दो कॉलेज छात्राओं की मंदिर के वाशरूम में मिली लाश, दोनों की थी आपस में गहरी दोस्ती, मोबाइल से मिली अहम जानकारियां

- Advertisement -

गुजरात
सूरत/स्वराज टुडे: गुजरात के सूरत से एक बेहद दुखद और चौंकाने वाली घटना सामने आई है. यहां दो कॉलेज छात्राओं की लाश मंदिर के वॉशरूम में मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. दोनों लड़कियां सुबह घर से कॉलेज जाने के लिए निकली थीं, लेकिन शाम तक घर नहीं लौटीं.

खुद को एनेस्थेटिक ड्रग्स का इंजेक्शन लगाकर दे दी जान

परिवार ने पहले उन्हें फोन किया, फिर पुलिस से मदद मांगी. इसके बाद जो सच सामने आया, उसने सभी को हैरान कर दिया. पुलिस जांच में पता चला कि दोनों छात्राओं ने कथित तौर पर खुद को एनेस्थेटिक ड्रग्स का इंजेक्शन लगाकर जान दी. मामले में मोबाइल फोन की सर्च हिस्ट्री भी अहम सुराग बन गई है.

मंदिर के वॉशरूम में मिली दोनों छात्राओं की लाश

पुलिस के अनुसार, यह घटना सूरत शहर के बाहरी इलाके सानिया गांव स्थित आत्मिया संस्कार धाम स्वामीनारायण मंदिर की है. शुक्रवार को 18 और 20 साल की दो कॉलेज छात्राएं सुबह घर से कॉलेज के लिए निकली थीं, लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटीं. इसके बाद परिवार ने पुलिस में शिकायत की. पुलिस ने मोबाइल लोकेशन ट्रेस की तो दोनों का स्थान सानिया गांव के मंदिर परिसर में मिला. रात करीब 9:30 बजे परिजनों को मंदिर के बाहर एक छात्रा का स्कूटर मिला. इसके बाद जब मंदिर परिसर में तलाश की गई तो वॉशरूम का दरवाजा अंदर से बंद मिला. दरवाजा तोड़ने पर दोनों छात्राएं अंदर अचेत हालत में पड़ी मिलीं.

मौके से मिली दवाइयां और मोबाइल में मिला सुराग

पुलिस ने मौके से एक खाली दवा की शीशी, तीन अन्य वायल और तीन सिरिंज बरामद किए हैं. शुरुआती जांच में आशंका जताई गई है कि दोनों छात्राओं ने खुद को एनेस्थेटिक दवाइयों का इंजेक्शन लगाया था. फिलहाल घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. पुलिस जांच में एक और अहम बात सामने आई है. दोनों के मोबाइल फोन की जांच में तस्वीरें और सर्च हिस्ट्री मिली, जिसमें कथित तौर पर ड्रग्स का इस्तेमाल कर आत्महत्या करने के तरीकों के बारे में जानकारी खोजी गई थी. एक मोबाइल में ऐसी खबर की तस्वीर भी मिली, जिसमें एक महिला ने एनेस्थेटिक दवा से आत्महत्या की थी. अब पुलिस ने दोनों फोन फोरेंसिक साइंस लैब भेज दिए हैं.

यह भी पढ़ें :  Korba news: खनिज विभाग के जांच नाकों पर महिने में लाखों की अवैध वसूली, रिटायर्ड कर्मचारी कांटों पर कर रहे ड्यूटी !

दोनों छात्राएं थीं बचपन की दोस्त

मृत छात्राओं की पहचान रोशनी सिरसाथ (18) और जोसना चौधरी (20) के रूप में हुई है. दोनों सूरत के डिंडोली इलाके की रहने वाली थीं और बचपन की अच्छी दोस्त बताई जा रही हैं. जोसना चौधरी वाडिया वुमेंस कॉलेज में बीकॉम सेकंड ईयर की छात्रा थीं, जबकि रोशनी सिरसाथ उधना सिटिजन कॉमर्स कॉलेज में बीकॉम फर्स्ट ईयर में पढ़ाई कर रही थीं. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, दोनों छात्राएं रोज सुबह कॉलेज जाती थीं और दोपहर तक घर लौट आती थीं. इस बार जब वे घर नहीं लौटीं और फोन भी नहीं उठाया, तब परिवार ने पुलिस से संपर्क किया. फिलहाल पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें: डीएसपीएम प्लांट में निकला जहरीला कोबरा, RCRS टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

यह भी पढ़ें: दंपत्ति का 40 लाख रूपये गबन कर धोखाधड़ी करने वाला बैंककर्मी राजा खुंटे गिरफ्तार, ग्राहकों का राशि ग़बन करने वाला दुर्गेश शर्मा भी गिरफ्तार

यह भी पढ़ें: Jharkhand news: झारखंड के आरिफ ने Maruti 800 को बना दिया देसी लैंबॉर्गिनी, कार का लुक देखकर बड़े-बड़े इंजीनियर दाँतो तले उँगली दबाने को हो गए मजबूर

दीपक साहू

संपादक

- Advertisement -

Must Read

- Advertisement -

Related News

- Advertisement -