Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    दुर्ग में LPG सिलेंडर ब्लास्ट: 4 लोगों की दर्दनाक मौत, CM साय ने की 9-9 लाख सहायता की घोषणा

    May 12, 2026

    मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार कृष्ण दास पहुंचे कोरबा, बदलते दौर में पत्रकारिता पर दिया व्याख्यान

    May 12, 2026

    रायपुर पुलिस की तत्परता: 24 घंटे में दो नाबालिग बालिकाएं अन्य राज्यों से सकुशल बरामद, आरोपी दो मुस्लिम युवक भी गिरफ्तार

    May 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, May 13
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»सुख के सब साथी…युद्ध में ना कोए, जिनको ईरान ने बरसों तक पाला पोसा, उन्होंने क्यों छोड़ा साथ !
    Featured

    सुख के सब साथी…युद्ध में ना कोए, जिनको ईरान ने बरसों तक पाला पोसा, उन्होंने क्यों छोड़ा साथ !

    Deepak SahuBy Deepak SahuMarch 8, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20260308 034738
    Oplus_131072
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    नई दिल्ली/स्वराज टुडे: ईरान के तेवर हल्के होने की एक और बड़ी वजह है. ये वजह हैं वो हथियारबंद गुट जिन्हें ईरान ने सालों से पाला-पोसा लेकिन एक बड़ा युद्ध सामने आते ही इन गुटों की हिम्मत जवाब दे गई. बमों और मिसाइलों के धमाकों के बीच ईरान के प्यादे किस तरह अपने बिल में छिपे हुए हैं. ये समझने के लिए आपको युद्ध के वर्तमान हालात को समझना चाहिए.

    इक्का-दुक्का किए ड्रोन अटैक

    इराक में ईरान समर्थित पांच हथियारबंद गुट सक्रिय हैं. इन गुटों को साझा तौर पर इस्लामिक रेजिस्टेंस इन इराक का नाम दिया जाता है. अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध में इन गुटों ने इक्का-दुक्का ड्रोन अटैक ही किए हैं. युद्ध के शुरुआती दिनों में सामरिक दुनिया के जानकार मानकर चल रहे थे कि ईरान समर्थित ये इस्लामिक रेज़िस्टेंस कम से कम इराक, कुवैत और सीरिया में अमेरिकी अड्डों को नुकसान पहुंचाएगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ है.

    आखिर ऐसा क्या हुआ कि ईरान समर्थित गुटों ने अपने ही आका से मुंह मोड़ लिया. इस सवाल का जवाब भी हम आपको देंगे लेकिन उससे पहले आपको इराक के अंदर मौजूद ईरान समर्थित इन किरदारों को गौर से पहचानना चाहिए.

    लड़ाकों की बड़ी फौज

    ईरान के इस इस्लामिक रेज़िस्टेंस में सबसे बड़ा नाम है बद्र ऑर्गनाइजेशन जिसके पास 22 हजार हथियारबंद लड़ाके हैं. दूसरा बड़ा गुट है अहल-ए-हक जिसकी कमान तले 15 हजार लड़ाके हैं. तीसरा है कतैब-सैयद-अल-शुहादा. इस गुट में 10 हजार लड़ाके हैं. पांच संगठनों के इस समूह में चौथा किरदार है हरकत-ए-हिज्बुल्ला जिसके पास 8 हजार लड़ाके हैं और आखिरी गुट है कतैब हिज्बुल्ला. इस गुट में भी तकरीबन 10 हजार लड़ाके हैं.

    यह भी पढ़ें :  दुर्ग में LPG सिलेंडर ब्लास्ट: 4 लोगों की दर्दनाक मौत, CM साय ने की 9-9 लाख सहायता की घोषणा

    इन सभी गुटों की संख्या को एक साथ जोड़ा जाए तो इस इस्लामिक रेज़िस्टेंस के झंडे तले तकरीबन 55 हजार लड़ाके हैं. इतनी बड़ी तादाद में हथियारबंद लड़ाके किसी भी देश और सरकार को चुनौती दे सकते हैं. इन लड़ाकों के पास एंटी-एयरक्राफ्ट गन, तोप और ड्रोन जैसे भारी हथियार भी हैं लेकिन ये जंग के मैदान में नहीं उतर रहे। अब हम आपको इन गुटों की मजबूरी या यूं कहें कि डर की वजह बताने जा रहे हैं.

    मोसाद और यूएस का खौफ

    इन गुटों के कमांडरों के अंदर सबसे बड़ा डर इस बात का है कि जिस तरह मोसाद की मदद से ईरान के नेताओं और कमांडरों को मारा गया है, वही हाल इन लोगों का भी हो सकता है. दूसरा बड़ा डर इराक की सरकार का है. अगर इन गुटों ने इराक की धरती पर अमेरिकी हितों को नुकसान पहुंचाया तो इराक इस इस्लामिक रेज़िस्टेंस के खिलाफ सैन्य कार्रवाई कर सकता है. दहशत की तीसरी बड़ी वजह है कुर्द लड़ाके जिन्हें अमेरिका का समर्थन हासिल है. ईरान समर्थित गुटों ने सैन्य कार्रवाई की तो घातक कुर्दों को अमेरिका ईरान के इन प्रॉक्सी संगठनों की तरफ मोड़ सकता है.

