Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Mujaffarpur: संपत्ति विवाद को लेकर छोटे भाई ने बड़े भाई और भाभी को उतारा मौत के घाट, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

    August 24, 2026

    राजस्थान में हिंदुओं के पलायन के खिलाफ प्रदर्शन, जयपुर में निकाली गई विशाल ‘भगवा रैली’

    August 24, 2026

    Korba: सीजी दिव्यांग प्रतिभा एवं सम्मान 2026 कार्यक्रम का भव्य आयोजन, कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन बतौर मुख्यातिथि हुए शामिल

    August 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, August 24
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»सहकारिता क्षेत्र को मिल रही है नई मजबूती, बिलासपुर संभाग में खाद की कोई कमी नहीं: रजनीश सिंह
    Featured

    सहकारिता क्षेत्र को मिल रही है नई मजबूती, बिलासपुर संभाग में खाद की कोई कमी नहीं: रजनीश सिंह

    Deepak SahuBy Deepak SahuJuly 5, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20260705 WA0016
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    *0 कोरबा जिला समेत 6 जिलों के किसानों को खाद के लिए भटकना नहीं पड़ेगा*
    *0 सहकारिता सप्ताह के तहत कोरबा के भैंसमा में हुआ भव्य कृषक सम्मेलन*
    *0 कल होगा 9 नए बड़े गोदामों का शिलान्यास, किसानों के लिए एक बड़ा वरदान*

    कोरबा/स्वराज टुडे:  कोरबा प्रेस क्लब के तिलक भवन में रविवार को आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित बिलासपुर के अध्यक्ष श्री रजनीश सिंह ने सहकारिता के क्षेत्र में हो रहे ऐतिहासिक बदलावों और किसानों के लिए की जा रही व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि बिलासपुर जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अंतर्गत आने वाले कोरबा समेत सभी 6 जिलों में किसानों के लिए खाद की कोई कमी नहीं है।

    पत्रकार वार्ता में श्री रजनीश सिंह ने बताया कि कल 6 जुलाई को सहकारिता विभाग के गठन के 5 वर्ष पूर्ण होने जा रहे हैं। वर्ष 2021 में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने कृषि मंत्रालय से अलग कर एक स्वतंत्र सहकारिता विभाग का गठन किया था, जिसका प्रभार देश के गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जी संभाल रहे हैं। तब से लेकर आज तक पूरे देश में सहकारिता के क्षेत्र को एक नई मजबूती मिली है और सभी सोसायटियों को कंप्यूटराइज्ड (E-Packs) किया जा चुका है।
    उन्होंने आगे बताया कि सहकारिता सप्ताह के अंतर्गत 29 जून से 6 जुलाई तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में 3 तारीख को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी ने रायपुर में प्रदेश के सहकारिता क्षेत्र से जुड़े किसान भाइयों को करोड़ों रुपये की राशि का वितरण किया, साथ ही उन्हें केसीसी कार्ड और रुपे कार्ड भी सौंपे गए। पत्रकार वार्ता के दौरान श्री रजनेश सिंह के साथ कटघोरा विधायक श्री प्रेमचंद पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री पवन सिंह, पूर्व महापौर श्री जोगेश लांबा, कोरबा के सहकारिता संयोजक श्री बीडी शर्मा एवं सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित बिलासपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रभात मिश्रा भी मंचस्थ थे।

    यह भी पढ़ें :  श्री सप्तदेव मंदिर में श्री रानी सती दादी का भव्य संगीतमय मंगल पाठ संपन्न, हरेली उत्सव के साथ मनाया गया दादीजी का सिंघारा एवं झूला उत्सव

    भैंसमा में कृषक सम्मेलन और नई समितियों का गठन

    उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ के 10 आकांक्षी जिलों में शामिल कोरबा के भैंसमा में आज एक विशाल कृषक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में क्षेत्र के वरिष्ठ नेताओं और बड़ी संख्या में किसानों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किसानों को सहकारिता क्षेत्र के कार्यों से अवगत कराना और उन्हें अधिक से अधिक संख्या में सदस्य बनाना था।

