्त कर ली गई। पैसे लेने के बाद DSP ने उल्टा उनके ही खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करवा दी। इसके अलावा दीपक टंडन ने दावा किया कि DSP के भाई को VIP रोड स्थित होटल खरीदकर देने का भी वादा किया गया था। मामले में व्हाट्सएप चैट और CCTV तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिनमें कथित बातचीत और घटनाक्रम की पुष्टि हो रही है।

    यह भी पढ़ें :  Mumbra: मुँहबोली बहन से छेड़छाड़ करते थे तीन मुस्लिम लड़के, पूर्व सैनिक ने बरसा दी ताबड़तोड़ गोलियां, एक की मौत दो घायल

    पीड़ित दंपति का कहना है कि वे अब अपनी रकम वापस मांग रहे हैं और इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं। उनके अनुसार DSP की शिकायतें वापस न लेने और फर्जी प्रकरणों में फंसाने की धमकियों के चलते उन्हें मानसिक और आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा।

    DSP कल्पना वर्मा ने कहा – मुझ पर लगे सभी आरोप निराधार, हर जाँच के लिए तैयार

    डीएसपी कल्पना वर्मा ने साफ किया कि दीपक टंडन और उनकी पत्नी बरखा टंडन उनके पिता के साथ चल रहे एक पुराने व्यावसायिक विवाद में उन्हें जानबूझकर घसीट रहे हैं। डीएसपी कल्पना वर्मा ने बताया कि यह विवाद उनके पिता और व्यवसायी दीपक टंडन के बीच बकाया राशि को लेकर है। इस बकाया रकम के लिए दीपक टंडन की पत्नी बरखा टंडन ने अपने नाम का एक चेक दिया था, जो बैंक में बाउंस हो गया था। यह चेक बाउंस का मामला पहले से ही अदालत में विचाराधीन है, जहाँ बरखा टंडन को पेश होना पड़ रहा है।

    डीएसपी वर्मा ने आरोप लगाया कि न्यायिक कार्रवाई से बचने के लिए दीपक टंडन बिना किसी आधार के उनका नाम इस केस में जोड़कर उनकी छवि खराब कर रहे हैं।

    दीपक टंडन पर ₹50 लाख की ठगी का एक और मामला

    मामला सामने आने के बाद परत दर परत और भी बड़े खुलासे हो रहे हैं। इस हाई प्रोफाइल मामले की जांच में एक नई बात पता चली है कि दीपक टंडन ने एक अन्य महिला से साल 2018 में लगभग ₹50 लाख की ठगी की थी। ये मोटी रकम कथित तौर पर आबकारी विभाग की दुकान से कार्टून उठवाने का काम दिलाने के नाम पर ली गई थी। आरोप है कि दीपक टंडन ने न काम दिलवाया और न ही रकम लौटाई।

    यह भी पढ़ें :  खेलो इंडिया अस्मिता राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता हेतु टीम रवाना, जिले के सीएमए किकबॉक्सिंग एकेडमी के 5 खिलाड़ियों का हुआ है चयन, चेन्नई में शिरकत कर दिखाएंगे किक्स पंच के दांवपेंच

    महादेव ऐप से जुड़ा व्यवसायी टंडन मिले अहम सुराग

    सूत्रों से जानकारी मिली है कि व्यवसायी दीपक टंडन का नाता महादेव सट्टा ऐप के बड़े विवाद से भी है। ये जानकारी के सामने आने के बाद अब पूरे मामले का रुख पलट गया है, क्योंकि ठगी, चेक बाउंस और अब महादेव ऐप से कनेक्शन के कारण दीपक टंडन खुद की सवालों के घेरे में है

    DSP करेंगी मानहानि का केस…

    DSP कल्पना वर्मा ने दीपक टंडन और बरखा टंडन पर षड्यंत्र रचने और कई अन्य लोगों के साथ लेनदेन और ठगी का संदेह जताया है और सरकार से मांग की है कि टंडन दंपति के सभी लेन देन खातों की जांच होनी चाहिए। डीएसपी कल्पना ने कहा कि उनकी जानकारी के बिना सोशल मीडिया (इंस्टाग्राम, फेसबुक) से तस्वीरें निकालकर फर्जी चैट तैयार की गई हैं। उन्होंने ने मामले को गंभीर कृत्य बताया है और कहा है कि इस पूरे मामले में अब न्यायालय की शरण में जाएंगी.