    क्या पहुंच गया पैसा?

    कुछ सामरिक हलकों में ये भी चर्चा है कि युद्ध शुरु होने से पहले इन गुटों को ईरान विरोधी पक्षों द्वारा पैसा पहुंचाया गया था. ये भी एक वजह है जिसकी वजह से इन पांच गुटों की बंदूकें अब तक खामोश हैं. कुछ ऐसा ही हाल यमन में ईरान समर्थित हूती आतंकियों का भी है. हूती आतंकी बार-बार अमेरिकी और इजरायली हमले की आलोचना कर रहे हैं लेकिन गाजा के युद्ध की तरह इस बार मिसाइल या ड्रोन नहीं दाग रहे हैं. ले देकर सिर्फ लेबनान में मौजूद हिज्बुल्ला एक ऐसा ईरान समर्थित गुट है जो इजरायल से लड़ रहा है लेकिन यहां आपको जानना चाहिए कि ये लड़ाई हिज्बुल्लाह ने ईरान के समर्थन में मोल नहीं ली है.

    यह भी पढ़ें :  बृजभूषण सिंह ने मेरा भी शोषण किया, विनेश फोगाट ने किया सनसनीखेज दावा; अब इस बात का सता रहा डर

    हिज्बुल्लाह ने तो खुद को जंग से दूर कर लिया था लेकिन जब इजरायल ने हिज्बुल्लाह पर ताबड़तोड़ हमले किए तो मजबूरन हिज्बुल्लाह को भी जवाबी कार्रवाई करनी पड़ी. हिंदी की एक कहावत है. सुख के सब साथी दुख में ना कोए. जब तक खामेनेई की हुकूमत इन गुटों को करोड़ों डॉलर देती रहती थी तब तक ये खामेनेई का झंडा उठाते रहते थे. आज खामेनेई नहीं हैं तो इन गुटों ने भी ईरान से किनारा कर लिया है.

    यह भी पढ़ें:;वैभवी के ‘वैभव’ से गौरवान्वित हुआ छत्तीसगढ़ ! पुलिस कमिश्नर रायपुर ने वैभवी का किया सम्मान

    यह भी पढ़ें:;दंपत्ति का 40 लाख रूपये गबन कर धोखाधड़ी करने वाला बैंककर्मी राजा खुंटे गिरफ्तार, ग्राहकों का राशि ग़बन करने वाला दुर्गेश शर्मा भी गिरफ्तार

    यह भी पढ़ें:;‘जल जीवन मिशन’ घोटाला मामले में पूर्व आईएएस समेत अन्य आरोपी फरार, कई राज्यों में युद्धस्तर पर चलाया जा रहा तलाशी अभियान

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    दुर्ग में LPG सिलेंडर ब्लास्ट: 4 लोगों की दर्दनाक मौत, CM साय ने की 9-9 लाख सहायता की घोषणा

    May 12, 2026

    मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार कृष्ण दास पहुंचे कोरबा, बदलते दौर में पत्रकारिता पर दिया व्याख्यान

    May 12, 2026

    रायपुर पुलिस की तत्परता: 24 घंटे में दो नाबालिग बालिकाएं अन्य राज्यों से सकुशल बरामद, आरोपी दो मुस्लिम युवक भी गिरफ्तार

    May 12, 2026

    अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस के उपलक्ष्य में ओरियेंटल कॉलेज ऑफ नर्सिंग कोरबा में एक प्रेरणादायी एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन

    May 12, 2026

    NEET पेपर लीक के 60 सवाल असली परीक्षा में हूबहू मिले… कई राज्यों में CBI कर रही जांच

    May 12, 2026

    बड़ी खबर: दिल्ली-वाराणसी बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट को मिली हरी झंडी, 2 घंटे में पहुंचेगी लखनऊ

    May 12, 2026
    Top Posts

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 2026964 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026861 Views

    Breaking: सक्ती के वेदांता पावर-प्लांट में भीषण हादसा, 9 की मौत की खबर, अनेक मजदूरों की हालत गंभीर

    April 14, 2026823 Views
    Don't Miss

    दुर्ग में LPG सिलेंडर ब्लास्ट: 4 लोगों की दर्दनाक मौत, CM साय ने की 9-9 लाख सहायता की घोषणा

    May 12, 2026

    छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक घर में LPG घरेलू सिलेंडर ब्लास्ट होने से 4…

    मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार कृष्ण दास पहुंचे कोरबा, बदलते दौर में पत्रकारिता पर दिया व्याख्यान

    May 12, 2026

    रायपुर पुलिस की तत्परता: 24 घंटे में दो नाबालिग बालिकाएं अन्य राज्यों से सकुशल बरामद, आरोपी दो मुस्लिम युवक भी गिरफ्तार

    May 12, 2026

    अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस के उपलक्ष्य में ओरियेंटल कॉलेज ऑफ नर्सिंग कोरबा में एक प्रेरणादायी एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन

    May 12, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.