    खाद की उपलब्धता के पुख्ता इंतजाम (65% वितरण पूर्ण)

    किसानों को होने वाली परेशानियों और खाद की किल्लत की अफवाहों पर विराम लगाते हुए बैंक अध्यक्ष रजनीश सिंह ने आंकड़े साझा करते हुए बताया कि बिलासपुर बैंक के अंतर्गत आने वाले सभी छह जिलों में 65% से अधिक खाद का वितरण पहले ही किया जा चुका है। 15% से अधिक खाद का स्टॉक वर्तमान में सहकारी समितियों में सुरक्षित है। इसके अतिरिक्त 15% से 18% खाद डबल लॉक में मौजूद है। उन्होंने किसानों को पूरी तरह आश्वस्त किया कि खाद की पर्याप्त उपलब्धता है और उन्हें इसके लिए परेशान होने की बिल्कुल आवश्यकता नहीं है।

    9 बड़े गोदामों का होगा शिलान्यास

    श्री सिंह ने बताया कि सहकारिता विभाग के गठन के 5 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सहकारिता को नया आयाम देने के लिए कल 6 जुलाई को फूड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (FCI) द्वारा बनाए जा रहे 9 बड़े गोदामों का शिलान्यास किया जाएगा। आने वाले समय में ये गोदाम छत्तीसगढ़ और यहाँ के किसानों के लिए एक बड़ा वरदान साबित होंगे और सहकारिता क्षेत्र राज्य में एक सबसे मजबूत स्तंभ के रूप में उभरेगा।

    यह भी पढ़ें :  Korba: पूज्य सिंधी पंचायत कोरबा ने देशभक्ति के रंग में मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस

    यह भी पढ़ें: एनकेएच में मनाया गया डॉक्टर्स-डे, मरीजों की सेवा का लिया संकल्प

    यह भी पढ़ें: जालना के इस स्कूल में चल रहा था वार्षिकोत्सव, बच्चों के हाथों में तलवारें और सर तन से जुदा गाने पर डांस, पुलिस ने दर्ज की FIR

    यह भी पढ़ें: DSP अमीषा कौन? जिन्होंने आगरा में ACP बनते ही यूं सुलझाया बाथरूम हत्याकांड, पिता भी रह चुके IPS

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Mujaffarpur: संपत्ति विवाद को लेकर छोटे भाई ने बड़े भाई और भाभी को उतारा मौत के घाट, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

    August 24, 2026

    राजस्थान में हिंदुओं के पलायन के खिलाफ प्रदर्शन, जयपुर में निकाली गई विशाल ‘भगवा रैली’

    August 24, 2026

    Korba: सीजी दिव्यांग प्रतिभा एवं सम्मान 2026 कार्यक्रम का भव्य आयोजन, कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन बतौर मुख्यातिथि हुए शामिल

    August 24, 2026

    राशिफल 24 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    August 24, 2026

    सस्पेंशन के बाद महिला दरोगा का आया नया Video, बोलीं- मेरा करियर बर्बाद कर दिया, मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, न्याय के लिए लड़ूंगी

    August 24, 2026

    पेट में इतनी बार चाकू मारा, 35 सेंटीमीटर तक हो गया खोखला….पत्नी की हैवानियत देख पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों के भी उड़े होश

    August 23, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,873 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,496 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,359 Views
    Don't Miss

    Mujaffarpur: संपत्ति विवाद को लेकर छोटे भाई ने बड़े भाई और भाभी को उतारा मौत के घाट, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

    August 24, 2026

    बिहार मुजफ्फरपुर/स्वराज टुडे: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र से लगभग तीन महीने…

    राजस्थान में हिंदुओं के पलायन के खिलाफ प्रदर्शन, जयपुर में निकाली गई विशाल ‘भगवा रैली’

    August 24, 2026

    Korba: सीजी दिव्यांग प्रतिभा एवं सम्मान 2026 कार्यक्रम का भव्य आयोजन, कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन बतौर मुख्यातिथि हुए शामिल

    August 24, 2026

    राशिफल 24 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    August 24, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.