    फर्जी चैट और तस्वीरों के दुरुपयोग पर हो सकती है कड़ी कानूनी कार्रवाई

    सोशल मीडिया से किसी की तस्वीरें बिना अनुमति डाउनलोड कर उनका दुरुपयोग करना, या उनके नाम से फर्जी चैट, मैसेज अथवा स्क्रीनशॉट तैयार करना भारतीय दंड संहिता और आईटी एक्ट के गंभीर अपराधों की श्रेणी में आता है। ऐसे मामलों में आईटी एक्ट की धारा 66C (पहचान की चोरी), 66D (छलपूर्वक प्रतिरूपण कर ठगी), और 67 (आपत्तिजनक सामग्री का प्रसारण) लागू हो सकती हैं। वहीं भारतीय दंड संहिता की धारा 419 और 420 (छल व धोखाधड़ी), 465, 468 और 469 (फर्जी दस्तावेज/इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड तैयार करना), तथा 500 (मानहानि) के तहत भी कार्रवाई की जा सकती है।

    यह भी पढ़ें :  दिव्य श्री हनुमंत कथा स्थल में चेन स्नैचिंग गिरोह सक्रिय, अब तक आधा दर्जन महिलाएं हुईं चेन स्नैचिंग की शिकार, CCTV फुटेज खंगालने में जुटी पुलिस

    प्रशासन ने दिए जांच के आदेश

    मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने भी संकेत दिया है कि यदि आरोप सही पाए गए तो संबंधित DSP के खिलाफ विभागीय कार्रवाई समेत कानूनी कार्यवाही की जाएगी। यह मामला पुलिस विभाग और राज्य प्रशासन के लिए एक चुनौतीपूर्ण स्थिति पैदा कर रहा है। इस पूरे विवाद ने रायपुर में पुलिस अधिकारियों के निजी और पेशेवर व्यवहार की संवेदनशीलता को फिर से उजागर किया है। उधर पीड़ित दंपति ने न्याय की मांग करते हुए स्पष्ट किया है कि वे इस मामले में पूरी कानूनी प्रक्रिया का पालन करेंगे और अपनी रकम और न्याय दोनों पाने के लिए संघर्ष जारी रखेंगे ।

    यह भी पढ़ें: लंदन में नौकरी करता है बेटा, इधर कानपुर के घर में मिली बुजुर्ग माँ की लाश, पड़ोसियों ने दी पुलिस को सूचना

    यह भी पढ़ें: शादीशुदा युवती का अश्लील वीडियो वायरल करने वाला मोहम्मद कैफ गिरफ्तार, पीड़िता ने बताया रोंगटे खड़े कर देने वाली दास्तां

    यह भी पढ़ें: बुर्का पहनकर काॅलेज आई छात्राएं, तो भगवा गमछा डालकर पहुंच गए लड़के, मच गया बवाल

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Bhopal: टीईटी मामले को लेकर पसोपेश में मोहन सरकार, डेढ़ लाख शिक्षकों के भविष्य पर लटकी तलवार

    April 4, 2026

    Korba: जूस दुकान की बर्फ में मरा मेंढक मिलने से हड़कंप, चौपाटी संघ ने की संबंधित फैक्ट्री के खिलाफ कार्रवाई की मांग

    April 4, 2026

    राशिफल 4 अप्रैल 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    April 4, 2026

    Prayagraj: शहर के मशहूर न्यूरो सर्जन पर गलत हरकत का आरोप, पीड़ित युवती और उसके परिजनों ने किया जमकर हंगामा

    April 4, 2026

    Kabirdham: 16 वर्षीय नाबालिग किशोर से दुष्कर्म करने वाली महिला गिरफ्तार

    April 4, 2026

    Korba: 5 लाख लूट का मामला निकला फर्जी, कर्मचारी ने ही पैसा गबन करने की नीयत से पुलिस के सामने बनायी थी लूट की झूठी कहानी

    April 4, 2026
    Top Posts

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026788 Views

    रातों-रात खाते में पहुंचे 10 करोड़! लेकिन महिला ने जो फैसला लिया, वो कर देगा हैरान

    March 29, 2026645 Views

    मुर्दाघर में युवक का होने ही वाला था पोस्टमार्टम, तभी उठ बैठा मृतक, उसके बाद जो हुआ….

    March 19, 2026636 Views
    Don't Miss

    Bhopal: टीईटी मामले को लेकर पसोपेश में मोहन सरकार, डेढ़ लाख शिक्षकों के भविष्य पर लटकी तलवार

    April 4, 2026

    *शिक्षकों के प्रदर्शन से फूली सरकार की सांसें* *समाधान खोजने पर सरकार पर बन रहा…

    Korba: जूस दुकान की बर्फ में मरा मेंढक मिलने से हड़कंप, चौपाटी संघ ने की संबंधित फैक्ट्री के खिलाफ कार्रवाई की मांग

    April 4, 2026

    राशिफल 4 अप्रैल 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    April 4, 2026

    Prayagraj: शहर के मशहूर न्यूरो सर्जन पर गलत हरकत का आरोप, पीड़ित युवती और उसके परिजनों ने किया जमकर हंगामा

    April 4, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.