Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सेण्ट्ल वर्कशाप के अधिकारियों-कर्मचारियों द्वारा सीआरसी क्लब कोरबा में किया गया योगाभ्यास

    June 21, 2026

    .एम. श्री स्कूल, जवाहर नवोदय विद्यालय, सलोरा (कोरबा) में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन

    June 21, 2026

    भरत तिवारी का एनकाउंटर संदिग्ध, न्यायिक जांच कर सच्चाई उजागर की जाए – अधिवक्ता धनेश कुमार सिंह

    June 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, June 21
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»कलेक्टर ने की सख्ती, रेत माफियाओं में खलबली, सीतामणी क्षेत्र में अमले ने की ताबड़तोड़ कार्रवाई
    Featured

    कलेक्टर ने की सख्ती, रेत माफियाओं में खलबली, सीतामणी क्षेत्र में अमले ने की ताबड़तोड़ कार्रवाई

    Deepak SahuBy Deepak SahuJune 20, 2025Updated:June 20, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20250620 WA0037
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    कोरबा/स्वराज टुडे: मानसून प्रारंभ होते ही रेत के खनन और परिवहन पर एनजीटी द्वारा लगाए गए प्रतिबंध और राज्य सरकार द्वारा दिए गए सख्त निर्देश के परिपालन में कोरबा कलेक्टर अजीत वसंत ने सख्त कार्यवाही के निर्देश जारी किए हैं। कलेक्टर की सख्ती के बाद अब तक शांत बैठा टास्क फोर्स हरकत में आया है।
    कोरबा अंचल सीतामढ़ी इलाके में काफी खलबली मची रही, जब बारिश की फुहारों के बीच यहां राजस्व अधिकारियों, खनिज अधिकारियों और पुलिस विभाग की टीम ने अलग-अलग जगह पर मौजूद रहकर रेत का अवैध परिवहन व खनन के कार्य में लगे लोगों पर शिकंजा कसने की कार्यवाही प्रारंभ की। सीतामढ़ी घाट से रेत का अवैध खनन और परिवहन बदस्तूर चल रहा है लेकिन प्रतिबंध अवधि में इस तरह की किसी भी कार्यवाही को बर्दाश्त नहीं करने की हिदायत कलेक्टर ने दे दी है। साथ ही उन्होंने टास्क फोर्स और अधिकारियों को भी निर्देश दिया है कि संयुक्त रूप से कार्यवाही की जाए।

    इसके परिपालन में राजस्व अधिकारियों की टीम सीतामढ़ी घाट तक पहुंची, लेकिन उनके पहुंचने से पहले ही यहां खनन में लगी करीब 4 से 5 जेसीबी दूसरे रास्ते से भाग निकलने में पूर्व की तरह सफल हो गई।लेकिन रेत परिवहन में लगे कुछ ट्रैक्टरों को जरूर पकड़ा गया। इसी तरह यातायात अमले को बुलाकर सीतामढ़ी मार्ग के किनारे रेस्ट हाउस के सामने खड़े रहने वाले दर्जनों ट्रैक्टरों को उठवाने की भी कार्रवाई की गई जिन्हें चालाकी पूर्वक लॉक कर लोग दाएं-बाएं हो लिए। बताया जा रहा है कि इन सभी ट्रैक्टरों को जप्त कर कोतवाली परिसर में रखवाया जा रहा है।
    इस पूरी कार्रवाई के दौरान शहर में सिंडिकेट बनाकर रेत की चोरी और अवैध खनन, परिवहन, भंडारण का काम करने वाले लोगों में खलबली मची रही।

    यह भी पढ़ें :  दबंगों से परेशान महिला कलेक्टर के पैरों में गिरी, रोते हुए बोली- साहब! बेटी के साथ रोज होती है छेड़छाड़, बचा लो

    बता दें कि स्वराज टुडे न्यूज़ टीम द्वारा अनेकों बार माइनिंग अधिकारियों एवं कोरबा कलेक्टर को सूचना दी गयी थी कि रेत माफियाओं द्वारा धड़ल्ले से रेत का अवैध उत्खनन और परिवहन किया जा रहा है । जब पत्रकार न्यूज़ कवर करने के उद्देश्य से रेत घाट पर पहुंचते हैं तो उनसे विवाद करते हुए धमकी दी जाती है कि जो करना है करो। जहां शिकायत करना है करो। उनकी सेटिंग ऊपर तक है । उनका कोई बाल भी बांका नहीं कर सकता । लेकिन इस बार कोरबा कलेक्टर की सख्ती ने रेत माफियाओं की सारी हेकड़ी निकाल कर रख दी है । संबंधित अधिकारियों ने बताया कि इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी ।

    यह भी पढ़ें: ‘भारत माता की तस्वीर हटाने का सवाल ही नहीं उठता’, राजभवन में आयोजित कार्यक्रम छोड़कर निकले केरल के शिक्षा मंत्री

    यह भी पढ़ें: ज्योतिषाचार्य का चौंकाने वाला दावा, ‘सोनम हो सकती है समलैंगिक, राजा की हत्या में एक और महिला शामिल’

    यह भी पढ़ें: आखिर कब रुकेगा पतियों की हत्या का सिलसिला, झारखंड में पत्नी ने पति को खाने में ज़हर देकर मारा, 30 दिन पहले ही हुई थी शादी

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सेण्ट्ल वर्कशाप के अधिकारियों-कर्मचारियों द्वारा सीआरसी क्लब कोरबा में किया गया योगाभ्यास

    June 21, 2026

    .एम. श्री स्कूल, जवाहर नवोदय विद्यालय, सलोरा (कोरबा) में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन

    June 21, 2026

    भरत तिवारी का एनकाउंटर संदिग्ध, न्यायिक जांच कर सच्चाई उजागर की जाए – अधिवक्ता धनेश कुमार सिंह

    June 21, 2026

    वाराणसी की गंज शहीदा मस्जिद को लेकर जारी हुआ नोटिस तो बिलबिला उठे पाकिस्तान के राष्ट्रपति, भारत सरकार से की अपील

    June 21, 2026

    योगमय हुआ कोरबाः जिला प्रशासन एवं ब्रह्माकुमारीज के साथ हजारों लोगों ने किया योगाभ्यास

    June 21, 2026

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर महिला पत्रकार समूह ने किया योग कार्यक्रम का आयोजन

    June 21, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,657 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,077 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026922 Views
    Don't Miss

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सेण्ट्ल वर्कशाप के अधिकारियों-कर्मचारियों द्वारा सीआरसी क्लब कोरबा में किया गया योगाभ्यास

    June 21, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: सेण्ट्ल वर्कशाप कोरबा द्वारा दिनांक 21.06.26 कों अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर…

    .एम. श्री स्कूल, जवाहर नवोदय विद्यालय, सलोरा (कोरबा) में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन

    June 21, 2026

    भरत तिवारी का एनकाउंटर संदिग्ध, न्यायिक जांच कर सच्चाई उजागर की जाए – अधिवक्ता धनेश कुमार सिंह

    June 21, 2026

    वाराणसी की गंज शहीदा मस्जिद को लेकर जारी हुआ नोटिस तो बिलबिला उठे पाकिस्तान के राष्ट्रपति, भारत सरकार से की अपील

    June 21, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.