गाजियाबाद में वांटेड को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, भीड़ ने की पत्थरबाजी और फायरिंग, सिर पर गोली लगने से कांस्टेबल की मौत

- Advertisement -

नोएडा/स्वराज टुडे: राष्ट्रीय राजधानी से सटे गाजियाबाद में छापेमारी करने गई नोएडा पुलिस पर पथराव और गोलीबारी की गई। इस घटना में नोएडा पुलिस के एक कांस्टेबल को गोली लग गई। उन्हें तुरंत गाजियाबाद के यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। यह घटना रविवार देर रात घटी। नोएडा पुलिस यहां मसूरी थाना क्षेत्र के नाहल में छापेमारी करने आई थी।

नोएडा पुलिस की सूचना के आधार पर मसूरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। गाजियाबाद के डीसीपी ग्रामीण सुरेंद्र नाथ तिवारी के मुताबिक, नोएडा फेज थ्री थाने के कांस्टेबल सचिन ने मसूरी थाने में बदमाशों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि मसूरी थाना क्षेत्र के नाहल गांव निवासी कादिर गाजियाबाद और नोएडा में दर्ज कई मामलों में वांछित है।

अचानक भीड़ ने पुलिस टीम पर कर दिया हमला

नोएडा पुलिस ने रविवार को उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी। जैसे ही पुलिस टीम इस बदमाश के घर के बाहर पहुंची तो लोगों ने अचानक उन पर हमला कर दिया। डीसीपी ग्रामीण के अनुसार, मृत कांस्टेबल की पहचान सौरभ के रूप में हुई है। वह पुलिस टीम के साथ दबिश देने यहां आए थे। डेढ़ साल पहले मसूरी थाना क्षेत्र में पुलिस पर हमला हुआ था। उस समय भी नोएडा पुलिस एक बदमाश को पकड़ने यहां आई थी।

आरोपी अब भी पुलिस की पकड़ से दूर

इस दौरान स्थानीय लोगों ने न सिर्फ पुलिस पर हमला किया, बल्कि एक पुलिसकर्मी से उसकी पिस्तौल भी लूट ली। यह घटना मसूरी थाना क्षेत्र के मसौटा गांव की है। इसके अलावा इस इलाके में कई बार पुलिस टीम पर हमला भी हो चुका है। फिलहाल मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार बदमाशों को पकड़ने के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें :  रेलवे में अप्रेंटिसशिप के लिए 21 फरवरी से करें आवेदन; 5,349 पदों पर भर्ती शुरू, अंतिम तिथि 23 मार्च 2026

शामली के रहने वाले थे मृतक सौरभ

सौरभ देशवाल चोरी के एक मामले में दबिश देने गाजियाबाद गए थे। शामली के बदेउ गांव के रहने वाले सौरभ 2016 में पुलिस विभाग में भर्ती हुए। पहली पोस्टिंग उनकी नोएडा ही रही। पहले एसएसपी की टीम में थे।

पत्नी से कहे थे ये आखिरी शब्द

कमिश्नरेट बनने के बाद उन्हें एसओजी टीम में शामिल किया गया। 2019 में सौरभ की शादी हुई थी। सेक्टर-122 में वह पत्नी के साथ रह रहे थे। सौरभ की मौत से पुलिस विभाग सन्न और गमजदा है। सौरभ की गिनती तेजतर्रार पुलिसकर्मियों में होती थी। अपने कार्य के लिए वह कई बार सम्मानित भी हो चुके हैं। जाने से पहले उन्होंने पत्नी को कहा था कि वह रात तीन बजे तक वापस आएंगे।

यह भी पढ़ें: धर्मेंद्र ना होते तो इस लड़के से होती हेमा मालिनी की शादी, बड़ा होकर बना ही-मैन से भी बड़ा स्टार, एक शर्त की वजह से टूट गया शादी का सपना

यह भी पढ़ें: कोटा में एक और NEET कोचिंग छात्रा ने की आत्महत्या, रिश्तेदार ने फ्रेंड को फोन कर कहा- देखो फांसी लगा रही…

यह भी पढ़ें: CCTV में महिला को आलिंगन करते कैद हुए भाजपा जिलाध्यक्ष अमरकिशोर बम बम, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप

दीपक साहू

संपादक

- Advertisement -

Must Read

- Advertisement -

Related News

- Advertisement -